user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

हरियाणा सीएम ने गारबेज कलेक्शन के लिए 50 नई ईवी को दिखाई हरी झंडी

Posted On : 29 June, 2024

इलेक्ट्रिक कार्गो ई रिक्शा से हो रहा है कचरा प्रबंधन, हरियाणा सरकार की पहल

ई रिक्शा की उपयोगिता में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। एक तरफ जहां हमने ई रिक्शा पर कॉफी शॉप ओपन करने सहित कई तरह के अन्य उपयोगों को देखा है। वहीं अब बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर का उपयोग कचरा प्रबंधन के लिए भी देखा जा सकता है। देशभर में कचरा प्रबंधन के लिए इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर वाहनों को लोग उपयोग में ला सकते हैं। हाल ही में हरियाणा सरकार की एक बड़ी पहल सुर्खियों में है। हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी ने डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के लिए 50 नए इलेक्ट्रिक वाहनों को हरी झंडी दिखाई। इन नए वाहनों के साथ, अब कचरा प्रबंधन के लिए उपयोग में लाए जाने वाले इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर की कुल संख्या 500 से अधिक हो गई है। गौरतलब है कि गुरुग्राम नगर निगम (एमसीजी) डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण सहित स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगन से काम कर रहा है। ऐसे में सरकार की यह पहल लोगों को भी काफी पसंद आने वाली है।

कचरा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण उद्देश्य

सरकार की इस पहल का उद्देश्य कचरा प्रबंधन और पर्यावरण का संरक्षण है। सीएम द्वारा हरी झंडी दिखाए गए इलेक्ट्रिक वाहन न केवल घरों से कचरा संग्रहण में तेजी लाएंगे, बल्कि पर्यावरण की रक्षा करने में भी मदद करेंगे। इसके अलावा निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था की भी निगरानी के लिए 19 एचसीएस अधिकारियों को लगाया गया है। इसके अलावा अधिकारी सॉलिड वेस्ट एनवायरनमेंटल एक्सीलेंस परफॉर्मेंस (स्वीप) स्कीम के तहत सफाई व्यवस्था और कूड़ा कचरा फेंकने पर नजर रख रहे हैं। इसके साथ ही, खांडसा और वाटिका चौक जैसे दूसरे वेस्ट कलेक्शन सेंटर को भी जीरो वेस्ट सेंटर में परिवर्तित कर दिया गया है, जिससे रेगुलर कचरा संग्रह हो सके।

सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर भी लगेगी विराम 

इसके अलावा हरियाणा सीएम ने सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलिथीन कैरी बैग फ्री अभियान के तहत क्लॉथ बैग वेंडिंग मशीन का भी उद्घाटन किया। इन मशीनों को जल्द ही गुरुग्राम के अलग-अलग पब्लिक प्लेस पर स्थापित किया जाएगा। जहां लोग 10 रुपये का सिक्का डालकर या यूपीआई का उपयोग करके कपड़े का थैला ले सकते हैं और इससे राज्य में सिंगल यूज वाले प्लास्टिक से बचने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीनों का भी उद्घाटन किया, जो इस्तेमाल किए गए पैड के निपटान की अनुमति देगा और साथ ही नए भी प्रदान करेगा।

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शा, मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्समहिंद्रा एंड महिंद्राअशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us