Detect your location

Select Your location

एरो इको ई रिक्शा : किफायती दाम में 100 से 120 km की रेंज इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर सब्सिडी 2023: इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर पर मिलेगी 50% तक सब्सिडी भारत की टॉप 5 ट्रक निर्माता कंपनियां : जानें, टॉप 5 ट्रक कंपनियों के बारे में राजहंस डिलीवरी वैन: 1000 वॉट की पावरफुल मोटर का बेस्ट 3 व्हीलर टाटा सिग्ना 2821.के आरएमसी एसटीडी 6एस : 28 टन जीवीडब्ल्यू में पावरफुल इंजन वाला ट्रांजिट मिक्सर टीवीएस किंग डीलक्स Vs अतुल रिक CNG ऑटो रिक्शा : स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत की तुलना SML इसुजु सरताज जीएस 5252 Vs अशोक लेलैंड पार्टनर 4 टायर : जानें कौनसा ट्रक है अधिक प्रॉफिटेबल टीवीएस किंग डीलक्स Vs पियाजियो आपे प्लस , ज्यादा कमाई, ज्यादा सीटर और सुपर माइलेज

Altigreen neEV ने लॉन्च किये इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर में तीन नये मॉडल्स

News Date 31 Jan 2022

Altigreen neEV ने लॉन्च किये इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर में तीन नये मॉडल्स

जानें, Altigreen neEV फ्लैटबेड, हाई डेक और लो डेक नये मॉडल्स 

वाणिज्यिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए इन दिनों थ्री व्हीलर की खासी डिमांड है। यह वाहन छोटे शहरों में आसानी से माल परिवहन कर सकता है। वहीं इसकी पहुंच भी आसान रहती है। बता दें कि थ्री व्हीलर ई कार्गो के रूप में एक अत्याधुनिक वाहन  लांच किया गया है। बंगलौर स्थित इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता अल्टिग्रीन की ओर से यह नई पेशकश की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को विशेष लाभ प्रदान करना और उनकी कमाई में तेजी लाना है। यहां Altigreen neEV कार्गो थ्री व्हीलर की नवीन तकनीक एवं इसके अन्य लाभों के बारे में पूरी जानकारी दी जा रही है। 

डिलीवरी सेगमेंट में नया प्रयोग अल्टिग्रीन थ्री व्हीलर 

बता दें कि जिस तरह से आजकल छोटे वाणिज्यिक वाहनों में सबसे अधिक इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर का चलन चल रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए अल्टिग्रीन ने नये सेगमेंट का लाभ उठाया है। कंपनी ने अंतिम छोर तक डोर स्टेप डिलीवरी के लिए पूर्ण इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर पेश किया है। यह अंतिम मील में क्रांतिकारी बदलाव करता है। सस्ते, कुशल और उच्च कमाई क्षमता के वादे के साथ भारत में इस वाहन की डिलीवरी की जाएगी। यह नया तिपहिया कार्गो वाहन व्यावसायिक क्षमताओं का विस्तार भी कर सकता है। 

प्रतिस्पर्धा में मजबूत विकल्प 

कंपनी के अनुसार Altigreen neEV काफी आकर्षक स्पेक्स और लचीली तकनीकों के साथ डिजायन किया गया है। इसे बेहतर समग्र प्रदर्शन के वादे के साथ उच्च श्रेणी और खरीददार  को उच्च कमाई की क्षमता को सक्षम करने का वादा करता है। बता दें कि अल्टिग्रीन नी इलेक्ट्रिक कार्गो थ्री व्हीलर अन्य इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को मात दे सकता है। यह कंपनी आईसी इंजन वाहनों के लिए एक मजबूत विकल्प भी पेश कर सकती है। 

लंबी दूरी तक चलने वाला बेहतर ई थ्री व्हीलर है अल्टिग्रीन 

बता दें कि लंबी दूरी के लिए अल्टिग्रीन नीईवी थ्री व्हीलर एक बेहतर विकल्प है। इसे कार्गो व्हीलर वाहनों के व्यापक उपयोग को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। यह लचीला होने के कारण रसद, आपूर्ति अनुप्रयोगों के लिए उत्तम वाहन है। यह तीन वेरिएंट एनईईवी फ्लैटबेड, हाईडेक और लो डेक में उपलब्ध है। एक बार चार्ज करने के बाद इस थ्री व्हीलर की माइलेज 150 किलोमीटर तक होती है। वहीं इसमें ऊंचाई पर चढऩे की क्षमता है। वहीं 17 प्रतिशत ग्रेडिबिलिटी द्वारा इसकी क्षमता सुनिश्चित की जाती है। इसमें पावर बूस्ट मोड के साथ 11 एचपी और 45 एनएम का टार्क है जो उच्च भार को खींचने के लिए किक करता है। 

मजबूत ड्राइवट्रेन से लैस 

अल्टिग्रीन नी इलेक्ट्रिक वाहन की एक अन्य विशेषता यह भी है कि इसके केंद्र में बैटरी और मोटर होने से इसका मजबूत ड्राइवट्रेन है। इसकी बैटरी LiFe04 लिथियम-आयन ,  48V, 11kWh  और 250 एएच क्षमता है जिसे ARAI द्वारा अनुमोदित किया गया है। बता दें कि अल्टीग्रीन नी इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर की बैटरी पर 3 साल में 1 लाख किमी की वारंटी मिलती है। एक पूर्ण इलेक्ट्रिक वाहन होने के कारण अल्टीग्रीन नी ईवी एक मानक  AC 220V / 16A  चार्जर के साथ आता है। इसमें आपको अतिरिक्त चार्जिंग सुविधाओं पर खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

चालक की सुरक्षा और आराम की सुविधा 

अल्टिग्रीन नीईवी ड्राइवर के आराम और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है। यही कारण है कि इस थ्री व्हीलर में बड़े लोड बेयरिंग ट्यूबलेस टायर वाहन की स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए बेहतर रोड ग्रिप प्रदान करते हैं। इसी तरह बेहतर नियंत्रण के लिए फ्रंट डिस्क ब्रेक और बेहतर नेविगेशन के लिए बड़े, विस्तार योग्य साइट मिरर हैं। इसके अलावा विंड स्क्रीन और भारी शुल्क डीसी मोटर आधारित वाइपर प्रदान करते हैं। इसके अलावा दरवाजे एवं खिड़कियों के साथ लॉक करने योग्य केबिन आसान और एर्गोनोमिक वाहन नियंत्रण 220 मिमी का उच्च ग्राउंड क्लीयरेंस असमान ऊबड़-खाबड़ पर आरामदायक ड्राइविंग में मदद करता है। 

कम लागत से किफायती वाहन  

बता दें कि अल्टिग्रीन नी इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर कम लागत वाला और किफायत प्रदान करने वाला वाहन है। इसमें प्रदूषण को कम करने की शक्ति है। अल्टिग्रीन कंपनी के अनुसार इस वाहन का ग्राहक पूरे जीवनकाल में कम से कम 10 लाख रुपये की बचत कर सकता है। यह रसद लागत को भी 54 प्रतिशत तक कम कर सकता है। इसमें मात्र 82 पैसे प्रति किलोमीटर की सबसे कम चलने वाली लागत आती है। यह पारंपरिक आईसी इंजनों की तुलना में बहुत कम है। 

Altigreen NEEV 3 व्हीलर इंजन क्षमता

  • Altigreen NEEV फ्लैटबेड 3 व्हीलर : इस मॉडल में आपको सिलेंडर और इंजन के साथ 11 हॉर्स पावर मिल सकती है। Altigreen NEEV फ्लैटबेड 3 व्हीलर 45 एनएम का टार्क उत्पन्न करता है जो कई अनुप्रयोगों के लिए पर्याप्त है। 
  • Altigreen NEEV लो डेक 3 व्हीलर : इस मॉडल में आपको सिलेंडर के साथ 11 हॉर्सपावर और 3 फेज इलेक्ट्रिक मोटर इंजन मिल सकता है। Altigreen NEEV लो डेक 3 व्हीलर 45 Nm का टार्क उत्पन्न करता है जो कई अनुप्रयोगों के लिए पर्याप्त है।
  • Altigreen NEEV हाई डेक 3 व्हीलर : इस मॉडल में आपको सिलेंडर और इंजन के साथ 11 हॉर्स पावर मिल सकती है। Altigreen NEEV हाई डेक 3 व्हीलर 45 Nm का टार्क उत्पन्न करता है जो कई अनुप्रयोगों के लिए पर्याप्त है।

अल्टिग्रीन को  पूर्ण स्वामित्व का अनुभव

बता दें कि अल्टिग्रीन को पूर्ण स्वामित्व का अनुभव है। यही कारण है कि इसकी व्यापक चार्जिंग नेटवर्क और  अतिरिक्त उपलब्धता होती है। तकनीशियनों के व्यापक समर्थन नेटवर्क, वाहन ट्रेकिंग और जीपीएस/ जीपीआरएस के अलावा यह सुनिश्चित करने का वादा किया कि वाहन सडक़ पर जल्दी आ जाए।  किसी भी कार्गो या लॉजिस्टिक / डिलीवरी उपयोग के लिए अल्टिग्रीन नी थ्री का व्हीलर एक पूर्ण इलक्ट्रिक वाहन है जो फल, सब्जियां, रीफर, कंटेनर आदि के अनुकूल होते हैं। 
 

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर लॉगिन करें और अपने फायदे की हर बात जानें। 

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
Youtube   -  https://bit.ly/TruckYT

Tata Yodha 2.0

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Tata Signa 1918K
Cancel

अपना सही ट्रक ढूंढें

नए ट्रक

ब्रांड्स

पुराना ट्रक