Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Bajaj Etec RE 9.0
11 जून 2022

मई 2022 में बजाज थ्री व्हीलर की बिक्री में 16 प्रतिशत की गिरावट

By News Date 11 Jun 2022

मई 2022 में बजाज थ्री व्हीलर की बिक्री में 16 प्रतिशत की गिरावट

घरेलू बाजार में वृद्धि और निर्यात बाजार में गिरावट का असर

आटोमोबाइल सेक्टर में हर साल बड़ी संख्या में ऑटो रिक्शा या थ्री व्हीलर बिकते हैं। कोविड के बाद अब थ्री व्हीलर की बिक्री ने रफ्तार पकड़ी है। मई 2022 में घरेलू बाजार में कुल 41 हजार 508 थ्री व्हीलर बेचे गए हैं जबकि मई 2021 में मात्र 5 हजार 215 इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर बेचे गए थे। इस प्रकार बिक्री में 695.93 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। थ्री व्हीलर सेगमेंट में सबसे ज्यादा वाहन बजाज ऑटो लिमिटेड ने बेचे हैं। भारत में ऑटो-रिक्शा सेगमेंट में मार्केट लीडर बजाज ने मई 2022 में निर्यात के कम शिपमेंट के कारण कुल बिक्री में 16 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की। ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में जानते हैं मई 2022 में बजाज थ्री व्हीकर की सेल्स रिपोर्ट के बारे में।

बजाज ऑटो ने मई 2022 में बेची 16 हजार 206 यूनिट

भारत के समग्र तिपहिया/ऑटो-रिक्शा बाजार में अग्रणी और बड़े निर्यातकों में शामिल बजाज ऑटो ने मासिक बिक्री में दो अंकों की गिरावट दर्ज की है। कंपनी ने घरेलू बाजार में ऑटो-रिक्शा की कुल 16 हजार 206 यूनिट बेची है। यह आंकड़ा मई 2021 के मुकाबले बिक्री में 3221 प्रतिशत का भारी उछाल है। वहीं कंपनी के निर्यात में 67 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। कंपनी ने मई 2022 में 10 हजार 163 यूनिट दर्ज की है जबकि मई 2021 में 31 हजार 308 यूनिट बेची गई थी।

लास्ट माइल डिलीवरी में बजाज के थ्री व्हीलर सबसे आगे

बजाज ऑटो भारत में अंतिम मील डिलीवरी के लिए सबसे बेहतर थ्री व्हीलर उपलब्ध कराता है। लास्ट माइल मोबिलिटी सेगमेंट में बजाज कॉम्पैक्ट आरई ऑटो-रिक्शा सेगमेंट में अग्रणी है। इसके बाद मैक्सिमा जेड और मैक्सिमा एक्स वाइड का नंबर आता है। कार्गो कैरियर सेगमेंट में उच्च लाभ और कम परिचालन लागत के वादे के साथ मैक्सिमा सी अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रही है।

थ्री-व्हीलर्स सेगमेंट में बजाज ऑटो सबसे आगे

भारत में थ्री-व्हीलर्स सेगमेंट में 20 से अधिक कंपनियां काम कर रही है जिनमें बजाज ऑटो सबसे आगे है। भारत में ऑटो रिक्शा और थ्री-व्हीलर्स की बिक्री में अप्रैल 2022 में सालाना रूप से अच्छी-खासी बढ़ोतरी हुई है। आपको बता दें कि कोविड के बाद जन-जीवन सामान्य हो गया है। देश के बड़े व छोटे शहरों में थ्री व्हीलर यातायात का सबसे प्रमुख साधन है। कार्गो के लिए भी थ्री व्हीलर की मांग में इजाफा हुआ है। थ्री व्हीलर्स से देश के लाखों लोगों को रोजगार मिला हुआ है। भारत में बजाज ऑटो का इस सेगमेंट में नंबर वन का जलवा बरकरार है और यह कंपनी हर महीने सबसे ज्यादा ऑटो रिक्शा और थ्री-व्हीलर्स बेचती है। थ्री व्हीलर बाजार में पियाजियो, वाईसी, महिंद्रा, शेरा, टीवीएस, अतुल, टेरा आदि कंपनियां अपने उत्पाद बेचती है।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
Youtube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us