Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Bajaj Etec RE 9.0
22 जुलाई 2023

अशोक लेलैंड इस साल 5 नए इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन करेगा लांच

By News Date 22 Jul 2023

अशोक लेलैंड इस साल 5 नए इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन करेगा लांच

दीवाली के बाद दोस्त रेंज की इलेक्ट्रिक एलसीवी सहित कई वाहन लांच होंगे

भारत में परंपरागत फ्यूल डीजल और पेट्रोल से चलने वाले वाहनों की संख्या ज्यादा होने से ध्वनि और वायु प्रदूषण की समस्या विकट हो चली है। इससे निपटने के लिए हालांकि पिछले कुछ वर्षों से केंद्र सरकार की ईवी नीति के कारण राज्य सरकारें इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण और इनके इस्तेमाल को प्रोत्साहन दे रही हैं। इसके बावजूद इलेक्ट्रिक क्रांति में और तेजी लाए जाने की जरूरत है। ऐसे में देश की जानी-मानी कमर्शियल व्हीकल्स निर्माता अशोक लेलैंड कंपनी आगे आई है। इसने इलेक्ट्रिक एलसीवी और बसों सहित 5 नये इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स जल्द लांच करने की घोषणा की है। कंपनी के अनुसार इस साल दीपावली के बाद दोस्त सीरीज के तहत अशोक लेलैंड की पहली इलेक्ट्रिक एलसीवी सहित 5 ईवी मॉडल बाजार में होंगे। इस योजना को मूर्त रूप प्रदान करने के लिए अशोक लेलैंड कंपनी की सहायक इलेक्ट्रिक ब्रांच स्विच मोबिलिटी की मुख्य भूमिका रहेगी।

जानें, क्या है अशोक लेलैंड की योजना?

अशोक लेलैंड ट्रकों सहित अन्य कमर्शियल इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के निर्माण के लिए योजना तैयार कर चुका है, यह योजना जल्द ही साकार होने जा रही है। अशोक लेलैंड के कार्यकारी अध्यक्ष धीरज हिंदुजा ने कहा है कि कंपनी इस साल महत्वपूर्ण लांच के लिए तैयार है। कंपनी 5 नये ईवी मॉडल लांच करेगी। इसमें दीवाली के बाद दोस्त रेंज के तहत इलेक्ट्रिक एलसीवी बाजार में पेश किया जाएग। इसका ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों को लंबे समय से इंतजार बना हुआ है। इसके अलावा यूरोपीय और मध्य पूर्व के सीवी मार्केट के लिए इलेक्ट्रिक बस और घरेलू बाजार के लिए लो फ्लोर इलेक्ट्रिक बसें लांच की जाएंगी।

अशोक लेलैंड की इंटरनल प्लानिंग

अशोक लेलैंड ग्रुप एक ओर इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स को मार्केट में लाने की स्कीम तैयार कर चुका है वहीं अपने बिजनेस के भविष्य को मजबूत करने में भी जुट गया है। कंपनी के एमडी और सीईओ शेनू अग्रवाल ने अपने विचार साझा करते हुए कहा है कि फीडबैक के आधार पर हम आईसी- हाईड्रोजन और ईंधन सेल में अपनी तकनीक को परिपक्व कर रहे हैं। इसी तरह अशोक लेलैंड दोस्त रेंज के मामले में भी बडे कार्पोरेट्स और फ्लीट मालिकों के साथ बाजार को समझने एवं बड़े पैमाने पर इस योजना के लिए आगे बढ़ने से पहले आईटी परिपक्व किया जाएगा। गौरतलब है कि अशोक लेलैंड कंपनी रिलायंस के साथ पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत हाइड्रोजन ट्रक निर्माण की भी योजना बना चुकी है।

स्विच मोबिलिटी ने BEST को 15 इलेक्ट्रिक बसें की वितरित

अशोक लेलैंड कंपनी की सहायक इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ब्रांच स्विच मोबिलिटी ने BEST को 15 इलेक्ट्रिक डबल-डेकर बसें वितरित कर दीं। इस वर्ष सितंबर तक 35 और बसें इस कंपनी को वितरित की जाएंगी। स्विच मोबिलिटी में इंवेस्टमेंट पर अशोक लेलैंड के कार्यकारी अध्यक्ष धीरज हिंदुजा ने कहा है कि कंपनी बोर्ड ने पहले ही 1200 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दे दी है।

आईसीवी बस सेगमेंट में अशोक लेलैंड होगा अग्रणी

अशोक लेलैंड आईसी वाहन सेगमेंट में भी बेहतर भविष्य देख रहा है। समूह का मानना है कि यह सेगमेंट जल्दी खत्म नहीं होने वाला। इसमें बिक्री और बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए पर्याप्त जगह है। आईसीवी के बस सेगमेंट में लगातार विकास हो रहा है। पिछले साल बस खंड में ट्रक जितना विकास नहीं हुआ था, लेकिन अब  हर तरफ विकास नजर आता है भले ही वे आईसीवी, एसटीयू और निजी बसों का क्षेत्र हो। अशोक लेलैंड के एमडी शेनू अग्रवाल का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में हमने अपना नेतृत्व खो दिया लेकिन पिछली तिमाही से इसे वापस पाना भी शुरू कर दिया है। आईसीवी बस सेगमेंट में अशोक लेलैंड की मार्केट शेयरिंग 15 प्रतिशत कम थी जबकि यह सेगमेंट बाजार में 2/3 योगदान देता है।

कमर्शियल व्हीकल मार्केट में लागत, कीमत और मार्जिन का खेल

यह सच है कि भारतीय कमर्शियल मार्केट में कीमत, लागत और मार्जिन का खेल चलता रहता है। इस संबंध में देखा जाए तो पिछले कुछ वर्षों में वाणिज्यिक वाहन खंड में कच्चे माल की लागत में वृद्धि के कारण कीमतें बढ़ा दी गई हैं। सीवी निर्माताओं ने अलग-अलग प्रतिशत में कीमतें  बढ़ाई हैं। इधर अशोक लेलैंड के एमडी शेनू अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि अभी तक हम एवीटीआर रेंज पर डेल्टा को दोबारा प्राप्त करने में सफल नहीं हो पाए क्योंकि मुद्रा स्फीति का दबाव काफी रहा। पिछले कुछ वर्षों में हम बाजार से वह अवशोषित नहीं पाए। वहीं बीएस 6 युग में हमारी एवीटीआर रेंज प्रतिस्पर्धा के बीच बेहतर कीमत का निर्धारण कर पा रही है। उनका कहना था कि कीमतें बढ़ाने की प्रक्रिया कठिन है। कंपनी का इरादा कीमत बढ़ाने का नहीं रहता लेकिन जरूरत पड़ने पर ऐसा करना पड़ता है। वहीं अशोक लेलैंड के सीएफओ गोपाल महादेवन  ने कहा है कि कमर्शियल वाहनों की कीमत का निर्धारण तर्कसंगत हो गया है। यह बदले में मार्जिन में सुधार कर रहा है।  तिमाही दर तिमाही के आधार पर शुद्ध मूल्य प्राप्त  करने में कंपनी सुधार कर रही है। उधर ग्राहक भी जागरूक हो गए हैं वे टीसीओ यानि कुल लागत मूल्य का निर्णय भी लेने लगे हैं।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us