user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

महिंद्रा घरेलू बिक्री रिपोर्ट मई 2024 : 25,793 कमर्शियल वाहन बेचे

Posted On : 05 June, 2024

जानें महिंद्रा डोमेस्टिक सेल्स रिपोर्ट मई 2024 का आंकड़ा

महिंद्रा सीवी सेल्स रिपोर्ट मई 2024 का डेटा रिलीज किया जा चुका है। मई 2024 में, महिंद्रा एंड महिंद्रा भारत की सबसे महत्वपूर्ण और अग्रणी कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी के तौर पर अपनी भूमिका निभा रहा है। बिक्री के आंकड़ों पर गौर करें तो कंपनी ने 0.46% की मामूली गिरावट दर्ज की है। हालांकि कई सेगमेंट में कंपनी ने जबरदस्त बिक्री ग्रोथ दर्ज की है। वित्तीय वर्ष 2024 के मई महीने में जहां कंपनी ने 25,793 यूनिट कमर्शियल वाहनों की बिक्री की, वहीं वित्तीय वर्ष 2023 के मई महीने में कंपनी ने 25,913 यूनिट कमर्शियल वाहनों की बिक्री की थी। 

बता दें कि मई 2024 में महिंद्रा की कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट में एलसीवी > 3.5 टन + एमएचसीवी, एलसीवी <2टन आदि सेगमेंट में जबरदस्त ग्रोथ देखी गई है। वहीं कंपनी ने 3 व्हीलर और इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर वाहनों के सेगमेंट में 2% की साधारण ग्रोथ दर्ज की है।

ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में हम महिंद्रा घरेलू कमर्शियल व्हीकल बिक्री रिपोर्ट मई 2024 के आंकड़े प्रदान कर रहे हैं।

महिंद्रा कमर्शियल वाहन और 3 व्हीलर की सेल्स - मई 2024
श्रेणी मई
FY2024 FY2023

% ग्रोथ

एलसीवी<2 टन 3,156 2,913 8%
एलसीवी 2 टन-3.5 टन 13,781 15,631 -12%
एलसीवी > 3.5 टन + एमएचसीवी 2,889 1,518 90%
3 व्हीलर (इलेक्ट्रिक 3W सहित) 5,967 5,851 2%
कुल 25,793 25,913 -0.46%

एलसीवी<2टन

मई 2024 में महिंद्रा ने कुल 3156 यूनिट एलसीवी<2 टन वाहनों की बिक्री की। वहीं मई 2023 में 2913 यूनिट एलसीवी (2 टन से कम ) वाहनों की बिक्री की।

एलसीवी 2 टन-3.5 टन

मई 2024 में LCV 2 T–3.5 T श्रेणी के वाहनों की बिक्री की बात करें तो महिंद्रा ने कुल 13,781 यूनिट सीवी बेचे। वहीं मई 2023 में यह आंकड़ा 15,631 यूनिट था। इस प्रकार कंपनी ने 12% की गिरावट दर्ज की है।

एलसीवी > 3.5 टन + एमएचसीवी

एलसीवी > 3.5 टी + एमएचसीवी श्रेणी में महिंद्रा ने जबरदस्त ग्रोथ दर्ज की है। इस श्रेणी में महिंद्रा ने सबसे ज्यादा ग्रोथ 90% दर्ज की है। वित्तीय वर्ष 2024 के मई महीने में कंपनी ने 2889 यूनिट एलसीवी ( 3.5 टन से ज्यादा) और एमएचसीवी वाहनों की बिक्री की। वित्तीय वर्ष 2023 के मई में बिक्री का यह आंकड़ा 1518 यूनिट था। इस प्रकार कंपनी ने इस सेगमेंट में 90% की पॉजिटिव ग्रोथ दर्ज की है।

3 व्हीलर (इलेक्ट्रिक 3W सहित)

3 व्हीलर और इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर कैटेगरी के वाहनों की संयुक्त बिक्री की बात करें तो इसमें कंपनी ने 2% की ग्रोथ दर्ज की है। कंपनी ने मई 2024 में जहां 5967 यूनिट थ्री व्हीलर वाहनों की बिक्री की, वहीं मई 2023 में 5851 यूनिट थ्री व्हीलर वाहनों की बिक्री की थी।

महिंद्रा निर्यात सीवी सेल्स के आंकड़े मई 2024 देखें

महिंद्रा कमर्शियल वाहन निर्यात बिक्री का आंकड़ा - मई 2024
श्रेणी

मई

FY2024 FY2023 % ग्रोथ
निर्यात  2,671 2,616 2%

महिंद्रा के एक्सपोर्ट बिक्री का आंकड़ा मामूली ग्रोथ के साथ बढ़ा है। कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2024 के मई महीने में 2671 यूनिट सीवी बेचे हैं। जबकि वित्तीय वर्ष 2023 में कंपनी ने 2616 यूनिट सीवी बेचे। इस प्रकार कंपनी का एक्सपोर्ट ग्रोथ 2% रहा है।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us