user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे: जयपुर से 7 शहरों की दूरी घटेगी, बचेगा 2 घंटे का समय महिंद्रा बोलेरो पिक-अप 4x4 और टाटा योद्धा कौनसा है दमदार पिकअप जानें, पेलोड कैपेसिटी और कीमत टीवीएस और इकोफाई ने इलेक्ट्रिक 3-व्हीलर मार्केट विस्तार के लिए हाथ मिलाया इलेक्ट्रिक एलसीवी खरीदने के मामले में महाराष्ट्र टॉप पर, जानिए अपने राज्य का नंबर यमुना एक्सप्रेसवे के टोल टैक्स में हुई बढ़ोतरी, जानें नई टोल रेट टाटा मोटर्स और बैंक ऑफ इंडिया की साझेदारी से आसान होगी फाइनेंसिंग देश के इस खूबसूरत शहर में कमर्शियल वाहनों पर ग्रीन सेस लगाने की तैयारी! सरकार ने इन वाहनों को किया टोल फ्री, महाराष्ट्र चुनाव का दिखा असर

सरकार ने इन वाहनों को किया टोल फ्री, महाराष्ट्र चुनाव का दिखा असर

Posted On : 14 October, 2024

इन टोल प्लाजा पर नहीं लगेगा टोल, जानें किन वाहनों को मिली है छूट

महाराष्ट्र में चुनावी तारीखों की घोषणा कभी भी हो सकती है, यही वजह है कि महाराष्ट्र सरकार आम लोगों को दिए जाने वाले तोहफों की संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी कर रही है। हाल ही में महाराष्ट्र कैबिनेट ने जनता को राहत देते हुए मुंबई से जुड़े कुल 5 टोल प्लाजा को हल्के मोटर वाहनों के लिए फ्री कर दिया गया है। कैबिनेट का ये फैसला 14 अक्टूबर की आधी रात से ही लागू हो जाएगा। महाराष्‍ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कैबिनेट की बैठक में ये बड़ा फैसला लिया। बताया जा रहा है कि कैबिनेट मीटिंग में कुछ और बड़े फैसले भी लिए गए हैं। 

इन 5 टोल प्लाजा पर नहीं देना होगा टोल

मुंबई में एंट्री करने वाले जिन पांच टोल प्लाजा पर हल्के मोटर वाहनों को छूट देने का फैसला लिया गया है, उसके नाम निम्नलिखित हैं : 

  • ऐरोली टोल नाका
  • वाशी टोल नाका
  • दहिसर टोल नाका
  • मुलुंड-LBS टोल नाका
  • आनंदनगर टोल नाका

पहले कितना देना पड़ता था टोल

वर्तमान मुंबई में प्रवेश के लिए 5 टोल प्लाजा से गुजरना पड़ता है, जहां 45 और 75 रुपये का टोल टैक्स का भुगतान करना पड़ता है। प्रतिदिन यहां से 3 लाख के लगभग वाहनों का आना जाना लगा रहता है।  ऐसे में सरकार इन लोगों को बड़ी राहत प्रदान की है, आज रात 12 बजे के बाद हल्के वाहनों से किसी प्रकार का टोल नहीं लिया जाएगा।

आम लोगों को मिलेगी राहत

टोल से गुजरने वाले आम लोगों को सरकार के इस फैसले से काफी राहत मिलने वाली है। महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही में कई और बड़े फैसले लिए हैं। वहीं विपक्ष ने इस फैसले को चुनावी फैसला बताया है। 

अगर आप अपने बिजनेस के लिए इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों, ई-रिक्शा, इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा, पिकअप, मिनी ट्रक, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर आदि खरीदना चाहते हैं या इससे जुड़ी फीचर्स और कीमत की जानकारी चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन एक बेहद उपयुक्त वेबसाइट है, जहां विजिट कर आप अपने बिजनेस के लिए सही वाहनों का चुनाव कर उस पर चल रहे ऑफर  की जानकारी ले सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

 Facebook - https://bit.ly/TruckFB

☞  Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

 YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us