Detect your location

Select Your location

Popular City

  • Pune
  • Bangalore North
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Detect your location Detect your location
Popular City
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
अल्टिग्रीन बेंगलुरु डीलरशिप से neEV Tez थ्री व्हीलर के 200 यूनिट्स की डिलीवर गुरुग्राम में अल्टिग्रीन के शोरूम का उद्घाटन, दिल्ली-एनसीआर को मिलेगा फायदा महिंद्रा जायो Vs आयशर प्रो 2049 : जानें कौनसा है अधिक शक्तिशाली ट्रक अल्टिग्रीन थ्री व्हीलर : कमर्शियल थ्री व्हीलर सेगमेंट में लोकप्रिय इलेक्ट्रिक वाहन इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर कंपनी अल्टिग्रीन की जयपुर में डीलरशिप शुरू 1 अप्रैल से टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहनों की कीमत में 5 प्रतिशत की वृद्धि टाटा मैजिक एक्सप्रेस वैन : आत्मनिर्भरता के लक्ष्य में सफर और व्यापार का मैजिक टॉप 5 मिनी ट्रक : 10 लाख की कीमत में सबसे ज्यादा बिकने वाले मिनी ट्रक

अशोक लेलैंड ने मुंबई इंडियन वुमंस टी 20 टीम के साथ की साझेदारी

News Date 06 Mar 2023

अशोक लेलैंड ने मुंबई इंडियन वुमंस टी 20 टीम के साथ की साझेदारी

जानें, क्या हैं इस समझौते की शर्तें और मुख्य उद्देश्य?

भारतीय ट्रक बिजनेस में सीवी निर्माता कंपनियां बाजार की बेहतर संभावनाओं को देखते हुए समय-समय पर अपनी सहयोगी कंपनियों से समझौते करती रहती हैं। इसके साथ ही सामाजिक सरोकार के तहत इस तरह की भागीदारी की जाती है। इसी तर्ज पर देश की जानी-मानी सीवी निर्माता अशोक लेलैंड ने हाल ही  मुंबई इंडियंस के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा की है। यह साझेदारी 2024 तक दो साल के लिए की गई है। वहीं अशोक लेलैंड और मुंबई इंडियंस की इस पार्टनरशिप का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के उत्थान का संदेश देना है। वहीं महिला टी. 20 लीग मैच आयोजित किए जाएंगे। इनकी मेजबानी भी अशोक लेलैंड और मुंबई इंडियंस की ओर से की जाएगी। यहां ट्रक जंक्शन पर आपको अशोक लेलैंड और मुंबई इंडियंस की साझेदारी के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। इसे अवश्य पढ़ें और शेयर करें।

क्या कहते हैं अशोक लेलैंड के सीईओ ?

हिंदुजा समूह की कंपनी अशोक लेलैंड और मुंबई इंडियंस के बीच हुई साझेदारी  के बारे में अशोक लेलैंड के एमडी  और सीईओ शेनु अग्रवाल ने कहा है कि मुंबई इंडियंस के बीच हुए समझौते पर कंपनी को गर्व है। इनका मानना है कि आज भी भारतीय समाज में महिलाओं को लैंगिक भेदभाव का सामना करना पड़ता है।  दूसरी ओर जो महिलाएं पढ़-लिख होकर सफल हो चुकी हैं वे महिलाएं रूढ़ीवादिता को तोड़ रही हैं।

हमें मुंबई इंडियंस महिला टी20 टीम के साथ उनके प्रमुख भागीदार के रूप में जुड़ने पर गर्व है। एक ऐसे समाज में जहां लैंगिक भूमिकाएं निर्धारित हैं, हमारी सफल महिलाएं रूढ़िवादिता को तोड़ रही हैं। अशोक लेलैंड में हम अपने ब्रांड दर्शन - "कोई मंजिल दूर नहीं" पर चलते हैं, और इस साझेदारी के माध्यम से, हम उन महिलाओं को प्रदर्शित करना चाहते हैं जो अपने सपनों का पीछा कर रही हैं और भारत में महिलाओं के खेल का चेहरा बदल रही हैं।

मुंबई इंडियंस भी साझेदारी से खुश

अशोक लेलैड और मुंबई इंडियंस के बीच हुई साझेदारी को लेकर मुंबई इंडियंस के प्रवक्ता का कहना है कि हम इस समझौते से खुश हैं।उन्होंने उम्मीद जताई है कि आगे भी वे अशोक लेलैंड के साथ मिल कर काम करेंगे। गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस टूर्नामेंट पाटिल स्टेशन स्टेडियम पर 4 मार्च से शुरू हो चुका है। यह 23 माई तक चलेगा।  इस मैच का समापन 26 मार्च  को  ब्रेबोन स्टेडियम पर किया जाएगा। 

ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्समहिंद्रा, भारत बेंज और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। लोकप्रिय कमर्शियल व्हीकल सीरीज टाटा सिग्नाटाटा ऐस, अतुल जेम, अशोक लेलैंड बॉस, महिंद्रा बोलेरो, वोल्वो एफएम के सभी फीचर्स की जानकारी आपको मिलती है। 3 चक्का, 18 चक्का, 22 चक्का और 4 चक्का कमर्शियल व्हीकल की कंप्लीट रेंज यहां उपलब्ध है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रकपेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, टाटा सिग्ना, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

Tata Yodha 2.0

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Tata Signa 1918K
Cancel

अपना सही ट्रक ढूंढें

नए ट्रक

ब्रांड्स

पुराना ट्रक