इलैक्ट्रिक थ्री व्हीलर इंडस्ट्री को मिल रहा है बूम, दोहरे अंकों में हुई वृद्धि
भारत में ई-मोबिलिटी सेक्टर, पूरी तरह बदलाव की तैयारी में है। इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर उद्योग में बदलाव के पीछे बड़ा कारण भारत में छोटे व्यापार का बढ़ता ग्रोथ है। तिपहिया बाजार में लगातार बदलाव किए जा रहे हैं, जहां बेची जाने वाली हर दूसरी यूनिट अब इलेक्ट्रिक है। जनवरी 2023 में 34,333 यूनिट्स इलेक्ट्रिक तिपहिया की बिक्री बढ़ी है। 10 महीने की खुदरा बिक्री सालाना आधार पर 72% बढ़ी है। बता दें कि भारत के बढ़ते ऑटो मार्केट में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन और तीन पहिया वाहन में लगातार वृद्धि हो रही है। तिपहिया वाहन की बिक्री में सबसे ज्यादा प्रतिशत वृद्धि दर्ज की जा रही है।
ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में हम ऑटो मार्केट में इलेक्ट्रिक व्हीकल की बढ़ती हिस्सेदारी और मार्केट अपडेट की जानकारी दे रहे हैं।
क्यों बढ़ी इलेक्ट्रिक तिपहिया की मांग?
इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर वाहनों की मांग लगातार बढ़ी है। यात्री परिवहन की निरंतर बढ़ती मांग और ई-कॉमर्स एप्लीकेशन, फूड डिलीवरी एवं अन्य मांगों को देखते हुए लगातार इलेक्ट्रिक व्हीकल की मांग बढ़ी है। इलेक्ट्रिक तिपहिया की मांग दोहरे अंकों में दर्ज की जा रही है। जिसका बड़ा कारण है, यातायात की मांग का बढ़ना, परिवहन की लागत को कम करने की बढ़ती जरूरत। इलेक्ट्रिक वाहनों से आसानी से परिवहन या यातायात की लागत को कम किया जा सकता है। अभी के दौर में बेचा जाने वाला हर दूसरा प्रोडक्ट एक इलेक्ट्रिक मॉडल प्रॉडक्ट है। भारत सरकार की परिवहन वेबसाइट के अनुसार 2 नवंबर 2023 तक भारत में 56,818 इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहन की बिक्री हुई है। जो पिछले साल के आंकड़े से 58% ज्यादा है। अक्टूबर 2022 में कंपनी ने 35,906 यूनिट तिपहिया वाहन की बिक्री की है।
भारत के थ्री व्हीलर इंडस्ट्री में ईवी की बढ़ी हिस्सेदारी
इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर की पहुंच तेज़ी से बढ़ रहा है। भारत में बिकने वाला हर दूसरा तिपहिया वाहन इलेक्ट्रिक है। इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहन की ओवरऑल 10 महीनों की बिक्री को देखें तो ईवी तिपहिया वाहन ने 72% उछाल दर्ज की है। 10 महीने पहले की संचयी बिक्री जहां 471,154 यूनिट है। वहीं अब पिछले 10 महीने की संचयी बिक्री 881,355 यूनिट हो गई है। इस प्रकार तीन पहिया वाहन उद्योग में इलेक्ट्रिक व्हीकल की हिस्सेदारी बढ़ कर 53% हो गई है।
भारत के इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में भी बढ़ी तीन पहिया की 40% हिस्सेदारी
वर्ष 2022 में भारत में लगभग 3.5 लाख तिपहिया वाहन की बिक्री हुई है। लेकिन वित्तीय वर्ष 2023 में तीन पहिया वाहन की बिक्री 5.5 लाख का आंकड़ा पार कर चुकी है। इस प्रकार सालाना 57% की मजबूत वृद्धि से तीन पहिया वाहनों की हिस्सेदारी भारत के इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में बढ़ गई है। एक साल पहले यह हिस्सेदारी 30% थी। लेकिन अब 40% है।
कैसे उठाएं लाभ
बढ़ती इलेक्ट्रिक व्हीकल इंडस्ट्री का आप भी लाभ उठा सकते हैं। कम लागत में अच्छा मुनाफा का एक भविष्य तैयार हो रहा है। इलेक्ट्रिक गाडियां सस्ती हो रही है तो ऐसे में आप भी इलेक्ट्रिक व्हीकल के साथ जुड़कर काम करते हुए अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं और इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। इलेक्ट्रिक तीन पहिया, ई रिक्शा आदि की खरीदी के लिए आप ट्रक जंक्शन पर अपनी रिक्वायरमेंट दर्ज कर सकते हैं। ट्रक जंक्शन पर इन वाहनों के फीचर्स, उपयोगिता, विशेषता आदि की जानकारी उपलब्ध है। हमारी टीम आपसे जल्द संपर्क करेगी।
भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शा, मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT