user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे: जयपुर से 7 शहरों की दूरी घटेगी, बचेगा 2 घंटे का समय महिंद्रा बोलेरो पिक-अप 4x4 और टाटा योद्धा कौनसा है दमदार पिकअप जानें, पेलोड कैपेसिटी और कीमत टीवीएस और इकोफाई ने इलेक्ट्रिक 3-व्हीलर मार्केट विस्तार के लिए हाथ मिलाया इलेक्ट्रिक एलसीवी खरीदने के मामले में महाराष्ट्र टॉप पर, जानिए अपने राज्य का नंबर यमुना एक्सप्रेसवे के टोल टैक्स में हुई बढ़ोतरी, जानें नई टोल रेट टाटा मोटर्स और बैंक ऑफ इंडिया की साझेदारी से आसान होगी फाइनेंसिंग देश के इस खूबसूरत शहर में कमर्शियल वाहनों पर ग्रीन सेस लगाने की तैयारी! सरकार ने इन वाहनों को किया टोल फ्री, महाराष्ट्र चुनाव का दिखा असर

अशोक लेलैंड ने कर्नाटक में बढ़ाई भागीदारी, चार डीलरशिप स्थापित की

Posted On : 08 March, 2022

अशोक लेलैंड नई डीलरशिप से बाजार स्थिति होगी मजबूत 

भारत की प्रमुख वाणिज्यिक वाहन निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड ने कर्नाटक में अपनी उपस्थिति बढ़ा दी है। यहां अशोक लेलैंड ने चार नई डीलरशिप खोली हैं। इनमें बिदादी, तुमकुर, कोलार और होसकोटे में ये डीलरशिप स्थापित की गई हैं। बता दें कि भारी वाणिज्यिक वाहन निर्माता अशोक लेलैंड के इस नये कदम से इसके बाजार की स्थिति में मजबूती आएगी वहीं कमर्शियल वाहनों के निर्माण और इनकी आपूर्ति में भारी वृद्धि होगी। आइए, जानते हैं अशोक लेलैंड की ओर से कर्नाटक में खोली गई नई डीलरशिप से क्या-क्या फायदे होंगे? 

अशोक लेलैंड के लिए एक अच्छा कदम  

कर्नाटक में अशोक लेलैंड की डीलरशिप स्थापित होने  के बाद इस कंपनी के हैड मीडियम एवं हैवी कमर्शियल व्हीकल्स के संजीव कुमार ने कहा है कि कंपनी के लिए यह अच्छा कदम है। वहीं एएमएल  मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड निदेशक राजीव सांघवी ने कहा कि हमें अशोक लेलैंड के साथ 70 वर्षों से अधिक की अपनी साझेदारी को और मजबूत करने एवं कर्नाटक में विस्तार करने की खुशी है। उन्होंने कहा कि अशोक लेलैंड के सर्वश्रेष्ठ उत्पादों के साथ-साथ ग्राहकों की जरूरतों के बारे में हमारी समझ के साथ अपने ग्राहकों के लिए सर्वश्रेष्ठ इन क्लास स्वामित्व अनुभव प्रदान करने का प्रयास करते हैं। 

सीएनजी में भी अग्रणी बनना चाहता है अशोक लेलैंड 

यहां बता दें कि अशोक लेलैंड सीएनजी वाणिज्यिक वाहनों में अग्रणी बनना चाहता है। वर्तमान में उसकी सीएनजी (CNG) में भागीदारी मात्र 10 प्रतिशत है जबकि शेष 90 प्रतिशत डीजल चलित सीवी हैं। सीएनजी सीवी गुड्स कैरियर स्पेस में इसका सबसे हालिया लांच ई कॉमेट स्टार आईसीवी है। अशोक लेलैंड का ट्रक -3 सीएनजी सिलेंडर विकल्पों के साथ 16.1 टन और 14.25 टन के दो सकल वजन में उपलब्ध हैं। सीएनजी के साथ ही अशोक लेलैंड इलेक्ट्रिक एलएनजी मेथनॉल जैसे कई वैकल्पिक ईंधन पर काम कर रहा है। 

जानें, अशोक लेलैंड कंपनी के बारे में 

भारत की दूसरी सबसे बड़ी वाणिज्यिक वाहन निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड कमर्शियल वाहनों के निर्माण में कई अभिनव प्रयोग करती रहती है। यही कारण है कि इस कंपनी के उत्पाद ग्राहकों को लुभाते हैं। इसकी स्थापना सन् 1948 में हुई थी। यह पर्यावरण के अनुकूल तकनीक को अपनाने में सदा आगे रहती है। 

इसी दिशा में आगे बढ़ते हूए कंपनी ने सन् 2020 से बीएस-6 उत्सर्जन मानकों का अनुपालन करने वाले वाहनों का निर्माण शुरू कर दिया है। यहां यह भी बता दें कि अशोक लेलैंड के कमर्शियल वाहन कम रखरखाव वाले और अधिक विश्वसनीय होते हैं। यह कंपनी  ट्रकों का विनिर्माण मानकों के अनुरूप करती है। इसके वाहनों की गुणवत्ता कई कठोर जांच से गुजरती है।
 

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
Youtube   -  https://bit.ly/TruckYT 

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us