Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Bajaj Etec RE 9.0
9 नवंबर 2023

FADA सेल्स रिपोर्ट अक्टूबर 2023 : कंबाइंड कमर्शियल व्हीकल की बिक्री में 23.7% की गिरावट

By News Date 09 Nov 2023

FADA सेल्स रिपोर्ट अक्टूबर 2023 : कंबाइंड कमर्शियल व्हीकल की बिक्री में 23.7% की गिरावट

जानें अक्टूबर 2023 में सभी प्रमुख कंपनियों के कमर्शियल व्हीकल की बिक्री का आंकड़ा

अक्टूबर 2023 में भारत ने इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर सेगमेंट में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। लगभग 45.63% की वृद्धि दर्ज कर भारत में लगभग 1.04 लाख इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर को सेल किया गया है। वहीं कंबाइंड कमर्शियल व्हीकल की बिक्री में एक बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। हाल ही में फाडा ने एक रिपोर्ट पब्लिश की जिसके अनुसार कंबाइंड कमर्शियल व्हीकल की बिक्री में एक बड़ी गिरावट हुई है। रिपोर्ट के अनुसार अक्टूबर 2023 में कंबाइंड कमर्शियल व्हीकल की सेल 1,77,398 यूनिट बिक्री हुई है। वहीं पिछले साल के इसी महीने यानी अक्टूबर 2022 की बात करें तो 2,32,795 यूनिट कमर्शियल व्हीकल की बिक्री हुई थी। सेल का यह वर्तमान आंकड़ा 23.7% की बड़ी गिरावट के साथ आया है।

वहीं कम्बाइंड कमर्शियल व्हीकल के अलावा अगर सीवी सेगमेंट यानी सिर्फ कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट की बात करें तो इसमें करीब 10.26 प्रतिशत का ग्रोथ नजर आई है। अक्टूबर 2023 में करीब 88,699 यूनिट सीवी की बिक्री हुई। वहीं अक्टूबर 2022 में बिक्री का यह आंकड़ा 80,446 यूनिट का रहा था। 

कमर्शियल व्हीकल की सेल में 10.26% की ग्रोथ 

कंपनी का नाम अक्टूबर 2023 अक्टूबर 2022 YOY - प्रतिशत बदलाव
टाटा मोटर्स 32,006 28,905 10.73%
महिंद्रा & महिंद्रा 22,905 21,054 8.79%
अशोक लेलैंड 14,074 13,174 6.83%
वीईसीवी 6,435 5,343 20.44%
मारुति सुजुकी 3,945 3,856 2.31%
डेमलर 1,945 1,236 57%
फोर्स मोटर्स 1,279 985 29.80%
एसएमएल इसुजु 653 594 9.90%
अन्य 5,457 5,299 2.98%
कुल 88,699 80,446 10.26%

उपर्युक्त विवरण से स्पष्ट है कि कमर्शियल व्हीकल यानी सीवी की बिक्री वित्तीय वर्ष 2023-2024 के अक्टूबर में कुल 88,699 यूनिट रही है जबकि पिछले वित्तीय वर्ष 2022-23 में इसी अवधि में 80,446 यूनिट सीवी की बिक्री हुई थी। इस तरह सालाना ग्रोथ 10.26% रही है। इस ग्रोथ में सबसे ज्यादा भागीदारी टाटा मोटर्स की है।

टाटा मोटर्स 

टाटा मोटर्स कंपनी ने साल 2023 के अक्टूबर महीने में 32,906 यूनिट सीवी की बिक्री की। वहीं साल 2022 के अक्टूबर महीने में कंपनी ने 28,905 यूनिट कमर्शियल व्हीकल की बिक्री की। इस तरह कंपनी ने कुल 10.73% की ग्रोथ दर्ज की।

महिंद्रा एंड महिंद्रा 

महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री उल्लेखित समय के दौरान 2023 के अक्टूबर में 22,905 यूनिट रही। जबकि 2022 के अक्टूबर में 21,054 यूनिट रही, इस तरह महिंद्रा ने भी 8.79% का ग्रोथ दर्ज किया। 

अशोक लेलैंड कंपनी 

उल्लेखित समय के दौरान अशोक लेलैंड कंपनी ने 2023 के अक्टूबर में 14,074 यूनिट सीवी की बिक्री की, वहीं 2022 के अक्टूबर में कंपनी ने 13,174 यूनिट सीवी की बिक्री की।

वीईसीवी 

वीईसीवी ने प्रतिशत ग्रोथ के मामले में बाजी मारी है। वीईसीवी ने 20.44% की बिक्री ग्रोथ दर्ज की है। उल्लेखित समय के दौरान कंपनी ने 2023 के अक्टूबर में 6,435 यूनिट सीवी की बिक्री की। वहीं 2022 के अक्टूबर में कंपनी ने 5,343 यूनिट की बिक्री की।

मारुति सुजुकी 

मारुति सुजुकी ने उल्लेखित समय के दौरान 2023 के अक्टूबर में 3,945 यूनिट की बिक्री की। 2022 में 3,856 यूनिट सीवी की बिक्री दर्ज की। प्रतिशत बिक्री ग्रोथ 2.31% रहा।

डेमलर 

इसके अलावा डेमलर ने जबरदस्त बिक्री ग्रोथ दर्ज करते हुए वित्तीय साल 2023-24 के अक्टूबर में 1,945 यूनिट सीवी की बिक्री दर्ज की। वित्तीय साल 2022-23 में कंपनी ने अक्टूबर में 1,236 यूनिट की बिक्री की। प्रतिशत ग्रोथ 57% का रहा।

फोर्स मोटर्स 

फोर्स मोटर्स ने भी पिछले साल के अक्टूबर महीने में जहां मात्र 985 यूनिट सीवी की बिक्री की। वहीं 2023 के अक्टूबर महीने में फोर्स मोटर्स ने 1,279 यूनिट की बिक्री की। प्रतिशत बिक्री ग्रोथ 29.80% रहा है।

एसएमएल इसुजु 

एसएमएल इसुजु ने भी वित्तीय वर्ष 2023-24 में करीब 9.90% की ग्रोथ दर्ज की। कंपनी ने इस वर्ष अक्टूबर में 653 यूनिट सीवी की बिक्री की। वहीं कंपनी ने पिछले साल अक्टूबर महीने में 594 यूनिट सीवी की बिक्री की। 

अन्य कंपनी 

अन्य कंपनियों ने भी 2.98 प्रतिशत की बिक्री ग्रोथ के साथ 5457 यूनिट की बिक्री की। कंपनियों ने 2022 के अक्टूबर महीने में 5,299 यूनिट की बिक्री दर्ज की।

फाडा सेल्स रिपोर्ट - थ्री व्हीलर (सेगमेंट वाइज)

ई रिक्शा ( पी )

ई-रिक्शा सेगमेंट में 44.67% ग्रोथ दर्ज की गई है। अक्टूबर 2023 में 45,734 यूनिट की बिक्री हुई जबकि अक्टूबर 2022 में 31,613 यूनिट की बिक्री दर्ज की गई है।

ई रिक्शा कार्ट ( जी )

ई रिक्शा कार्ट सेगमेंट में 49.36% ग्रोथ दर्ज की गई है। अक्टूबर 2023 में 3,023 यूनिट की बिक्री हुई जबकि अक्टूबर 2022 में 2,024 यूनिट की बिक्री दर्ज की गई है।

थ्री व्हीलर ( गुड्स )

थ्री व्हील सेगमेंट में 36.61% ग्रोथ दर्ज की गई है। अक्टूबर 2023 में 10,067 यूनिट की बिक्री हुई जबकि अक्टूबर 2022 में 7,369 यूनिट की बिक्री दर्ज की गई है।

थ्री व्हीलर ( पैसेंजर ) 

थ्री व्हीलर पैसेंजर सेगमेंट में भी अच्छी ग्रोथ प्रतिशत दर्ज की गई। पिछले साल के आंकड़े के मुताबिक 48.50 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। अक्टूबर 2023 में जहां इस सेगमेंट में 45,814 यूनिट की बिक्री हुई, वहीं अक्टूबर 2022 में इस सेगमेंट में 30,852 यूनिट की बिक्री हुई थी।

थ्री व्हीलर ( पर्सनल )

थ्री व्हीलर पर्सनल सेगमेंट में भी अच्छी ग्रोथ प्रतिशत दर्ज की गई। पिछले साल के आंकड़े के मुताबिक 62.22 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। अक्टूबर 2023 में जहां इस सेगमेंट में 73 यूनिट की बिक्री हुई, वहीं अक्टूबर 2022 में इस सेगमेंट में 45 यूनिट की बिक्री हुई थी

फाडा सेल्स रिपोर्ट - कमर्शियल व्हीकल (सेगमेंट वाइज)

एलसीवी

सेगमेंट वाइज कमर्शियल व्हीकल की बिक्री की बात करें तो लाइट कमर्शियल व्हीकल ( LCV  ) में 1.25% की बिक्री ग्रोथ दर्ज की। इस वित्तीय वर्ष में अक्टूबर 2023 तक एलसीवी की बिक्री 49,666 यूनिट एलसीवी की सेल हुई। जबकि अक्टूबर 2022 में 49,053 यूनिट बेची गई थी।

एमसीवी

एमसीवी यानी मीडियम कमर्शियल व्हीकल की बात करें तो इस सेगमेंट में अक्टूबर 2023 में 5980 यूनिट की बिक्री हो चुकी है। जो पिछले वित्तीय वर्ष में अक्टूबर तक हुई 4,792 यूनिट की बिक्री की तुलना में 24.79% अधिक है।

एचसीवी

एचसीवी यानी हैवी कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में बिक्री की बात करें तो 19.09% की ग्रोथ दर्ज की गई है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में अक्टूबर में 28,940 यूनिट एचसीवी की बिकी हुई है। जबकि पिछले वित्तीय वर्ष में अक्टूबर तक एचसीवी की बिक्री 24,300 यूनिट रही है।

अन्य :

अन्य सीवी सेगमेंट में हुए सेल की बात करें तो अक्टूबर 2023 में 4,113 यूनिट सीवी की बिक्री दर्ज की गई है। वहीं अक्टूबर 2022 में 2,301 यूनिट सीवी की बिक्री हुई थी। इस वित्तीय वर्ष 78.75% बिक्री ग्रोथ दर्ज की गई है।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us