Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Bajaj Etec RE 9.0
3 जनवरी 2024

महिंद्रा लोड किंग-ऑप्टिमो टिपर : इससे सस्ता टिपर पूरे भारत में नहीं मिलेगा

By News Date 03 Jan 2024

महिंद्रा लोड किंग-ऑप्टिमो टिपर : इससे सस्ता टिपर पूरे भारत में नहीं मिलेगा

20% डाउन पेमेंट पर ले जाएं महिंद्रा का सबसे कम कीमत वाला टिपर

क्या आप अपने बिजनेस के लिए सस्ता या कम कीमत वाले टिपर खोज रहे हैं? अगर हां तो आज हम महिंद्रा के एक ऐसे टिपर के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो बेहतरीन क्वालिटी का होने के साथ साथ बेहद कम कीमत में उपलब्ध है। आम तौर पर टिपर महंगा वाहन होता है लेकिन महिंद्रा का यह टिपर मात्र 7 लाख 60 हजार रुपए की एक्स शोरूम कीमत पर उपलब्ध है। इस वाहन की अधिकतम एक्स शोरूम कीमत 8 लाख 10 हजार रुपए तक हो सकती है। यही वजह है कि अगर आप बिजनेस के लिए टिपर लेने की सोच रहे हैं तो आपको महिंद्रा के इस जबरदस्त टिपर "महिंद्रा लोडकिंग -ऑप्टिमो टिपर" के बारे में जरूर जानना चाहिए। यह टिपर अपने प्रदर्शन और उपयोगिता की वजह से भारत में बेहद लोकप्रिय हुआ है। गौरतलब है महिंद्रा एक बेहतरीन क्वालिटी उत्पादों का निर्माण करने वाली भारत की उत्कृष्ट कंपनियों में से एक है। महिंद्रा का यह वाहन अपनी मजबूत प्रदर्शन, कार्य करने की क्षमता और बेहतरीन माइलेज की वजह से जाना जाता है। यह टिपर अपने बेहतरीन पावर कैपेसिटी, अत्याधुनिक इंजीनियरिंग एवं आकर्षक डिजाइन की वजह से बहुत प्रसिद्ध है।

ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में महिंद्रा लोडकिंग -ऑप्टिमो टिपर के बारे में, टिपर की खासियत, फीचर्स, कीमत, उपयोगिता आदि की जानकारी दे रहे हैं।

क्या है महिंद्रा लोड किंग -ऑप्टिमो टिपर की खासियत?

महिंद्रा का यह टिपर छोटे बिजनेस के लिए बेहद खास है। इस टीपर का उपयोग छोटे निर्माण क्षेत्र में बेहद प्रभावी तरीके किया जा सकता है। हालांकि इसका उपयोग बड़े निर्माण क्षेत्र में करना भी किफायती होता है। इससे कंस्ट्रक्शन का सामान जैसे बालू, गिट्टी, एवं अन्य उत्पादों का परिवहन किया जा सकता है। इसके अलावा यह अन्य कई मामलों में भी खास है। फीचर से भरपूर इस किफायती टिपर को गारबेज ट्रांसपोर्टेशन, नगर निगम कचरा प्रबंधन आदि के लिए व्यापक रूप से उपयोग में लाया जाता है। इसके अलावा छोटे एवं बड़े घर निर्माण में भी माल का परिवहन किफायती दर पर करता है। इस वाहन को उच्च प्रदर्शन के लिए डिजाइन किया गया है। अच्छी ड्राइवर सुरक्षा और व्हीकल सेफ्टी के लिए यह बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स के साथ आता है। यह टिपर ग्राहकों की आवश्यकता के अनुसार से उनकी जरूरत को पूरा करता है। इस वाहन में 2500 सीसी का इंजन लैस है, जो इसे बेहद फ्यूल एफिशिएंट बनाता है। यह डीजल ईंधन से चलने वाला वाहन है। इस वाहन में 81 एचपी पावर है, जो इसे कार्य के दौरान पावर सपोर्ट देता है। इस वाहन की जीवीडब्ल्यू यानी ग्रॉस व्हीकल वेट 6950 किलोग्राम है। इसका व्हीलबेस 2500 mm है। इसकी ईंधन टैंक क्षमता 60 लीटर है। इसके अलावा इस वाहन की कुछ खासियत इस प्रकार है : 

  • यह 6 व्हीलर वाहन है |

  • इस वाहन की अधिकतम टॉर्क क्षमता 220 न्यूटन मीटर है |

  • इस वाहन की लंबाई 3125 mm है |

  • इस वाहन की चौड़ाई 1692 mm है |

  • इस वाहन की ऊंचाई 530 mm है |

महिंद्रा लोड किंग -ऑप्टिमो टिपर के वेरिएंट

महिंद्रा लोड किंग -ऑप्टिमो टिपर के कुछ वेरिएंट इस प्रकार हैं : 

वेरिएंट कीमत
महिंद्रा लोडकिंग -ऑप्टिमो 2500/सीबीसी पीटीओ ₹7.60 लाख से ₹8.10 लाख रुपए
महिंद्रा लोडकिंग -ऑप्टिमो 2500/एफबीटी 2.8 क्यू.एम ₹7.60 लाख से ₹8.10 लाख रुपए

क्यों खरीदें महिंद्रा लोड किंग-ऑप्टिमो टिपर?

यह वाहन, अन्य कार्गो वाहनों की तुलना में बहुत आसान होता है। यह वाहन अनलोडिंग के खर्च को भी कम करता है। अगर आप अपने बिजनेस में ट्रांसपोर्ट और लेबर कॉस्ट को कम से कम करना चाहते हैं और अपने लाभ में बढ़ोतरी चाहते हैं तो आप यह बेहतरीन टिपर खरीद सकते हैं। यह टिपर मीडियम साइज में आता है और अच्छी कैपेसिटी का होता है। यह भारत के छोटे और संकड़े रोड पर भी चलने में सक्षम है।

कैसे उठाएं लाभ?

अगर आप महिंद्रा का यह बेहतरीन टिपर लेना चाहते हैं तो आसानी से ट्रक जंक्शन पर विजिट करके महिंद्रा लोड किंग -ऑप्टिमो के पेज पर जाकर ऑफर प्राप्त कर सकते हैं। इस वाहन पर लोन की भी सुविधा उपलब्ध है। अगर आप इस वाहन को 20% के डाउन पेमेंट पर लेना चाहते हैं तो पेज पर लोन के लिए आवेदन करें। डाउन पेमेंट कर आप प्रति माह मात्र 14,464 रुपए की आसान किश्त पर वाहन ले जा सकते हैं।

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शामिनी ट्रकपिकअपटेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्समहिंद्रा एंड महिंद्राअशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT 

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us