जानें मार्च 2024 में कमर्शियल वाहनों की बिक्री का आंकड़ा
FADA द्वारा हाल ही में साल 2024 के मार्च महीने के लिए कमर्शियल वाहनों की रिटेल सेल्स रिपोर्ट जारी की गई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक भारत में रिटेल CV की बिक्री 5.87% गिर चुकी है। मार्च 2024 में फाडा कमर्शियल व्हीकल बिक्री डाटा के अनुसार देश की लगभग सभी प्रमुख कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनियों ने 91,289 यूनिट कमर्शियल वाहन बेचे। वहीं पिछले साल मार्च 2023 में कमर्शियल वाहनों की बिक्री 96,984 यूनिट हुई थी। सालाना स्तर पर 5.87% की बड़ी गिरावट होने से देश की कई प्रमुख वाहन निर्माता कंपनियों ने पिछले साल के मुकाबले अपने वाहनों की बिक्री में कमी देखी है। देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स 11.34% की गिरावट दर्ज की है। वहीं फोर्स मोटर्स ने 35.18% की जबरदस्त ग्रोथ दर्ज की। देश की प्रमुख ऑटो मोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भी 5.63% की ग्रोथ हासिल की। देश में सबसे ज्यादा रिटेल कमर्शियल वाहन बेचने वाली कंपनियों में टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड, वीईसीवी प्रमुख रही है।
ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में फाडा रिटेल कमर्शियल व्हीकल बिक्री मार्च 2024 का आंकड़ा प्रस्तुत कर रहे हैं।
कमर्शियल वाहनों की बिक्री में 5.87% की गिरावट
भारत में रिटेल कमर्शियल वाहनों की सेल में बड़ी गिरावट देखी गई है। देश की शीर्ष कंपनियों की बिक्री सहित बिक्री का कुल आंकड़ा इस प्रकार है
कंपनी का नाम | मार्च 2024 | मार्च 2023 | YOY - प्रतिशत बदलाव |
टाटा मोटर्स | 32,972 | 37,190 | -11.34% |
महिंद्रा & महिंद्रा | 21,748 | 20,589 | 5.63% |
अशोक लेलैंड | 15,183 | 17,330 | -12.39% |
वीईसीवी | 6,711 | 6,864 | -2.23% |
मारुति सुजुकी | 3,393 | 3,753 | -9.59% |
डेमलर | 1,901 | 2,159 | -11.95% |
फोर्स मोटर्स | 1,537 | 1,137 | 35.18% |
एसएमएल इसुजु | 892 | 859 | 3.84% |
अन्य | 6,952 | 7,103 | -2.13% |
कुल | 91,289 | 96,984 | -5.87% |
टाटा मोटर्स
टाटा मोटर्स कंपनी ने साल 2024 के मार्च महीने में कुल 32,972 यूनिट कमर्शियल वाहनों की बिक्री की। वहीं 2023 के मार्च माह में टाटा मोटर्स की कमर्शियल वाहन बिक्री का आंकड़ा 37,190 रहा था। इस प्रकार कंपनी के बिक्री में 11.34% की गिरावट दर्ज की है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा
मार्च 2024 में महिंद्रा एंड महिंद्रा की सेल 21,748 रही। वहीं 2023 के मार्च महीने की बिक्री का आंकड़ा 20,589 यूनिट ही रहा था। इस प्रकार महिंद्रा की सीवी बिक्री का ग्रोथ 5.63% सकारात्मक रहा।
अशोक लेलैंड
मार्च 2023 में अशोक लेलैंड कमर्शियल वाहनों की सेल 17,330 यूनिट रही थी, जबकि मार्च 2024 में बिक्री का यह आंकड़ा 15,183 यूनिट है। कंपनी ने कमर्शियल वाहनों की बिक्री में 12.39% की गिरावट दर्ज की है।
वीईसीवी
मार्च 2024 की तुलना में वीई कमर्शियल व्हीकल्स लिमिटेड ने मार्च 2023 की बिक्री में 2.23 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है। वोल्वो और आयशर कंपनी ने मार्च 2024 में 6,711 यूनिट कमर्शियल वाहनों की बिक्री की। मार्च 2023 में कंपनी की बिक्री 6864 यूनिट रही।
मारुति सुजुकी
मारुति सुजुकी ने 2023 के मार्च महीने में 3393 यूनिट कमर्शियल वाहनों की बिक्री की। वहीं मारुति कंपनी ने मार्च 2024 में 3753 यूनिट कमर्शियल वाहन बेचे। इस प्रकार कंपनी की बिक्री में 9.59 प्रतिशत कमी देखी गई।
डेमलर
भारतबेंज ने मार्च 2023 की तुलना में मार्च 2024 में 11.95 प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज की है। मार्च 2024 में जहां कंपनी ने 1901 यूनिट सीवी बेची। वहीं मार्च 2023 में बिक्री का यह आंकड़ा 2159 रहा था।
फोर्स मोटर्स
फोर्स मोटर्स कंपनी ने कमर्शियल वाहनों की बिक्री में तेज तर्रार ग्रोथ दर्ज की है। कंपनी ने मार्च 2024 में पिछले साल के मार्च महीने तुलना में 35.18% की सुपर ग्रोथ हासिल की है। कंपनी ने जहां मार्च 2024 में 1537 यूनिट कमर्शियल वाहनों की बिक्री की। वहीं 2024 के मार्च महीने में फोर्स मोटर्स कंपनी 1137 यूनिट कमर्शियल वाहनों की ही बिक्री कर पाई थी।
एसएमएल इसुजु
एसएमएल इसुजु कंपनी ने मार्च 2023 में 859 यूनिट सीवी बेची। वहीं मार्च 2024 की बिक्री के आंकड़ों की बात करें तो कंपनी ने 3.84% की वृद्धि करते हुए 892 यूनिट सेल की।
अन्य कंपनी
देश की अन्य लोकल कंपनियों ने भी इस मार्च 2023 की तुलना में मार्च 2024 में बिक्री में कमी दर्ज की है। अन्य कंपनियों की ओवरऑल सीवी सेल साल 2023 के मार्च महीने में 7103 यूनिट थी, लेकिन मार्च 2024 में यह 2.13% कम होकर 6,952 यूनिट रह गई
भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शा, मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT