Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
18 Aug 2022
Automobile

महिंद्रा ने लांच की न्यू महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक-अप सिटी

By News Date 18 Aug 2022

महिंद्रा ने लांच की न्यू महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक-अप सिटी

महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप सिटी : 25 हजार रुपए में बनें दमदार गाड़ी के मालिक, जानें कीमत और फीचर्स

कमर्शियल व्हीकल निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भारतीय बाजार में ऑल न्यू महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक-अप सिटी (Mahindra Bolero MaXX Pickup City) को लांच किया है। कंपनी ने आधुनिक भारत की परिवहन एवं रसद की जरूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से लाइट कमर्शियल व्हीकल (LCV) सेगमेंट में पिकअप ट्रक बोलेरो मैक्स पिकअप सिटी 3000 को उतारा है। कंपनी इस गाड़ी पर शानदार फाइनेंस का ऑफर भी दे रही है। इस ऑफर के तहत आप मात्र 25 हजार रुपए की डाउन पेमेंट से इस गाड़ी के मालिक बन सकते हैं। इसकी एक्स शोरूम कीमत 7.68 लाख रुपए है। यहां आपको बता दें कि महिंद्रा का यह पिकअप अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाला वाहन है और कंपनी ने मौजूदा बोलेरो पिकअप (Bolero Pickup) वाहन में कुछ अपडेट्स और बदलाव के साथ इसे लॉन्च किया है।  यहां ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में महिंद्रा के नवीनतम ब्रांड बोलेरो मैक्स पिकअप सिटी 3000 के स्पेसिफिकेशंस और इसके फीचर्स आदि के बारे में फुल जानकारी दी जा रही है।

महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप सिटी स्पेसिफिकेशन्स

महिंद्रा कंपनी ने बोलेरो मैक्स पिकअप सिटी मॉडल की हाल ही लांचिंग की है। इस पिकअप ट्रक के बारे में हल्के वाणिज्यिक वाहनों में अग्रणी होने का दावा किया जा रहा है। इसकी प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार हैं-:

  • बोलेरो मैक्स पिकअप महिंद्रा का एक अग्रणी नया ब्रांड है, इसे नये मानक स्थापित करने के लिए डिजायन किया गया है।
  • इसमें उन्नत कनेक्टेड तकनीक होने का दावा कंपनी करती है।
  • यह iMaXX टेलमैटिक्स समाधान, प्रभावी वाहन प्रबंधन को सक्षम बनाता है और व्यावसायिक उत्पादकता को अधिकतम करता है।
  • यह सेगमेंट आराम और सुरक्षा सुविधाओं की दृष्टि से लंबे मार्गों पर ड्राइवर की सुविधा प्रदान करती है।
  • इसमें नई फ्रंट ग्रिल, नये हैडलैंप और डिजीटल कलस्टर के साथ प्रीमियम नया डैशबोर्ड जैसी प्रीमियम डिजायन सुविधाएं प्रदान की गई हैं।
  • इसमें उच्च पेलोड क्षमता, प्रदर्शन, विश्वसनीयता और कम लागत के साथ रखरखाव के मानक स्थापित किए गए हैं जिससे ग्राहकों को अधिकतम लाभ मिल सके।

फीचर्स और अन्य विशेषताएं

यहां महिंद्रा बोलेरा मैक्स पिकअप सिटी के मुख्य फीचर्स और इसकी अन्य विशेषताओं के बारे में जानकारी दी जा रही है जो इस प्रकार हैं-:

इंट्रासिटी के लिए अनुकूल कॉम्पैक्ट डिजायन

बता दें कि महिंद्रा ने सीएनजी ईंधन विकल्प में सबसे लंबी रेंज के साथ लोकप्रिय जीतो सीएनजी 400 ट्रक का अनावरण कुछ दिन पहले किया था। इसी के मद्देनजर पिकअप ट्रक को नये ढंग से परिभाषित करते हुए बोलेरो मैक्स पिकअप सिटी मॉडल का अनावरण किया गया है। यह ट्रक 5.5 मीटर टर्निंग रेडियस के साथ किसी भी तरह के यातायात, शहर की संकरी गलियों और फ्लाईओवर पर आसानी से चलता है। इसका कॉम्पैक्ट डिजायन इसे इंट्रासिटी परिवहन के लिए अनुकूल बनाता है।

शानदार माइलेज

महिंद्रा का मैक्स पिकअप सिटी ट्रक की माइलेज शानदार है। यह 17.2 Km/liter की माइलेज देता है। वहीं इसमें एम 2 डीआई इंजन 195 एनएम का इन क्लास टॉर्क और 65 HP की शक्ति प्रदान करता है।

उच्च पेलोड क्षमता

महिंद्रा बोलेरो पिकअप सिटी में 1300 KG की उच्च पेलोड क्षमता है। यह सबसे व्यापक कॉर्गो और बेहतर लोडिंग के लिए सर्वोत्तम है। इससे परिवहन लागत कम आती है और ग्राहकों के लिए बचत होती है।

एक लाख किमी की वारंटी

महिंद्रा का नया पिकअप मॉडल बोलेरो मैक्स पिकअप सिटी पर कंपनी की ओर से तीन में साल 1 Lakh Km की वारंटी भी प्रदान की है। यह तीन कलर विकल्पों में उपलब्ध है। इनमें गोल्ड, सिल्वर और व्हाइट कलर हैं। इसके अलावा 3 साल या 90,000 किमी पर मुफ्त रखरखाव की सुविधा दी गई है।

प्रोग्रेसिव टेलीमैटिक्स

बोलेरो मैक्स पिकअप में उन्नत आईमैक्स टेलीमैटिक्स समाधान की सुविधा है। इससे व्यावसायिकता में सुधार आता है वहीं परिचालन लागत कम आती है। इस गाडी की मोबाइल ऐप पर 30 से अधिक सुविधाओं के साथ आईमैक्स, टेलीमैटिक्स समाधान व्यवसाय मालिकों को पैनी दृष्टि प्रदान करते हैं। इसके अतिरिक्त समूह ऑपरेटर्स के लिए रूट प्लानिंग, डिलीवरी्र शेड्यूलिंग, नेविगेशन एवं वाहनों की ट्रेकिंग आदि सहायता प्रदान करता है।

ड्राइवर के कंफर्ट और सेफ्टी के फीचर्स

महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप सिटी में ड्राइवर के आराम के लिए एडजस्टेबल सीट, हैडरेस्ट और कैटेगिरी फर्स्ट टर्न सेफ लाइट, एलईडी टेल लैंप और फ्रंट बोनट आदि उपलब्ध हैं।

नेतृत्व की स्थिति मजबूत करने में सबसे आगे

बता दें कि महिंद्रा कंपनी लगातार 2 टन से 3.5 टन श्रेणी के एलसीवी निर्माण में अपनी लीडरशिप को मजबूत बनाकर सबसे आगे निकल गई है। इसने वित्त वर्ष 2022-23 में 60 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी हासिल की है। यह नई टेक्नॉलॉजी के साथ कई श्रेणियों के उत्पाद पेश कर रही है।

महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप वेरिएंट

महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप 3 वेरिएंट में उपलब्ध है।

महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप सिटी 3000    
महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप सिटी 3000 LX
महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक अप सिटी 3000 VXi

 

क्या आप नया ट्रक खरीदना या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक पर लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर लॉगिन करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

Follow us for Latest Truck Industry Updates-
FaceBook  - https://bit.ly/TruckFB
Instagram -  https://bit.ly/TruckInsta
Youtube     -  https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us