Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Bajaj Etec RE 9.0
28 नवंबर 2023

बिजनेस के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल ही क्यों खरीदें? जानें 6 वजह

By News Date 28 Nov 2023

बिजनेस के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल ही क्यों खरीदें? जानें 6 वजह

बिजनेस को किफायती बनाती है इलेक्ट्रिक व्हीकल, छोटे व्यापारियों को होगा सबसे ज्यादा फायदा

आज भी बहुत से लोग डीजल,पेट्रोल और सीएनजी व्हीकल का उपयोग करते हैं। समय के साथ अब लोगों की मांग कम लागत वाले व्हीकल की ओर बढ़ती जा रही है। यही वजह है कि डीजल, पेट्रोल और सीएनजी व्हीकल की जगह अब लोग इलेक्ट्रिक व्हीकल का उपयोग करना चाहते हैं। इलेक्ट्रिक व्हीकल के उपयोग से न सिर्फ परिवहन लागत में कमी आती है, बल्कि इसके और भी कई लाभ हैं। 

ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में हम इलेक्ट्रिक व्हीकल के फायदे, ईवी क्यों चुनना चाहिए आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दे रहे हैं।

बिजनेस के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल ही क्यों चुनें?

अक्सर लोगों के मन में सवाल होता है कि बिजनेस जरूरतों के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल ही क्यों चुनें? इलेक्ट्रिक व्हीकल को चुनने के पीछे कई कारण हैं, जैसे इस व्हीकल की परिवहन लागत कम आती है। गौरतलब है कि भारत अभी अपनी इलेक्ट्रिक परिवहन क्रांति की ओर अग्रसर है। भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का उद्योग सरकार की नीतियों का समर्थन करती है। सरकार लगातार गैर जीवाश्म ईंधन से चलने वाले वाहनों को प्रोत्साहित कर रही है। यही वजह है कि इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग भी फल फूल रहा है। लास्ट माइल परिवहन के लिए इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग पर भारत बहुत हद तक निर्भर हो चुका है। बहुत सारी खतरनाक गैसों का उत्पादन करने वाले डीजल और पेट्रोल वाहन ना केवल खर्चीले होते हैं बल्कि इस वाहन की वजह से पर्यावरण पर भी बेहद नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। हवा प्रदूषित होने की वजह से यह विभिन्न बीमारियों का कारण बन सकता है। यही वजह है कि बिजनेस के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर स्विच करना बहुत फायदेमंद है। चलिए इसके कुछ पॉइंट्स को भी समझ लेते हैं।

स्मूथ ड्राइविंग 

स्मूथ ड्राइविंग के मामले में इलेक्ट्रिक व्हीकल काफी आगे है। इसके फीचर्स अत्याधुनिक होते हैं। साथ ही इसकी ड्राइविंग पेट्रोल या डीजल इंजन व्हीकल की तरह जटिल भी नहीं होते। साधारण टूल होते हैं जिसकी मदद से बेहद आसान तरीके से ड्राइविंग की जाती है। इलेक्ट्रिक वाहन उच्च शक्ति प्रदान करते हैं। त्वरित रूप से इलेक्ट्रिक वाहन चलते हैं। इसे ड्राइव करना बेहद सरल है।

अफोर्डेबल यानी बजट के अनुकूल 

इलेक्ट्रिक व्हीकल का प्रति किलोमीटर चलने का खर्च डीजल या पेट्रोल वाहन के प्रति किलोमीटर चलने के खर्च से बेहद कम होता है। यही वजह है कि इलेक्ट्रिक व्हीकल को अन्य जीवाश्म ईंधन से चलने वाली गाड़ियों की तुलना में ज्यादा बजट फ्रेंडली माना जाता है। कमर्शियल व्हीकल इलेक्ट्रिक सेगमेंट में पेश होने के बाद यात्रा व ट्रांसपोर्टेशन बेहद किफायती हो चुका है। इस व्हीकल में आप बहुत कम खर्च करते हैं, क्योंकि इसे चलाने के लिए आपको डीजल, पेट्रोल या गैसोलीन की खरीद नहीं करनी पड़ती है। इससे अतिरिक्त खर्चों में कटौती होती है। यही वजह है कि अन्य फ्यूल टाइप इंजन के मुकाबले इलेक्ट्रिक व्हीकल ज्यादा लाभ देते हैं।

आर्थिक और टैक्स लाभ  

इलेक्ट्रिक व्हीकल को सरकार भी प्रोत्साहित कर रही है। इसलिए इलेक्ट्रिक व्हीकल पर टैक्स छूट तो मिलती ही है। साथ ही इलेक्ट्रिक व्हीकल पर गवर्मेंट सब्सिडी भी प्रदान करती है। इसके लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम और प्रोत्साहनों को भी लागू किया जाता है। इलेक्ट्रिक वाहनों पर पंजीकरण शुल्क और रोड टैक्स में भी छूट मिलती है।

कम मेंटनेंस

इलेक्ट्रिक व्हीकल में कम से कम मेंटनेंस की जरूरत पड़ती है। इलेक्ट्रिक व्हीकल में अन्य फ्यूल टाइप व्हीकल यानी डीजल अथवा पेट्रोल के मुकाबले ज्यादा दमदार इंजन और ज्यादा अच्छा पार्ट होता है। इस व्हीकल में धुआं एवं अन्य कारकों के न होने की वजह से इसके रखरखाव में भी बहुत कम लागत की जरूरत होती है। उदाहरण के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल के रखरखाव की लागत 1000 रुपए से ज्यादा नहीं है। 

क्यों इलेक्ट्रिक व्हीकल है एक बेहतर विकल्प?

इलेक्ट्रिक व्हीकल का बेहतर विकल्प होने के कई कारण हैं।  इलेक्ट्रिक व्हीकल न सिर्फ पर्यावरण पर पॉजिटिव इंपैक्ट डालता है बल्कि इसे खर्च,मेंटनेंस आदि भी बहुत कम होते हैं। इससे नॉइज पॉल्यूशन भी कम होता है क्योंकि इलेक्ट्रिक व्हीकल बहुत कम आवाज के साथ चलती है। वहीं इसके बेहतर विकल्प होने की पीछे इसका कम से कम ऑपरेटिंग कॉस्ट और इस व्हीकल पर मिलने वाले सरकारी अनुदान जैसे कारण भी हैं।

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शा, मिनी ट्रकपिकअपटेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्समहिंद्रा एंड महिंद्राअशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें - 

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us