टाटा इंट्रा v30 में इलेक्ट्रिक पावर असिस्टेड स्टीयरिंग (EPAS) और कॉम्पैक्ट डिजाइन है, जिससे यह भीड़-भाड़ वाली जगहों पर भी आसानी से चल सकता है। यह पिकअप शहरों और कस्बों में चलने के लिए बना है। इसका जीवीडब्ल्यू 2565 किलोग्राम है और पेलोड 1300 किलोग्राम है। इसके अलावा, यह लंबी दूरी की ट्रिप्स के लिए भी एक अच्छा ऑप्शन है।
टाटा इंट्रा v30 प्राइस
टाटा इंट्रा v30 की प्राइस रेंज ₹7.66 लाख से ₹8.49 लाख (एक्स शोरूम) तक है। इसलिए ये लॉजिस्टिक्स बिजनेस के लिए “वैल्यू फॉर मनी” है।
टाटा इंट्रा v30 ऑन-रोड प्राइस लोकेशन, आरटीओ चार्ज और बॉडी डिजाइन के हिसाब से बदल सकती है। आप टाटा इंट्रा v30 ट्रक पर फाइनेंस के लिए लाेन ऑप्शन भी देख सकते हैं। टाटा इंट्रा v30 ऑन-रोड प्राइस जानने के लिए ऊपर ‘ऑफर प्राप्त करें’ पर क्लिक करें और प्रमाणित डीलर से बात करें।
टाटा इंट्रा v30 माइलेज
टाटा इंट्रा v30 BS6 का माइलेज 14 किलोमीटर है। गियर शिफ्ट एडवाइजर और ईको मोड जैसे इंट्रा v30 फीचर्स कारोबारियों की ऑपरेशनल और मेंटेनेंस कॉस्ट बचाने में मदद करते हैं।
टाटा इंट्रा v30 इंजन कैपेसिटी
टाटा v30 में 4 सिलेंडर और 1496 सीसी वाला पावरफुल 1.5 लीटर डीआई इंजन है। यह 4,000 आरपीएम पर 70 एचपी पावर जनरेट करता है और इसका टॉर्क 140 एनएम है।
इस पिकअप में 215 एमएम का हाईड्रोलिक क्लच और 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन है जिससे स्मूथ गियर शिफ्टिंग हाेती है और भारी सामान उठाना आसान हो जाता है।
टाटा इंट्रा v30 परफॉर्मेंस
इस पिकअप में फ्रंट पर सेमी-एलिप्टिकल 5 लीफ स्प्रिंग सस्पेंशन और रियर पर सेमी-एलिप्टिकल 8 लीफ स्प्रिंग सस्पेंशन है। गियर शिफ्ट एडवाइजर से गियर आसानी से बदलता है। टाटा इंट्रा v30 का माइलेज 14 किलोमीटर है जो ढलान और चढ़ाई वाली सड़कों पर भी अच्छा पिकअप और एक्सीलरेशन देता है। इसमें डिस्क और ड्रम ब्रेक भी दिए गए हैं जो पूरी तरह से लोडेड ट्रक को भी सुरक्षा के साथ रोक सकते हैं। कुल मिलाकर, टाटा इंट्रा वी30 कम मेंटेनेंस, हैवी लोड और स्मूथड्राइव वाला एक भरोसेमंद ट्रक है।
टाटा इंट्रा v30 स्पेसिफिकेशन
टाटा के इस शानदार मॉडल के स्पेसिफिकेशन कमाल है। टाटा मोटर्स के अनुसार इंट्रा v30 का 2450 एमएम व्हीलबेस स्टेबल हैंडलिंग में मदद करता है। वहीं 175mm ग्रांउड क्लीयरेंस और 5250 एमएम टर्निंग रेडियस की वजह से यह उबड़ खाबड़ रास्तों को भी आसानी से हैंडल करता है। इंट्रा वी30 में 45 लीटर का फ्यूल टैंक है, जिसे बार बार रिफिल किए बिना लंबी ड्राइव कर सकते हैं। ये सभी स्पेसिफिकेशन्स इंट्रा वी30 को कमर्शियल जरूरतों के लिए एक बहुउपयोगी और एफिशिएंट चॉइस बनाते हैं।
टाटा इंट्रा v30 बॉडी साइज
टाटा इंट्रा v30 को स्मार्ट पिकअप कहा जाता है क्योंकि इसका बॉडी साइज संतुलित है। इसकी लंबाई 4460 MM (8.8 फीट), चौड़ाई - 1692 MM (5.3 फीट) और ऊंचाई - 1945 MM (1.3 फीट) हैं। इसके चेसिस में कम वेल्डिंग जॉइंट्स दिए गए हैं जिससे ये मजबूत, टिकाऊ और दिखने में बेहतर लगता है।
इसके अलावा टाटा इंट्रा वी30 का जीवीडब्ल्यू 2565 किलाग्राम और पेलोड 1300 किलोग्राम है। साथ ही इसमें 37% की ग्रेडिबिलिटी है जिससे ये शहर और गांव, दोनों में काम कर सकता है। इस पिकअप में बड़ा लोडिंग एरिया है जिससे प्रोफिट मार्जिन बढ़ता है।
टाटा इंट्रा v30 टायर साइज
टाटा इंट्रा v30 में 185R14 LT फ्रंट रेडियल टायर और 185R14 LT रियर रेडियल टायर हैं जिससे हर सड़क पर अच्छी पकड़ मिलती है।
टाटा इंट्रा v30 का इस्तेमाल
इस मिनी ट्रक का इस्तेमाल कई तरह के सामान ट्रांसपोर्ट करने के लिए किया जाता है -
- वाटर बॉटल
- फल और सब्जियां
- फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स (FMCG)
- ई-कॉर्मस डिलीवरी
- डेयरी प्रोडक्ट
- कृषि उत्पाद
- केटरिंग सर्विस
- कंस्ट्रक्शन सप्लाई
- फर्नीचर और उपकरण
इंट्रा v30 फीचर्स
इस पिकअप में आरामदायक ड्राइविंग अनुभव के लिए एडवांस फीचर्स हैं -
- इलेक्ट्रिक पावर असिस्टेड स्टीयरिंग (EPAS)
- GBS 65 सिंक्रोमेश 5 फॉरवर्ड + 1 रिवर्स गियरबॉक्स
- सूचनात्मक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
- स्मार्टफोन चार्जिंग पोर्ट
इन फीचर्स के अलावा, इस पिकअप का चेसिस फ्रेम हाइड्रोफॉर्मिंग प्रोसेस की मदद से बनाया गया है। कम वेल्डिंग जॉइंट्स से पिकअप बॉडी की ताकत बढ़ती है और NVH लेवल कम होता है जिससे इसकी परफॉर्मेंस बेहतर होती है।
टाटा इंट्रा v30 सेफ्टी फीचर्स
टाटा इंट्रा v30 में कई सेफ्टी फीचर्स हैं जैसे टफ चेसिस प्लेटफॉर्म, सेमी-ऐलिप्टीकल लीफ स्प्रिंग सस्पेंशन और रेस्पोंसिव ब्रेकिंग सिस्टम। डिस्क और ड्रम बेक की वजह से ज्यादा लोड के साथ भी टाटा v30 सेफ हैंडलिंग करता है।
टाटा इंट्रा v30 एक्सटीरियर
इंट्रा v30 का एक्सटीरियर जबरदस्त है। मस्क्यूलर बॉडी-कलर्ड बम्पर और स्टाइलिश फेसिया से इसका लुक शानदार लगता है। प्रेक्टिकल डिजाइन एलिमेंट्स इसे टिकाऊ और भरोसेमंद बनाते हैं। R14 रेडियल टायर और लंबे व्हीलबेस से यह व्हीकल मजबूत रहता है।
टाटा इंट्रा v30 इंटीरियर
टाटा इंट्रा का डिजाइन प्रीमियम और मजबूत है। इसमें नई जनरेशन की चौड़ी वाॅक-थ्रू केबिन है जो AC और नॉन AC वेरिएंट में आते हैं। इनमें कई कंफर्ट और आरामदायक फीचर्स हैं जैसे आरामदायक सीटें और फिक्स्ड हेडरेस्ट, लॉक करने वाला ग्लव बाॅक्स, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और चार्जिंग पोर्ट। इन सभी फीचर्स से ड्राइवर की प्रोडक्टिविटी बढ़ती है और लंबे रास्ताें में भी अच्छा ड्राइविंग अनुभव मिलता है। इंट्रा v30 के वेरिएंट CBC, CLB AC, CLB Non-AC और हाई डेक बॉडी वेरिएंट में आते हैं।
टाटा v30 जैसे मॉडल
टाटा के कुछ कमर्शियल व्हीकल हैं जो इंट्रा v30 जैसे हैं। बाय-फ्यूल इंजन में टाटा इंट्रा v20 है जिसका जीवीडब्ल्यू 2295 किलोग्राम है। हैवी वेट कैटेगरी में टाटा इंट्रा v50 आता है जिसका जीवीडब्ल्यू 2960 किलोग्राम है।
इंट्रा v30 के अन्य विकल्प
छोटे कमर्शियल व्हीकल (SCV) मार्केट में इंट्रा v30 एक प्रेक्टिकल और “वैल्यू फॉर मनी” पिकअप है। ये दो मॉडल इंट्रा v30 की टक्कर के मिनी ट्रक हैं - महिंद्रा जीतो और मारुति सुजुकी सुपर कैरी। लेकिन इंट्रा वी30 सही कीमत, हाई परफॉर्मेंस और उपयोगिता का अच्छा काॅम्बिनेशन है।
टाटा इंट्रा वी30 को ट्रक जंक्शन से ही क्यों खरीदें?
ट्रक जंक्शन, बाकी कमर्शियल व्हीकल की तरह, टाटा इंट्रा V30 पिकअप की भी पूरी जानकारी देता है और इसे खरीदना आपके लिए आसान बनाता है। हमारे वेरिफाइड डीलर्स से आप टाटा इंट्रा V30 का डाउन पेमेंट और EMI ऑफर जान सकते हैं। यहां आपको हमेशा बेस्ट प्राइस मिलेगी। हमारी स्पेशल सर्विस आपके ट्रक खरीदने का अनुभव बेहतर करती है। साथ ही आपके बिजनेस की जरूरत के हिसाब से कस्टम मदद भी करती है।
नवीनतम टाटा इंट्रा वी30 ऑन रोड कीमत प्राप्त करें Nov 14, 2026।