Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
03 Nov 2022
Automobile

वीई कमर्शियल वाहनों की घरेलू बिक्री में हुई 5.67 फीसदी की वृद्धि

By News Date 03 Nov 2022

वीई कमर्शियल वाहनों की घरेलू बिक्री में हुई 5.67 फीसदी की वृद्धि

वॉल्वो और आयशर कमर्शियल वाहनों अक्टूबर 2022 की सेल्स रिपोर्ट के आंकड़े किए जारी 

भारत में आयशर मोटर्स के साथ काम करने वाले वोल्वो ब्रांड वीई कमर्शियल व्हीकल्स की ओर से हाल अक्टूबर 2022 की तुलनात्मक सेल्स रिपोर्ट जारी की गई है। इसमें वाणिज्यिक वाहनों की घरेलू बिक्री में 5.67 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस रिपोर्ट के अनुसार अक्टूबर 2022 में वीई कमर्शियल वाहनों की कुल घरेलू सेल 4,865 इकाइयां रही जबकि एक साल पहले इसी समान अवधि में यह 4,604 इकाइयां थीं। वहीं आयशर मोटर्स के ट्रक निर्यात  में अक्टूबर 2022 में 3.95 प्रतिशत की मामूली गिरावट आई है। यहां ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में सेल्स रिपोर्ट के आधार आपको आयशर और वीईसीवी की बिक्री के आंकड़ों के साथ पूरी जानकारी दी जा रही है। इसे शेयर और लाइक अवश्य करें। 

आयशर मोटर्स कमर्शियल वाहनों की बिक्री में रहा उतार-चढ़ाव 

यहां आपको बता दें कि आयशर मोटर्स (Eicher Motors) कमर्शियल व्हीकल की बिक्री रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2022 के अक्टूबर माह में कुल ट्रक बिक्री 5,275 इकाइयों की हुई जबकि वर्ष 2021 के अक्टूबर माह में यह बिक्री 5,492 इकाइयां थी। इससे कुल बिक्री में 3.95 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। इसी तरह अक्टूबर 2022 में कुल सीवी बिक्री 5148 यूनिट रही जो कि एक साल पहले इसी माह में 5376 इकाइयां थीं। इससे सीवी बिक्री में 4.24 प्रतिशत की कमी देखी गई। वहीं 3.5 से 15 टन वाले हल्के और मध्यम सेगमेंट वाले कमर्शियल वाहनों की सेल  अक्टूबर 2022 में 3346 इकाइयों की हुई है जबकि अक्टूबर 2021 में इनकी बिक्री 3716 इकाइयां थी। इसमें 10 प्रतिशत की गिरावट रही। भारी वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री की बात की जाए तो अक्टूबर 2022 में 1,519 इकाइयां बेची गईं यह बिक्री अक्टूबर 2021 की 888 इकाइयों के मुकाबले 71.10 प्रतिशत अधिक है। कुल मिला कर इस रिपोर्ट में देखा जाए तो वीई सीवी की कुल घरेलू बिक्री में 5.67 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। अक्टूबर 2022 में कुल घरेलू बिक्री 4,865 इकाइयों की रही जो एक साल पहले इसी महीने में 4,604 इकाइयां थी। 

आयशर के कुल निर्यात में हल्की गिरावट 

अक्टूबर 2022 में जहां आयशर मोटर्स की साझेदारी वाली कंपनी वीई कमर्शियल ने वाणिज्यिक वाहनों की कुल घरेलू बिक्री में 5.67 प्रतिशत की वृद्धि देखी वहीं निर्यात के आंकड़ों पर नजर डालें तो घरेलू और निर्यात को मिला कर कुल कुल बिक्री 3.95 प्रतिशत घटी है। अक्टूबर 2021 में 772 कुल वाणिज्यिक वाहन इकाइयों का निर्यात किया गया जबकि अक्टूबर 2022 में 283 इकाइयां निर्यात हुईं। इसी तरह अक्टूबर 2022 में हल्के और मीडियम ड्यूटी सेगमेंट के वाहनों की बिक्री में 60.80 प्रतिशत की गिरावट रही। अक्टूबर 2021 में इन वाहनों की 531 इकाइयां बेची गई थीं जबकि अक्टूबर 2022 में इनकी संख्या घट कर 208 इकाइयां रह गई। इसके अलावा अक्टूबर 2021 में आयशर के भारी वाणिज्यिक वाहनों का निर्यात 241 इकाइयां था जो अक्टूबर 2022 में मात्र 75 इकाइयां ही रह गया।  इससे 68.90 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई।  

वोल्वो वाहनों की बिक्री में 9.50 प्रतिशत की वृद्धि 

सेल्स रिपोर्ट के डाटा के अनुसार वोल्वो ब्रांड की वीईसीवी कंपनी की अक्टूबर 2022 में 127 कमर्शियल वाहन इकाइयों की बिक्री हुई जबकि एक साल पहले इसी महीने की अवधि में वोल्वो की 116 इकाइयां ही सेल हो सकीं। इस तरह इसकी सालाना बिक्री वृद्धि 9.50 प्रतिशत बढ़ी है।

जानें, वीई कमर्शियल व्हीकल्स लिमिटेड के बारे में 

बता दें कि वीई कमर्शियल व्हीकल्स लिमिटेड वोल्वो समूह और आयशर ग्रुप के बीच का एक संयुक्त उद्यम है। इसकी स्थापना जुलाई 2008 में हुई। यह मल्टी ब्रांड डिवीजन कंपनी है। भारत में वोल्वो ट्रकों (Volvo Trucks) की खास डिलीवरी के लिए यह कंपनी जानी जाती है। इसके साथ ही इसमें आयशर कंपोनेंट बिजनेस भी होता है।  वीईसीवी पूरे भारत में फैली हुई है। इसके नौ फेसिलिटी सेंटर हैं वहीं 500 से अधिक आउटलेट्स के साथ मजबूत डीलरशिप नेटवर्क है। वर्तमान में यह कंपनी विश्व के 34 से अधिक देशों को अपने वाणिज्यिक वाहन निर्यात करती है। 

क्या आप नया ट्रक खरीदना या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक पर लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर लॉगिन करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

Follow us for Latest Truck Industry Updates-
FaceBook  - https://bit.ly/TruckFB
Instagram -  https://bit.ly/TruckInsta
Youtube     -  https://bit.ly/TruckY

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us