user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे: जयपुर से 7 शहरों की दूरी घटेगी, बचेगा 2 घंटे का समय महिंद्रा बोलेरो पिक-अप 4x4 और टाटा योद्धा कौनसा है दमदार पिकअप जानें, पेलोड कैपेसिटी और कीमत टीवीएस और इकोफाई ने इलेक्ट्रिक 3-व्हीलर मार्केट विस्तार के लिए हाथ मिलाया इलेक्ट्रिक एलसीवी खरीदने के मामले में महाराष्ट्र टॉप पर, जानिए अपने राज्य का नंबर यमुना एक्सप्रेसवे के टोल टैक्स में हुई बढ़ोतरी, जानें नई टोल रेट टाटा मोटर्स और बैंक ऑफ इंडिया की साझेदारी से आसान होगी फाइनेंसिंग देश के इस खूबसूरत शहर में कमर्शियल वाहनों पर ग्रीन सेस लगाने की तैयारी! सरकार ने इन वाहनों को किया टोल फ्री, महाराष्ट्र चुनाव का दिखा असर

नए कमर्शियल व्हीकल के मांग में होगी वृद्धि, ये हैं कारण

Posted On : 28 November, 2023

कमर्शियल व्हीकल की मांग में लगातार होगी वृद्धि : वीईसीवी एमडी

बढ़ती अर्थव्यवस्था और बढ़ती मांग के बीच कमर्शियल व्हीकल की मांग भी काफी तेज हो रही है। इसी बीच एक और दिग्गज ने इस बात पर मुहर लगा दी है कि कमर्शियल व्हीकल यानी सीवी की मांग में आगे और भी तेजी रह सकती है जिसके पर्याप्त कारण हैं। बढ़ती अर्थव्यवस्था के बीच बुनियादी ढांचों के विकास की जरूरत तो है ही, साथ ही बड़ी संख्या में भारत में पुराने ट्रक हो चुके हैं। जिसके खराब प्रदर्शन की वजह से उन्हें आगे रिप्लेस किया जाएगा। यही वजह है कि भारतीय ऑटो उद्योग के दिग्गज वोल्वो आयशर कमर्शियल व्हीकल के प्रबंध निदेशक एवं कार्यकारी अधिकारी विनोद अग्रवाल ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि देश में 10 लाख से ज्यादा नए ट्रकों की जरूरत महसूस होगी। 10 लाख इकाई की जरूरतों के साथ यह अब तक की सबसे बड़ी मांग वृद्धि देखी जा सकती है। अग्रवाल ने बताया कि महीने में एक ट्रक लगभग 20,000 किलोमीटर की दूरी तय करती है। इतनी दूरी तय कर पाना पुराने ट्रक के जरिए संभव नहीं है। यही वजह वजह है कि आने वाले समय में नए ट्रकों की मांग में व्यापक तेजी के आसार हैं।

ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में कमर्शियल व्हीकल के मांग में होने वाली तेजी, मार्केट अपडेट आदि की जानकारी दे रहे हैं।

2024 तक 6 लाख पुराने वाणिज्यिक वाहन को बदलने की आवश्यकता

सोसायटी ऑफ इंडियन मोबाइल मैन्युफैक्चरर (सियाम) के अध्यक्ष अग्रवाल ने बताया कि बीएस3 या बीएस4 अनुपालन वाले ट्रकों को बदलना अनिवार्य कर दिया जाएगा। कुछ वर्षों बाद इन वाहनों को बीएस 6 उत्सर्जन मानकों वाले वाहनों के साथ बदलना जरूरी होगा। सियाम से फाडा से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार अभी भारत में 65 लाख से ज्यादा कमर्शियल व्हीकल चल रहे हैं। जिसमे लगभग 6 लाख वाहन को बदलने की जरूरत है। अप्रैल 2024 तक इतने वाहनों को बदले जाएंगे। 

9.62 लाख वाहनों की बिक्री

सियाम के डाटा के अनुसार वित्तीय साल 2018-19 में लगभग 10 लाख यूनिट कमर्शियल वाहनों की बिक्री हुई। वहीं वित्तीय वर्ष 2021-22 में 7.17 लाख कमर्शियल व्हीकल की बिक्री हुई। वित्तीय वर्ष 2022-23 में 9.62 लाख कमर्शियल व्हीकल की बिक्री हुई है। हेवी ड्यूटी ट्रक सेगमेंट में 15% की ग्रोथ दर्ज हुई है।

हेवी ड्यूटी कमर्शियल ट्रक के फायदे

हेवी ड्यूटी ट्रक के बहुत से फायदे हैं, यह ट्रांसपोर्ट के लिए बेहद इफेक्टिव होते हैं। इस व्हीकल के कुछ बेनिफिट्स इस प्रकार हैं:

1 . गुड्स का ट्रांसपोर्ट

हेवी ड्यूटी ट्रक का उपयोग गुड्स के ट्रांसपोर्टेशन के लिए किया जाता है। बड़ी क्वांटिटी में गुड्स का ट्रांसपोर्ट करने के लिए हेवी ड्यूटी ट्रक को उपयोग में लाया जाता है।

2. इकोनॉमिक कंट्रीब्यूशन

हेवी ड्यूटी ट्रक का इकोनॉमिकली एक बड़ा महत्व है। कॉमर्स और ट्रेड के लिए हेवी ड्यूटी ट्रक का उपयोग किया जाता है। लॉजिस्टिक इंडस्ट्री में इस ट्रक का व्यापक महत्व है। लॉजिस्टिक इंडस्ट्री में हेवी ड्यूटी ट्रक एम्प्लॉयमेंट ऑपर्च्युनिटी प्रदान करते हैं।

3.बड़ा इंफ्रा सपोर्ट

भारत चूंकि एक बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है, यहां हेवी ड्यूटी ट्रक बुनियादी संरचना की व्यापक जरूरत है। इंफ्रा सपोर्ट के लिए हेवी ड्यूटी ट्रक की मदद से बड़े रोड निर्माण, पुल निर्माण आदि में इसका काफी उपयोग होता है।

4. बिजनेस को स्केल करने में 

हेवी ड्यूटी ट्रक का उपयोग बिजनेस को बडा करने या स्केल करने के लिए भी किया जा सकता है। लॉजिस्टिक, ट्रेड, और इन्फ्रास्ट्रक्चर में हेवी ड्यूटी ट्रक का उपयोग सबसे ज्यादा किया जाता है।

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शा, मिनी ट्रकपिकअपटेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्समहिंद्रा एंड महिंद्राअशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें - 

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us