user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे: जयपुर से 7 शहरों की दूरी घटेगी, बचेगा 2 घंटे का समय महिंद्रा बोलेरो पिक-अप 4x4 और टाटा योद्धा कौनसा है दमदार पिकअप जानें, पेलोड कैपेसिटी और कीमत टीवीएस और इकोफाई ने इलेक्ट्रिक 3-व्हीलर मार्केट विस्तार के लिए हाथ मिलाया इलेक्ट्रिक एलसीवी खरीदने के मामले में महाराष्ट्र टॉप पर, जानिए अपने राज्य का नंबर यमुना एक्सप्रेसवे के टोल टैक्स में हुई बढ़ोतरी, जानें नई टोल रेट टाटा मोटर्स और बैंक ऑफ इंडिया की साझेदारी से आसान होगी फाइनेंसिंग देश के इस खूबसूरत शहर में कमर्शियल वाहनों पर ग्रीन सेस लगाने की तैयारी! सरकार ने इन वाहनों को किया टोल फ्री, महाराष्ट्र चुनाव का दिखा असर

पियाजियो ने दिल्ली ईवी अभियान में 1100 से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों की डिलीवरी की

Posted On : 26 August, 2022

स्विच दिल्ली ईवी अभियान : 1100 से अधिक इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर बेचने पर पियोजियो का सम्मान

भारत में प्रमुख इलेक्टिक थ्री व्हीलर और कार्गो निर्माता पियाजियो समूह की सहायक कंपनी पियाजियो व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड को हाल ही दिल्ली सरकार की ओर से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान पीवीपीएल को “स्विच दिल्ली ईवी अभियान” के अंतर्गत एल 5 श्रेणी में सबसे अधिक इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर बिक्री के साथ ओईएम के रूप में प्रदान किया गया। पियाजियो ने इस अभियान में 1100 से अधिक इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर्स की डिलीवरी की है। वहीं दिल्ली सरकार ने इस कंपनी की दिल्ली के लोगों को आतंरिक दहन इंजन वाले वाहनों से इलेक्ट्रिक वाहनों पर स्विच करने, प्रेरित करने और प्रोत्साहित करने के लिए खुलकर सराहना की है। आइए,आपको पियाजियो की सहायक कंपनी पीवीपीएल को मिले इस सम्मान की पूरी जानकारी ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में प्रदान करते हैं। इसे अधिक से अधिक शेयर और लाइक करें।

पियाजियो उत्साहित, कहा ईवी समर्थन जारी रखेंगे

पियाजियो समूह की सहायक कंपनी पीवीपीएल को दिल्ली सरकार की ओर से दिए गए सम्मान से पियाजियो उत्साहित है। पियाजियो वाहन प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष और एमडी डिएगो ग्रैफी ने कहा है कि हम दिल्ली सरकार से मिले इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को प्राप्त करने के लिए उत्साहित हैं। दिल्ली के नागरिकों को इलेक्ट्रिक वाहनों को अधिक अपनाने और उन्हें इस ओर प्रेरित करने के सरकार के प्रयास में कंपनी एक विश्वसनीय भागीदार है। यह सम्मान पियाजियो परिवार, हमारे डीलर पार्टनर्स और निष्ठावान ग्राहकों द्वारा किए गए अनेक प्रयासों को दर्शाता है। लोग कंपनी को बेहतरीन दर्जा प्रदान करते हुए इसके ब्रांड पर भरोसा करते हैं। कंपनी ने कहा है कि हम दिल्ली सरकार की इस पहल का आगे भी समर्थन जारी रखेंगे। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के जरिए पर्यावरण में सुधार के लिए पियाजियो कंपनी दिल्ली सरकार और इसके ईवी अभियान के सभी भागीदारों का आभार जताती है।

जूरी के विचार-विमर्श के बाद हुआ पुरस्कार का निर्णय

दिल्ली सरकार द्वारा पियाजियो कंपनी की सहायक ब्रांड कंपनी पीवीपीएल को दिल्ली सरकार के ईवी अभियान के अंतर्गत सर्वाधिक ई थ्री व्हीलर की बिक्री के लिए सम्मानित किया गया है। इस सम्मान के लिए पियाजियो का चयन जूरी के विचार-विमर्श के बाद किया गया था। जूरी पैनल में दिल्ली सरकार के कई अधिकारी, सलाहकार और दिल्ली ईवी नीति संचालन समिति के सदस्य शामिल थे। पियाजियो की सहायक कंपनी को मिला यह पुरस्कार इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर स्पेस में पियाजियो के प्रयासो का प्रमाण है।

जानें, पियाजियो कंपनी के बारे में

पियाजियो भारत में अपने इलेक्ट्रिक वाहनों को कार्गो और पैसेंजर सेगमेंट में आगे बढ़ा रही है। पियाजियो ग्रुप 1970 के दशक से इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में शामिल है और इसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने आरएंडडी सेंटर विकसित किए हैं। 

दिल्ली ईवी नीति 2020 में हुई थी लांच

बता दें कि दिल्ली इलेक्ट्रिक वाहन नीति दिल्ली के एनसीटी द्वारा 7 अगस्त 2020 को पेश की गई थी। इस नीति का उद्देश्य दिल्ली को इलेक्ट्रिक वाहन राजधानी बनाना था। नीति को लांच करने के बाद इसे कई चरणाों में लागू किया गया था। वर्तमान में दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री औसतन 10 प्रतिशत है जबकि मार्च 2022 में यह यह 12.5 प्रतिशत तक पहुंच गई थी। इस नीति का मुख्य मकसद दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने के लिए लोगों को प्रेरित करना और दिल्ली में कार्बन रहित वाहनों के चलन को बढ़ावा देना है। इससे पर्यावरण संतुलन रहेगा और वाहनों के प्रदूषण में कमी आएगी।

क्या आप नया ट्रक खरीदना या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक पर लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर लॉगिन करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

Follow us for Latest Truck Industry Updates-
FaceBook  - https://bit.ly/TruckFB
Instagram -  https://bit.ly/TruckInsta
Youtube     -  https://bit.ly/TruckYT

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us