user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे: जयपुर से 7 शहरों की दूरी घटेगी, बचेगा 2 घंटे का समय महिंद्रा बोलेरो पिक-अप 4x4 और टाटा योद्धा कौनसा है दमदार पिकअप जानें, पेलोड कैपेसिटी और कीमत टीवीएस और इकोफाई ने इलेक्ट्रिक 3-व्हीलर मार्केट विस्तार के लिए हाथ मिलाया इलेक्ट्रिक एलसीवी खरीदने के मामले में महाराष्ट्र टॉप पर, जानिए अपने राज्य का नंबर यमुना एक्सप्रेसवे के टोल टैक्स में हुई बढ़ोतरी, जानें नई टोल रेट टाटा मोटर्स और बैंक ऑफ इंडिया की साझेदारी से आसान होगी फाइनेंसिंग देश के इस खूबसूरत शहर में कमर्शियल वाहनों पर ग्रीन सेस लगाने की तैयारी! सरकार ने इन वाहनों को किया टोल फ्री, महाराष्ट्र चुनाव का दिखा असर

अशोक लेलैंड सेल्स रिपोर्ट अप्रैल 2023 : 11,872 कमर्शियल वाहन की कुल बिक्री के साथ 5.59% की वृद्धि

Posted On : 02 May, 2023

अशोक लेलैंड ने घरेलू बिक्री में हासिल की 6.14% की ग्रोथ, बेचे 11,600 कमर्शियल वाहन

हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लेलैंड ने अपनी अप्रैल माह की सेल्स रिपोर्ट जारी की है। कंपनी ने अपने अप्रैल 2023 की घरेलू, निर्यात और कुल बिक्री के आकड़ें सावर्जनिक किए हैं। आकड़ों को देखकर कहा जा सकता है कि कंपनी की अप्रैल माह में लगभग सभी सेगमेंट में काफी अच्छी परफॉर्मेंस रही है। आपको बता दें, अशोक लेलैंड ने घरेलू बिक्री में 6.14% की वृद्धि, निर्यात बिक्री में 13.37 गिरावट और घरेलू + निर्यात बिक्री में 5.59% की ग्रोथ हासिल ही है। चलिए जानें, अशोक लेलैंड को अप्रैल 2023 में किस सेगमेंट में मिली है वृद्धि और किसमें गिरावट।

अप्रैल 2023 अशोक लेलैंड की घरेलू बिक्री

Category April 2023 April 2022 YoY Growth (%)
M&HCV 6,656 6,805 -2.18%
LCV 4,944 4,124 19.88%
Total 11,600 10,929 6.14%

M&HCV सेगमेंट (घरेलू बिक्री)

M&HCV यानी मीडियम और हैवी कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट की घरेलू बिक्री में अशोक लेलैंड को 2.18% की गिरावट का सामना करना पड़ा है। कंपनी ने अप्रैल 2023 में इस सेगमेंट के 6,656 वाहनों की बिक्री की है, जबकि पिछले साल इसी महीने में 6,805 कमर्शियल वाहन बेचे गए थे।

LCV सेगमेंट (घरेलू बिक्री)

जारी किए गए आकड़ों के अनुसार, लाइट कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट की घरेलू बिक्री में अशोक लेलैंड ने 19.88% की ग्रोथ दर्ज की है। इस साल अप्रैल में कंपनी ने अपने इस सेगमेंट के 4,944 कमर्शियल वाहन बेचे हैं, जबकि अप्रैल 2022 में LCV सेगमेंट की 4,124 यूनिट्स ही बेची गई थी।

कुल घरेलू बिक्री

अप्रैल माह में अशोक लेलैंड ने भारत में अपने कमर्शियल वाहनों की बिक्री में 6.14% की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने अप्रैल 2023 में 11,600 कमर्शियल वाहनों की घरेलू बिक्री की है, जबकि पिछले साल इसी महीने में 10,929 यूनिट्स ही बेचे गए थे। 

अप्रैल 2023 अशोक लेलैंड की निर्यात बिक्री

Category April 2023 April 2022 YoY Growth (%)
M&HCV 175 279 -37.27%
LCV 97 35 177.14%
Total 272 314 -13.37%

M&HCV सेगमेंट (निर्यात बिक्री)

अप्रैल माह में मीडियम और हैवी कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट की निर्यात बिक्री में अशोक लेलैंड को 37.27% की गिरावट का सामना करना पड़ा है। अप्रैल 2022 में कंपनी ने विदेशों में अपने 279 वाहनों को बेचा था, जबकि अप्रैल 2023 में कंपनी ने इस सेगमेंट के केवल 175 यूनिट्स की निर्यात बिक्री की है।

LCV सेगमेंट (निर्यात बिक्री)

जारी किए गए आकडों के अनुसार, लाइट कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट की निर्यात बिक्री में कंपनी को 177.14% की जबरदस्त वृद्धि मिली है। अप्रैल 2022 में अशोक लेलैंड ने विदेशों में अपने इस सेगमेंट के 35 वाहनों को बेचा था, जबकि इस साल अप्रैल में 97 कमर्शियल वाहनों की निर्यात बिक्री की गई है।

कुल निर्यात बिक्री

अशोक लेलैंड को कुल निर्यात बिक्री में 13.37% की कमी देखने को मिली है। अप्रैल 2023 में कंपनी ने विदेशों में केवल 272 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि पिछले साल इसी महीने में 314 कमर्शियल वाहनों की निर्यात बिक्री की गई थी।

अप्रैल 2023 अशोक लेलैंड की घरेलू + निर्यात बिक्री

Category April 2023 April 2022 YoY Growth (%)
M&HCV 6,831 7,084 -3.57%
LCV 5,041 4,159 21.20%
Total 11,872 11,243 5.59

M&HCV सेगमेंट (घरेलू + निर्यात बिक्री)

अशोक लेलैंड ने अप्रैल 2023 में मीडियम एंड हैवी कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट की घरेलू और निर्यात बिक्री में 3.57% की गिरावट का सामना किया है। कंपनी ने इस महीने 6,831 कमर्शियल वाहनों को बेचा है, जबकि अप्रैल 2022 में इस सेगमेंट के 7,084 यूनिट्स को बेचा गया था।

LCV सेगमेंट (घरेलू + निर्यात बिक्री)

कंपनी द्वारा जारी की गई सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल 2023 में अशोक लेलैंड ने लाइट कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट की घरेलू और निर्यात बिक्री में 21.20% की वृद्धि हासिल की है। कंपनी ने इस साल अप्रैल में 5,041 कमर्शियल वाहनों की बिक्री की है, जबकि पिछले साल इसी महीने 4,159 यूनिट्स को बेचा गया था।

कुल घरेलू + निर्यात बिक्री

अप्रैल की कुल घरेलू और निर्यात बिक्री में अशोक लेलैंड ने 5.59% की वृद्धि दर्ज की है। अप्रैल 2022 में कंपनी ने अपने कुल 11,243 कमर्शियल वाहनों को बेचा था, जबकि इस साल अप्रैल में 11,872 यूनिट्स की बिक्री की गई है।

ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्समहिंद्रा, भारत बेंज और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। लोकप्रिय कमर्शियल व्हीकल सीरीज टाटा सिग्नाटाटा ऐस, अतुल जेम, अशोक लेलैंड बॉस, महिंद्रा बोलेरो, वोल्वो एफएम के सभी फीचर्स की जानकारी आपको मिलती है। 3 चक्का, 18 चक्का, 22 चक्का और 4 चक्का कमर्शियल व्हीकल की कंप्लीट रेंज यहां उपलब्ध है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रकपेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, टाटा सिग्ना, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us