महिंद्रा ज़ीओ

महिंद्रा ज़ीओ

star-rate icon5

रिव्यु लिखें

55 रिव्यूज

महिंद्रा जीओ इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक की कीमत ₹7.88 लाख से शुरू होती है। यह 120 किलोमीटर रेंज और 765 किलाेग्राम पेलोड देता ...

₹ 7.88 लाख - ₹ 8.47 लाख*

एक्स-शोरूम कीमत नई दिल्ली में

Kwh18.4 Kwhmileage135 - 160 किमी/चार्जमहिंद्रा

महिंद्रा ज़ीओ ब्रोशर

स्पेक्स, फीचर्स और आपको जो कुछ भी चाहिए, एक ही स्थान पर।

Download brochure icon

महिंद्रा ज़ीओ के विकल्प खोजें

सभी मिनी ट्रक देखें

महिंद्रा ज़ीओ की प्रमुख विशेषताएं

चार्जिंग टाइम icon

चार्जिंग टाइम

6 घंटे

जीवीडब्ल्यू icon

जीवीडब्ल्यू

1675 किलोग्राम

व्हीलबेस icon

व्हीलबेस

2500 MM

बैटरी क्षमता icon

बैटरी क्षमता

18.4 Kwh

पेलोड क्षमता icon

पेलोड क्षमता

765 KG

टायर की संख्या icon

टायर की संख्या

4

रेंज icon

रेंज

135 - 160 किमी/चार्ज

मोटर पावर icon

मोटर पावर

30 किलोवाट

महिंद्रा ज़ीओ विशेषताएँ

महिंद्रा ज़ीओ वेरिएंट

महिंद्रा ज़ीओ वी1 एफएसडी

इलेक्ट्रिक, undefined 1675 undefined

₹ 7.88 लाख से शुरू*

महिंद्रा ज़ीओ वी2 एफएसडी

इलेक्ट्रिक, undefined 1675 undefined

₹ 8.06 लाख से शुरू*

महिंद्रा ज़ीओ वी1 डीवी

इलेक्ट्रिक, undefined 1720 undefined

₹ 8.19 लाख से शुरू*

महिंद्रा ज़ीओ वी2 डीवी

इलेक्ट्रिक, undefined 1720 undefined

₹ 8.47 लाख से शुरू*

महिंद्रा ज़ीओ एक्सपर्ट रिव्यू

"महिंद्रा ज़ीओ एक आधुनिक इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल है, जो पर्यावरण के अनुकूल डिजाइन, स्मार्ट टेक्नोलॉजी और दमदार परफॉर्मेंस के साथ आता है। इसे खास तौर पर फ्लीट ऑपरेटरों और शहरों में सामान ढोने वाले कारोबारियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
यह उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है, जो कम खर्च, बेहतर रेंज और आसान मेंटेनेंस वाला इलेक्ट्रिक वाहन चाहते हैं। तेज चार्जिंग, अच्छी रेंज, कम मेंटेनेंस और सुरक्षा फीचर्स के साथ महिंद्रा ज़ीओ कारोबार के ऑपरेटिंग खर्च को कम करने और कमाई बढ़ाने में मदद कर सकता है।"

महिंद्रा ज़ीओ में 21.3 kWh की IP67-रेटेड बैटरी और 30 kW की मोटर दी गई है। यह कॉम्बिनेशन बेहतर और भरोसेमंद ड्राइविंग परफॉर्मेंस देने में मदद करता है। महिंद्रा ज़ीओ एक बार फुल चार्ज होने पर 160 किमी की सर्टिफाइड रेंज देता है। वहीं, DC फास्ट चार्जिंग की मदद से सिर्फ 60 मिनट में 100 किमी तक की रेंज मिल सकती है।
इससे वाहन को लंबे समय तक चार्जिंग पर खड़ा रखने की जरूरत कम होती है और कारोबार का काम बिना ज्यादा रुकावट के जारी रखा जा सकता है।
महिंद्रा ज़ीओ के साथ बैटरी पर 7 साल या 1,50,000 किमी और वाहन पर 3 साल या 1,25,000 किमी की वारंटी मिलती है। इससे वाहन मालिकों को लंबे समय तक बेहतर भरोसा मिलता है और भविष्य में होने वाले खर्च को कम रखने में मदद मिल सकती है।

महिंद्रा ज़ीओ - ओवरव्यू

महिंद्रा ज़ीओ में स्मार्ट और कॉम्पैक्ट सेमी-फॉरवर्ड केबिन दिया गया है, जो खास तौर पर शहर की भीड़भाड़ वाली सड़कों और संकरी गलियों के लिए उपयोगी है। इसकी लंबाई 3876 mm और चौड़ाई 1526 mm है, जिससे इसे तंग जगहों पर चलाना और मोड़ना आसान होता है। ज़ीओ में 2500 mm का व्हीलबेस और 4300 mm का टर्निंग रेडियस दिया गया है। इसकी मदद से ड्राइवर भीड़भाड़ वाले इलाकों और संकरी सड़कों पर वाहन को आसानी से कंट्रोल कर सकता है।

महिंद्रा ज़ीओ - एक्सटीरियर
महिंद्रा ज़ीओ में 180 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है, जो खराब और ऊबड़-खाबड़ सड़कों पर चलने में मदद करता है। सामान ढोने के लिए इसमें फैक्ट्री-फिटेड DV बॉक्स दिया गया है, जिसमें 200 क्यूबिक फीट का कार्गो स्पेस मिलता है। इससे शहर में अलग-अलग तरह का सामान ले जाना आसान हो जाता है। इसके अलावा, ज़ीओ में आगे और पीछे 145R12 LT 8PR टायर दिए गए हैं। ये टायर वाहन को बेहतर स्टेबिलिटी और मजबूती देने में मदद करते हैं, जिससे अलग-अलग तरह की सड़कों पर ड्राइविंग आसान रहती है।

महिंद्रा ज़ीओ - टायर

  • महिंद्रा ज़ीओ में वॉक-थ्रू डिजाइन दिया गया है, जिससे केबिन के अंदर आने-जाने के लिए अच्छी जगह मिलती है। इसमें ड्राइवर + 1 पैसेंजर की सीटिंग दी गई है। इसके बावजूद केबिन में पर्याप्त लेगरूम और हेडरूम मिलता है, जिससे लंबे समय तक ड्राइविंग के दौरान भी आराम बना रहता है।
  • शहर की भीड़भाड़ वाली सड़कों पर ड्राइविंग को आसान बनाने के लिए इसमें क्रीप मोड दिया गया है। इस फीचर की मदद से बिना एक्सीलरेटर दबाए वाहन 8 किमी/घंटा तक की रफ्तार से धीरे-धीरे आगे बढ़ सकता है। ट्रैफिक में यह फीचर काफी काम आता है। साथ ही, इसमें गियर न होने के कारण ड्राइविंग और भी आसान हो जाती है।
  • फ्लीट ऑपरेटरों के लिए ऑप्शनल ड्राइवर मॉनिटरिंग सिस्टम (DMS) भी दिया गया है। यह ड्राइवर की थकान पर रियल-टाइम अलर्ट देने, ड्राइविंग से जुड़े सुझाव देने और ड्राइवर के व्यवहार पर नजर रखने में मदद करता है। इससे ड्राइविंग की सुरक्षा और परफॉर्मेंस को बेहतर बनाए रखने में मदद मिल सकती है।
  • इसके अलावा, महिंद्रा का NEMO FMS प्लेटफॉर्म ज़ीओ में स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स जोड़ता है। इसकी मदद से फ्लीट मैनेजर बिजली की खपत, जियो-फेंसिंग, चार्जिंग और सर्विस अपडेट जैसी जानकारी पर नजर रख सकते हैं। इससे वे कहीं से भी अपने वाहनों की निगरानी और मैनेजमेंट कर सकते हैं।

महिंद्रा ज़ीओ - इंटीरियर

महिंद्रा ज़ीओ को शहर के साथ-साथ चढ़ाई वाले रास्तों पर बेहतर परफॉर्मेंस देने के लिए तैयार किया गया है। इसमें 30 kW की पीक पावर और 114 Nm का टॉर्क मिलता है। इसकी मदद से 00ज़ीओ फुल लोड के साथ भी आसानी से चल सकती है। इसकी 32% ग्रेडेबिलिटी इसे चढ़ाई वाली सड़कों और फ्लाईओवर पर चलने में सक्षम बनाती है।

बेहतर कंट्रोल और स्मूद ड्राइविंग के लिए 0ज़ीओ में डिस्क/ड्रम ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। इसके फ्रंट में मैकफर्सन स्ट्रट सस्पेंशन और रियर में सेमी-ट्रेलिंग आर्म सस्पेंशन मिलता है। यह सेटअप खराब और ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर वाहन को स्थिर रखने और आरामदायक ड्राइविंग में मदद करता है।

महिंद्रा ज़ीओ - परफॉर्मेंस

ज़ीओ में जरूरत के हिसाब से चार्जिंग के कई विकल्प मिलते हैं। इनमें शामिल हैं:

  • 3.3 kW AC होम चार्जिंग: 0 से 100% चार्ज होने में 7 घंटे 10 मिनट

  • 6.6 kW वॉल बॉक्स चार्जिंग: 0 से 100% चार्ज होने में 3 घंटे 20 मिनट

  • DC फास्ट चार्जिंग: 0 से 80% चार्ज होने में सिर्फ 71 मिनट

इन चार्जिंग विकल्पों की मदद से फ्लीट ऑपरेटर और कारोबारी अपनी जरूरत के अनुसार चार्जिंग का समय तय कर सकते हैं। DC फास्ट चार्जिंग खास तौर पर उन कारोबारियों के लिए उपयोगी है, जिन्हें वाहन को कम समय में दोबारा काम पर लगाना होता है। इससे वाहन का डाउनटाइम कम रखने में मदद मिलती है।

महिंद्रा ज़ीओ -  चार्जिंग पोर्ट

महिंद्रा ज़ीओ  में ड्राइवर और वाहन की सुरक्षा के लिए कई उपयोगी फीचर्स दिए गए हैं। इसमें हिल होल्ड असिस्ट भी मिलता है, जो ढलान या चढ़ाई पर वाहन को पीछे की ओर खिसकने से रोकने में मदद करता है। भारी सामान लेकर चढ़ाई वाली सड़कों पर चलते समय यह फीचर काफी काम आता है।

ज़ीओ में सेमी-फॉरवर्ड केबिन डिजाइन दिया गया है, जो वाहन की सुरक्षा को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसमें क्रंपल जोन भी दिए गए हैं, जो सामने से टक्कर होने की स्थिति में इम्पैक्ट को कम करने और केबिन की सुरक्षा में मदद करते हैं।

अगर ग्राहक ज्यादा सुरक्षा फीचर्स चाहते हैं, तो ज़ीओ में ADAS (Advanced Driver Assistance System) और DMS (Driver Monitoring System) जैसे ऑप्शनल फीचर्स भी उपलब्ध हैं। इनमें फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग, लेन डिपार्चर वार्निंग और ड्राइवर थकान की पहचान जैसे फीचर्स शामिल हैं। ये फीचर्स ड्राइवर को संभावित खतरे के बारे में समय पर अलर्ट करने में मदद करते हैं।

महिंद्रा ज़ीओ - ड्राइवर मॉनिटरिंग सिस्टम

कुल मिलाकर, महिंद्रा ज़ीओ में ऐसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जो ड्राइवर, सामान और वाहन को सुरक्षित रखने में मदद करते हैं।

महिंद्रा ज़ीओ - सेफ्टी ब्रेक

महिंद्रा ज़ीओ खूबियां और खामियां

Pros iconPros

160 किमी की सर्टिफाइड रेंज – एक बार चार्ज करने पर 160 किमी तक चलने की क्षमता।

चार्जिंग के कई विकल्प – AC होम चार्जिंग, वॉल बॉक्स और DC फास्ट चार्जिंग की सुविधा।

बड़ा कार्गो स्पेस – 200 क्यूबिक फीट का कार्गो बॉक्स मिलता है, जिससे ज्यादा सामान ले जाना आसान है।

बेहतर सेफ्टी फीचर्स – हिल होल्ड जैसे फीचर्स मिलते हैं और ADAS का विकल्प भी उपलब्ध है।

स्मार्ट फ्लीट मैनेजमेंट – NEMO FMS की मदद से वाहन की ट्रैकिंग और फ्लीट मैनेजमेंट आसान होता है।

Cons iconCons

ADAS और DMS ऑप्शनल हैं – ये सेफ्टी फीचर्स सभी वेरिएंट में स्टैंडर्ड नहीं मिलते।

शुरुआती कीमत ज्यादा हो सकती है – डीजल वाहनों की तुलना में ZEO की शुरुआती लागत अधिक हो सकती है।

महिंद्रा ज़ीओ की तुलना अन्य विकल्पों से

महिंद्रा ज़ीओ ईएमआई

₹ 78,765

₹0

₹7,87,646

15%

8%

22%

₹16,864

₹ 0

₹ 7,87,646

₹78,765

₹7,08,881

महिंद्रा ज़ीओ के बारे में

महिंद्रा जीओ पूरी तरह से इलेक्टिक लाइट कमर्शियल वाहन है जिसे महिंद्रा ने शहर और कस्बों के लिए डिजाइन किया है। कॉम्पैक्ट डिजाइन और मजबूत बॉडी के साथ, यह शहर के अंदर सामान ले जाने के लिए परफेक्ट है। इसकी सीटिंग कैपेसिटी ड्राइवर + 1 पैसेंजर की है, बेहतर विजिबिलिटी और कंट्राेल के लिए इसमें सेमी फॉरवर्ड केबिन है।

महिंद्रा ज़ीओ रिव्यू

5
star-ratestar-ratestar-ratestar-ratestar-rate

महिंद्रा ज़ीओ डीलर, सर्विस सेंटर और स्पेयर पार्ट्स

Sri Vijaya Durga Motors Pvt. Ltd

map address icon

Survey No 5/3, Opp. Indira Township, Near Airport, Kamalapuram Road, Rudhra Bharathipet, Chennur (m), Kadapa-516003

raosm1@rediffmail.com/sdpr@rediffmail.com/sdprao@gmail.com icon

raosm1@rediffmail.com/sdpr@rediffmail.com/sdprao@gmail.com

Medikonda Automotives (p) Ltd

map address icon

Plot No: 139, Industrial Park, Ida, Opp. Golagamudi Road, Nh-5, Nellore - 524320 Andhra Pradesh

medikondaautomotives@gmail.com icon

medikondaautomotives@gmail.com

Milestone Motors

map address icon

Nizlahoal, A.t.road, (nh37), Po. Lahoal, Dibrugarh-786010, Assam

mr.sunilgogoi@rediffmail.com icon

mr.sunilgogoi@rediffmail.com

Daksh Auto (Sales & Service)

map address icon

Plot No 9 Riico Industrial Area, Opposite Surya Deep Hotel, Mangrol, Nimbahera, Chittorgarh - 312620

vikas.shrimali@dakshauto.com icon

vikas.shrimali@dakshauto.com

Kishan Motors

map address icon

New Autonagar, Kanuru, Vijaywada 520007

Message - icon

Jayalaxmi Motors

map address icon

84-1-2, Nh - 5, Near Ongc Base Complex, Rajahmundry 533106

Message - icon

सभी महिंद्रा देखें

अन्य महिंद्रा मिनी ट्रक

सभी देखें

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स वीडियो

सभी ट्रक वीडियो देखें

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स न्यूज़

सभी ट्रक समाचार देखें

महिंद्रा ज़ीओ पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भारत में महिंद्रा जीओ की कीमत कितनी है?

Chevron Icon

महिंद्रा जीओ का जीवीडब्ल्यू क्या है?

Chevron Icon

महिंद्रा जीओ का पेलोड क्या है‌?

Chevron Icon

महिंद्रा जीओ सिंगल चार्ज में कितनी रेंज देता है?

Chevron Icon

महिंद्रा जीओ की बैटरी कैपेसिटी कितनी है?

Chevron Icon

महिंद्रा जीओ में सीटिंग कैपेसिटी कितनी है?

Chevron Icon

डिस्क्लेमर

भारत में महिंद्रा ज़ीओ मिनी ट्रक के बारे में जानकारी महिंद्रा द्वारा साझा की गई है। वर्तमान फीचर्स और वेरिएंट के लिए ग्राहकों को निकटतम महिंद्रा डीलर के पास जाना चाहिए। ऊपर दिखाए गए ज़ीओ की कीमत एक्स शोरूम है। महिंद्रा ज़ीओ मिनी ट्रक की कीमत की जानकारी के लिए कृपया हमारी टीम को सहायता अनुरोध भेजें।

लोकप्रिय इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक

सभी को देखें

महिंद्रा ज़ीओ भारत में कीमत

अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें

Location icon

कुपवारा

₹ 7.88 लाख - ₹ 8.47 लाख*

बांदीपुरा

₹ 7.88 लाख - ₹ 8.47 लाख*

बारामूला

₹ 7.88 लाख - ₹ 8.47 लाख*

कारगिल

₹ 7.88 लाख - ₹ 8.47 लाख*

गांदरबल

₹ 7.88 लाख - ₹ 8.47 लाख*

श्रीनगर

₹ 7.88 लाख - ₹ 8.47 लाख*