Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Bajaj Etec RE 9.0
17 जून 2023

अल्टिग्रीन नीव लो डेक Vs बजाज मैक्सिमा एक्सएल कार्गो ई टीईसी 12.0 थ्री व्हीलर कंपेरिजन

By News Date 17 Jun 2023

अल्टिग्रीन नीव लो डेक Vs बजाज मैक्सिमा एक्सएल कार्गो ई टीईसी 12.0 थ्री व्हीलर कंपेरिजन

अल्टिग्रीन नीव लो डेक Vs बजाज मैक्सिमा एक्सएल कार्गो ई टीईसी 12.0 थ्री व्हीलर की संपूर्ण तुलना

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल तेजी से बढ़ने लगा है, अधिकतर लोग पेट्रोल और डीजल से हटकर बैटरी से चलने वाले वाहनों को खरीदना पंसद कर रहे हैं। इंडियन कमर्शियल व्हीकल्स इंडस्ट्री में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती डिमांड को देखते हुए बड़े व्हीकल्स निर्माताओं ने भी बैटरी से संचालित वाहनों को पेश करना शुरू कर दिया है। इनमें अल्टिग्रीन और बजाज मोटर्स भी शामिल है, इनके इलेक्ट्रिक कार्गो थ्री व्हीलर्स को देश में काफी उपयोग में लिया जा रहा है। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आज हम अल्टिग्रीन नीव लो डेक और बजाज मैक्सिमा एक्सएल कार्गो ई टीईसी 12.0 थ्री व्हीलर की तुलना करने जा रहे हैं। आइये जानें, इन दोनों इलेक्ट्रिक कार्गो थ्री व्हीलर्स में कौनसा है आपके लिए अधिक प्रॉफिटेबल।

अल्टिग्रीन नीव लो डेक Vs बजाज मैक्सिमा एक्सएल कार्गो ई टीईसी 12.0 थ्री व्हीलर के स्पेसिफिकेशन्स

यदि हम भारत के इन दो पॉपुलर इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर्स के स्पेसिफिकेशन्स की तुलना करें, तो अल्टिग्रीन नीव लो डेक थ्री व्हीलर में आपको 11 Kwh बैटरी कैपेसिटी वाली 3-Phase Electric Motor 8.25Kw Zero Tailpipe मोटर देखने को मिल जाती है, जिसकी अधिकतम टॉर्क 45 NM है। वहीं बजाज मैक्सिमा एक्सएल कार्गो ई टीईसी 12.0 थ्री व्हीलर में 11.8 Kwh बैटरी कैपेसिटी के साथ PMSM (Permanent Magnet Synchronous Motor) मिल जाती है, जिसकी अधिकतम टॉर्क 7.37 NM है। अल्टिग्रीन के इस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर में आपको सिंगल चार्ज में 151 किलोमीटर की रेंज मिल जाती है। वहीं बजाज इस थ्री व्हीलर को एस बार फुल चार्ज करके 183 किलोमीटर तक दौड़ाया जा सकता है। अल्टिग्रीन के इस थ्री व्हीलर को 0 से 100% चार्ज करने के लिए 3 घंटे 30 मिनट का समय लगता है। वहीं बजाज मोटर्स के इस थ्री व्हीलर को 5 घंटे 50 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है। अल्टिग्रीन ने अपने इस थ्री व्हीलर की हाई स्पीड 53 KMPH रखी है। वहीं बजाज का यह इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर 36 KMPH की अधिकतम स्पीड के साथ आता है।

अल्टिग्रीन नीव लो डेक Vs बजाज मैक्सिमा एक्सएल कार्गो ई टीईसी 12.0 थ्री व्हीलर का बॉडी लुक

यदि हम इन थ्री व्हीलर्स के बॉडी और लुक की बात करे, तो देखने में दोनों ही थ्री व्हीलर एक जैसे लगते हैं। इनके फ्रंट में आपको एक बड़ी विंडशील्ड के साथ डबल वाइपर देखने को मिल जाते हैं। अल्टिग्रीन नीव लो डेक को 1750 MM लंबाई, 1450 MM चौड़ाई और 378 MM ऊंचाई के साथ 220 MM ग्राउंड क्लीयरेंस में निर्मित किया गया है। वहीं बजाज मैक्सिमा एक्सएल कार्गो ई टीईसी 12.0 थ्री व्हीलर को 1840 MM लंबाई, 1425 MM चौड़ाई और 275 MM ऊंचाई के साथ 180 MM ग्राउंड क्लीयरेंस में पेश किया है, इस कार्गो थ्री व्हीलर का व्हीलबेस 2274 MM है। अल्टिग्रीन के इस थ्री व्हीलर में 145 R12 LT 8PR फ्रंट और रियर टायर आते हैं। वहीं बजाज का यह थ्री व्हीलर 130/80 R12 - Radial tubeless फ्रंट और रियर टायर में आता है। इन दोनों ही कार्गो थ्री व्हीलर्स में आपको केवल ड्राइवर के लिए सीट मिलती है।

अल्टिग्रीन नीव लो डेक Vs बजाज मैक्सिमा एक्सएल कार्गो ई टीईसी 12.0 थ्री व्हीलर के फीचर्स

इन दोनों कंपनियों के इन कार्गो थ्री व्हीलर्स के अगर हम फीचर्स की तुलना करें, तो अल्टिग्रीन नीव लो डेक थ्री व्हीलर में आपको Handle bar के साथ Automatic ट्रांसमिशन मिल जाता है। वहीं बजाज मैक्सिमा एक्सएल कार्गो ई टीईसी 12.0 थ्री व्हीलर Handle bar के साथ 2 forward + 1 Reverse गियरबॉक्स के साथ आता है, इसमें भी आपको Automatic ट्रांसमिशन देखने को मिल जाता है। अल्टिग्रीन के इस थ्री व्हीलर में Mechanical Lever Type पार्किंग ब्रेक के साथ Hydraulic ब्रेक्स आते हैं। वहीं बजाज के इस कार्गो थ्री व्हीलर में पार्किंग ब्रेक के साथ Regenerative braking system with sensing mechanism ब्रेक्स दिए गए हैं। अल्टिग्रीन नीव लो डेक थ्री व्हीलर को Helical Spring Damper Hydraulic Shock Absorber फ्रंट सस्पेंशन और Rigid Axle With Leaf Spring रियर सस्पेंशन में निर्मित किया गया है। वहीं बजाज मैक्सिमा एक्सएल कार्गो ई टीईसी 12.0 थ्री व्हीलर को Twin shock absorber with spring फ्रंट सस्पेंशन और Independent trailing arm with Helical spring रियर सस्पेंशन में पेश किया गया है। इस अल्टिग्रीन कार्गो थ्री व्हीलर में Altigreen Prana 11 kWh बैटरी आती है। वहीं बजाज के कार्गो थ्री व्हीलर में LI-Ion- LFP बैटरी दी गई है।

अल्टिग्रीन नीव लो डेक Vs बजाज मैक्सिमा एक्सएल कार्गो ई टीईसी 12.0 थ्री व्हीलर का प्राइस

अल्टिग्रीन और बजाज मोटर्स अपने ग्राहकों के लिए इंडियन कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में किफायती दाम में शानदार फीचर्स वाले व्हीकल पेश करते आए है। इन दोनों ही कंपनियों के थ्री व्हीलर्स को भारत में काफी ज्यादा पंसद किया जाता है। Altigreen ने अपने इस अल्टिग्रीन नीव लो डेक थ्री व्हीलर का एक्स शोरूम प्राइस 3.78 लाख से 3.83 लाख रुपये रखा है। वहीं Bajaj ने अपने इस बजाज मैक्सिमा एक्सएल कार्गो ई टीईसी 12.0 थ्री व्हीलर की एक्स शोरूम कीमत 3.77 लाख से 3.82 लाख रुपये रखी है। यदि आपने भी इस आर्टिकल के बाद अपनी सुविधा अनुसार इनमें से किसी एक लोडिंग थ्री व्हीलर को खरीदने का मन बना लिया है, तो आप हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से इस व्हीकल को आसानी से खरीद सकते हैं।

अल्टिग्रीन नीव लो डेक Vs बजाज मैक्सिमा एक्सएल कार्गो ई टीईसी 12.0 थ्री व्हीलर वेरिएंट और प्राइस

अल्टिग्रीन नीव लो डेक थ्री व्हीलर में आपको 1 वेरिएंट देखने को मिल जाता है।

वेरिएंट जीवीडब्ल्यू (Kg) कीमत
अल्टिग्रीन नीव लो डेक 2140/इलेक्ट्रिक 950 ₹ 3.78 - 3.83 लाख


बजाज मैक्सिमा एक्सएल कार्गो ई टीईसी 12.0 थ्री व्हीलर में आपको कोई भी वेरिएंट नहीं मिलता है।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक,टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us