user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे: जयपुर से 7 शहरों की दूरी घटेगी, बचेगा 2 घंटे का समय महिंद्रा बोलेरो पिक-अप 4x4 और टाटा योद्धा कौनसा है दमदार पिकअप जानें, पेलोड कैपेसिटी और कीमत टीवीएस और इकोफाई ने इलेक्ट्रिक 3-व्हीलर मार्केट विस्तार के लिए हाथ मिलाया इलेक्ट्रिक एलसीवी खरीदने के मामले में महाराष्ट्र टॉप पर, जानिए अपने राज्य का नंबर यमुना एक्सप्रेसवे के टोल टैक्स में हुई बढ़ोतरी, जानें नई टोल रेट टाटा मोटर्स और बैंक ऑफ इंडिया की साझेदारी से आसान होगी फाइनेंसिंग देश के इस खूबसूरत शहर में कमर्शियल वाहनों पर ग्रीन सेस लगाने की तैयारी! सरकार ने इन वाहनों को किया टोल फ्री, महाराष्ट्र चुनाव का दिखा असर

FADA सेल्स रिपोर्ट सितंबर 2023 : भारत में 102,462 थ्री व्हीलर वाहनों की बिक्री, 44.98% दर्ज हुई वृद्धि

Posted On : 10 October, 2023

बजाज ऑटो ने 63.18% की वृद्धि के साथ 35,639 थ्री व्हीलर्स बेचे

भारतीय कमर्शियल व्हीकल मार्केट में थ्री व्हीलर वाहनों की डिमांड किस तरह तेजी से बढ़ रही है, इसका अंदाजा आप फाडा की सेल्स रिपोर्ट से लगा सकते हैं। फाडा यानी फैडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल्स डीलर्स एसोसिएशन ने इंडियन कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट की सितंबर 2023 में हुई सेल्स के आंकड़े साझा किए हैं। फाडा ने इस रिपोर्ट में सितंबर माह में अलग अलग कंपनियों द्वारा थ्री व्हीलर वाहनों की बिक्री के आंकड़े सार्वजनिक किए हैं। भारतीय कमर्शियल व्हीकल मार्केट में थ्री व्हीलर वाहनों की बिक्री में 44.98% की वृद्धि देखने को मिली है। सितंबर माह में 102,462 थ्री व्हीलर की यूनिट्स बेची गई है, जबकि सितंबर 2022 में 70,673 थ्री व्हीलर्स बेचे गए थे। आइये, ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में जानें, फाडा सेल्स रिपोर्ट के अनुसार थ्री व्हीलर वाहनों की बिक्री में किस ब्रांड को मिली है वृद्धि और किसे करना पड़ा गिरावट का सामना

FADA सेल्स रिपोर्ट सितंबर 2023 : थ्री व्हीलर्स की बिक्री आंकड़ों में

थ्री व्हीलर खुदरा बिक्री रिपोर्ट सितंबर 2023
3 व्हीलर्स ब्रांड्स अगस्त 2023 अगस्त 2022 % YoY ग्रोथ
बजाज 35,639 21,840 63.18%
पियाजियो 7,550 5,555 36.00%
महिंद्रा 5,804 4,342 33.67%
वाई.सी.इलेक्ट्रिक 3,992 2,565 55.63%
मयूरी 3,139 2,352 33.46%
सिटीलाइफ 2,338 1,549 50.94%
अतुल ऑटो 2,163 1,588 36.21%
टीवीएस मोटर्स 1,406 1,238 13.57%
मिनी मेट्रो 1,394 1,166 19.55%
सारथी 1,317 1,417 -7.00%
जे.एस.ऑटो 1,295 803 61.27%
अन्य ईवी कंपनी 36,425 26,258 38.72%
कुल 102,462 70,673 44.98%

बजाज ऑटो

फाडा सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, बजाज ऑटो ने सितंबर 2023 में अपने थ्री व्हीलर वाहनों की बिक्री में 63.18% की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने सितंबर माह में 35,639 थ्री व्हीलर्स वाहन बेचे है, जबकि सितंबर 2022 में बजाज ऑटो ने 21,840 यूनिट्स की बिक्री की थी।

पियाजियो

सितंबर 2023 में पियाजियो ने अपने थ्री व्हीलर्स वाहनों की सेल्स में 36% की ग्रोथ हासिल की है। ब्रांड ने सिंतबर 2022 में 5,555 यूनिट्स को ही बेचा था, जबकि इस साल सितंबर में पियाजियो ने अपने 7,550 थ्री व्हीलर्स की बिक्री की है।

महिंद्रा

फैडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल्स डीलर्स एसोसिएशन सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने सितंबर 2023 में अपने थ्री व्हीलर्स वाहनों की बिक्री में 33.67% की ग्रोथ हासिल की है। कंपनी ने सितंबर माह में 5,804 थ्री व्हीलर वाहनों की बिक्री की है, जबकि सितंबर 2022 में सिर्फ 4,342 यूनिट्स को बेचा गया था।

वाई.सी.इलेक्ट्रिक

भारत में वाई.सी.इलेक्ट्रिक ने सिंतबर माह में अपने थ्री व्हीलर वाहनों की बिक्री में 55.63% की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने सितंबर 2023 में 3,992 यूनिट्स को बेचा है, जबकि पिछले साल इसी महीने में Y.C. Electric ने 2,565 थ्री व्हीलर्स की बिक्री की थी।

मयूरी

FADA द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2023 में मयूरी कंपनी ने अपने थ्री व्हीलर्स की बिक्री में 33.46% की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने सितंबर 2022 में 2,352 थ्री व्हीलर्स वाहनों को बेचा था, जबकि इस साल सितंबर में 3,139 यूनिट्स की बिक्री की गई है।

सिटीलाइफ

सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, सिटीलाइफ ने सितंबर 2023 में अपने थ्री व्हीलर्स की बिक्री में 50.94% की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने सितंबर 2022 में 1,549 यूनिट्स की बिक्री की थी, जबकि इस साल सितंबर में 2,338 थ्री व्हीलर्स बेचे गए है।

अतुल ऑटो

सितंबर माह में अतुल ऑटो ने अपने 3 व्हीलर वाहनों की सेल्स में 36.21% की ग्रोथ हासिल की है। कंपनी ने सितंबर 2023 में अपने 2,163 थ्री व्हीलर्स को ही बेचा है, जबकि पिछले साल इसी महीने में अतुल ऑटो ने 1,588 यूनिट्स को सेल किया था।

टीवीएस मोटर्स

सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, टीवीएस मोटर्स ने भारतीय कमर्शियल व्हीकल मार्केट में 3 व्हीलर वाहनों की बिक्री में 13.57% की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने सितंबर 2022 में अपने 1,238 थ्री व्हीलर की बिक्री की थी, जबकि सितंबर 2023 में TVS Motors ने अपने थ्री व्हीलर्स की 1,406 यूनिट्स को बेचा है।

मिनी मेट्रो

सितंबर 2023 में मिनी मेट्रो कंपनी ने तिपहिया वाहनों की बिक्री में 19.55% की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने सितंबर माह में अपने 1,394 थ्री व्हीलर्स को बेचा है, जबकि सितंबर 2022 में मिनी मेट्रो ने 1,166 यूनिट्स की बिक्री की थी।

सारथी

सितंबर 2023 फाडा सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, सारथी कंपनी ने थ्री व्हीलर वाहनों की बिक्री में 7% की गिरावट का सामना किया है। ब्रांड ने सितंबर माह में अपने 1,317 थ्री व्हीलर्स को भारतीय मार्केट में बेचा है, जबकि सितंबर 2022 में कंपनी ने 1,417 यूनिट्स की बिक्री की थी।

जे.एस.ऑटो

जे.एस.ऑटो ने सितंबर माह में अपने थ्री व्हीलर्स वाहनों की बिक्री में 61.27% वृद्धि दर्ज की है। ब्रांड ने सितंबर 2022 में अपने 803 यूनिट्स को बेचा था, जबकि सितंबर 2023 में J.S. Auto ने 1,295 थ्री व्हीलर्स को बेचा है।

अन्य और इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता 

फैडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल्स डीलर्स एसोसिएशन के अनुसार, अन्य और इलेक्ट्रिक वाहन निर्माताओं ने सितंबर 2023 में थ्री व्हीलर वाहनों की बिक्री में 38.72% की ग्रोथ हासिल की है। इस साल सितंबर में 36,425 यूनिट्स को बेचा गया है, जबकि पिछले साल इसी महीने में 26,258 थ्री व्हीलर्स की बिक्री की गई थी।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

 Facebook - https://bit.ly/TruckFB

☞  Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

 YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us