Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
सौरजेश कुमार
28 जून 2024

अशोक लेलैंड ने मध्यप्रदेश में खोली नई डीलरशिप, मिलेगी कई सुविधाएं

By सौरजेश कुमार News Date 28 Jun 2024

अशोक लेलैंड ने मध्यप्रदेश में खोली नई डीलरशिप, मिलेगी कई सुविधाएं

अशोक लेलैंड ने शुरू की नई डीलरशिप, एमपी के छिंदवाड़ा में मिलेगी सर्विसेज

हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लेलैंड और एक प्रमुख वाणिज्यिक वाहन निर्माता अशोक लेलैंड ने मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में एक नए लाइट कमर्शियल व्हीकल (एलसीवी) डीलरशिप का उद्घाटन किया। सुनील मोटोकॉर्प द्वारा संचालित यह नई डीलरशिप राज्य की 8वीं एलसीवी डीलरशिप है। दुर्गा मंदिर, चंदनगांव, नागपुर रोड के पास स्थित यह डीलरशिप इस 3S (बिक्री, सेवा और पुर्जों) फैसिलिटी प्रदान करेगी। इस डीलरशिप के उद्घाटन का मुख्य उद्देश्य उन्नत उपकरणों और बुनियादी ढांचे के साथ ग्राहक अनुभव को बेहतर करना है। इससे क्षेत्र में अशोक लेलैंड कमर्शियल व्हीकल ग्राहकों को आसानी से बिक्री, सेवा और पार्ट्स की सर्विस मिल पाएगी।

क्षेत्र में बढ़ेगी अशोक लेलैंड की मौजूदगी

गौरतलब है कि अशोक लेलैंड एलसीवी उत्पादों की एक बड़ी सीरीज की पेशकश करता है, जिसमें बड़ा दोस्त, दोस्त, पार्टनर और एमआईटीआर आदि शामिल हैं। इन उत्पादों के ग्राहकों की संख्या बढ़ाने के लिए जरूरी अशोक लेलैंड की उपस्थिति इन इलाकों में हो ताकि वाहन सेल्स, सर्विस और पार्ट्स की सुविधा लोगों को मिल सके। अशोक लेलैंड के इस कदम से छिंदवाड़ा के कमर्शियल वाहन ग्राहकों की नजर में कंपनी की क्रेडिबिलिटी बढ़ेगी।

अशोक लेलैंड लिमिटेड के एलसीवी सेगमेंट के अध्यक्ष ने क्या कहा, जानिए

अशोक लेलैंड लिमिटेड के एलसीवी सेगमेंट के अध्यक्ष अमनदीप सिंह ने कंपनी के प्रोडक्ट और व्यापक डीलर नेटवर्क की सफलता पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने कहा "हमारी 'दोस्त रेंज' और अब 'बड़ा दोस्त' की सफलता की बड़ी वजह हमारे प्रोडक्ट की क्वालिटी और हमारी मजबूत डीलरशिप नेटवर्क रही है। हमारे सभी प्रोडक्ट पर हमारे ग्राहकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है, जो  सर्वश्रेष्ठ-इन-क्लास माइलेज और प्रदर्शन के लिए जाना जाता है।

अशोक लेलैंड के वाहन माइलेज, पेलोड, लोड बॉडी लेंथ और लोडिंग स्पेस प्रदान करता है, जो इसे इंटर और इंट्रा-सिटी दोनों अनुप्रयोगों के लिए एक आदर्श विकल्प बनाता है। कंपनी कई श्रेणी में वाहनों की लांचिंग की है, जिसमें बड़ा दोस्त वेरिएंट में कम टर्निंग रेडियस और हाई ग्राउंड क्लीयरेंस देखने को मिलता है। और यह वाहन देश में काफी लोकप्रिय भी हुआ है। DOST रेंज में बाजार की विभिन्न जरूरतों को पूरा करने के लिए DOST LiTE, DOST STRONG, DOST XL और DOST+ जैसे कई मॉडल मौजूद हैं।

देश में 1700 से ज्यादा एक्सक्लूसिव आउटलेट्स है मौजूद

अशोक लेलैंड के पास देशभर में 1,700 से अधिक एक्सक्लूसिव आउटलेट्स का विशाल नेटवर्क है, जो बिक्री, सेवा और पार्ट्स जैसी फैसिलिटी ग्राहकों को प्रदान करना सुनिश्चित करता है। अशोक लेलैंड का ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर आपको देश के प्रमुख राजमार्गों पर हर 75 किमी पर मिल जाएंगे।  व्यापक नेटवर्क की वजह से ही कंपनी अपने ग्राहकों को विश्वसनीय सेवा प्रदान कर पाती है। डीलरशिप नेटवर्क के जरिए ही कंपनी अपनी क्षमता में महत्वपूर्ण वृद्धि कर पाती है।

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शा, मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्समहिंद्रा एंड महिंद्राअशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us