200 से 300 KM रेंज वाले टॉप इलेक्ट्रिक ऑटो, जानें कीमत, रेंज और फीचर्सपियाजियो आपे ई-सिटी स्वैप की कीमत और रेंज: कारोबार के लिए कैसा है यह इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा?Mahindra Bolero Maxx Pik-Up 1.3 की कीमत, माइलेज और लोडिंग कैपेसिटी की पूरी जानकारीमहिंद्रा और Uber की साझेदारी, अगले 12 महीनों में सड़कों पर उतरेंगे 5,000 इलेक्ट्रिक ऑटोमहिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी ने जीता अर्थशॉट प्राइज़ 2026, मिलेंगे 10 लाख पाउंडMontra Super Auto का नया वेरिएंट लॉन्च, सिंगल चार्ज में चलेगा 180Km से ज्यादाMahindra Treo Yaari खरीदने से पहले जान लें ये 7 बातें: बैटरी, चार्जिंग और मेंटेनेंसअशोक लेलैंड पार्टनर 4 टायर vs आयशर प्रो 2055: शहर और हाईवे के लिए कौन-सा LCV खरीदें?

अल्टीग्रीन neEV तेज : भारत का सबसे फास्ट चार्ज होने वाला 3 व्हीलर

Truck Junction Google News
अल्टीग्रीन neEV तेज : भारत का सबसे फास्ट चार्ज होने वाला 3 व्हीलर
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

जानें, अल्टीग्रीन neEV तेज थ्री व्हीलर खरीदने के क्या-क्या हैं फायदे

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के साथ भारत तेजी से स्वच्छ परिवहन की ओर बढ़ रहा है। इलेक्ट्रिक 3 व्हीलर का सबसे अधिक उपयोग होने लगा है। इनमें लोडिंग 3 व्हीलर और पैसेंजर ऑटो रिक्शा ये दोनो ही तिपहिया वाहन खूब यूज हो रहे हैं। इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर निर्माताओं में अल्टीग्रीन कंपनी अग्रणी पंक्ति में शामिल है। इसके थ्री व्हीलर बेहतर क्वालिटी और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं। यह ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए प्रोडक्ट तैयार करती है। हाल ही इसने कार्गो व्हीकल के रूप में अल्टीग्रीन neEV तेज थ्री व्हीलर बाजार में पेश किया है। इस थ्री व्हीलर दुनिया में तहलका मचा दिया है। अल्टीग्रीन नीव तेज थ्री व्हीलर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह थ्री व्हीलर महज 15 मिनट के भीतर फुल चार्ज हो जाता है। यह सिंगल चार्ज में 98 km की शानदार रेंज प्रदान करता है। इससे यूर्जर्स को जमकर मुनाफा मिलता है। अल्टीग्रीन neEV तेज थ्री व्हीलर की लोडिंग कैपेसिटी ज्यादा है जिससे इसमें अधिक मात्रा में  माल लोड किया जा सकता है। वहीं इसे अनलोड करना भी बेहद सरल है। यह थ्री व्हीलर आपको एक्स्ट्रा निवेश के लिए विवश नहीं करता क्योंकि इसकी किफायती कीमत 4 लाख से कम है।

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

आप यदि ट्रांसपोर्ट  व्यवसाय के अंतर्गत कम लागत में बेहतर बिजनेस करने की सोच रहे हैं  तो आज ही अल्टीग्रीन neEV तेज 3 व्हीलर को अपने घर ले आइए।  यह आपको इतनी कमाई कराएगा कि आप देख कर दंग रह जाएंगे। इस कार्गो ई- थ्री व्हीलर में आपको मेंटीनेंस के नाम पर कोई एक्स्ट्रा खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस चलाते रहिए अल्टीग्रीन neEV तेज आपकी कमाई बढ़ाने के साथ ही आपकी जिंदगी की रफ्तार भी तेज कर देगा। आपके पास पैसे की कोई कमी नहीं अखरेगी। बस मुनाफा ही मुनाफा होगा।  यहां ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में आपको अल्टीग्रीन neEV TEZ थ्री व्हीलर के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स, कीमत आदि के साथ सभी खासियतों के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध कराई  जा रही है। इसे अवश्य लाइक और शेयर करें।

अल्टीग्रीन खरीदने के टॉप 5 फायदे

आप अल्टीग्रीन 3 व्हीलर ही क्यों खरीदें? इसका जवाब यह है कि इस थ्री व्हीलर में टॉप 5 ऐसे प्रॉफिट मिल जाते हैं जो इस बिजनेस को बहुत आगे ले जा सकते हैं।   

1.मोटर और बैटरी कैपेसिटी बेजोड़

अल्टीग्रीन नीव तेज 3 व्हीलर में आपको मोटर और बैटरी ये दोनाें बेस्ट क्वालिटी के साथ मिल जाते हैं। इसकी बैटरी कैपेसिटी 8.2 KwH है वहीं इसकी मजबूत मोटर से 11 hp पावर मिलती है। यह 810 nm टॉर्क जनरेट करती है। इसकी मोटर में Zero Tailpipe इंजन नॉर्म्स आता है। इसके साथ ही इसकी ग्रेडेबिलिटी भी 18 प्रतिशत के लगभग आती है जो इसे ऊबड-खाबड़ रास्तों में भी बेहतर प्रदर्शन में सहायता करती है।  

2. 15 मिनट में बैटरी फुल चार्ज

अल्टीग्रीन नीव तेज थ्री व्हीलर की बैटरी को फुल चार्ज करने में महज 15 मिनट का ही समय लगता है। यह टर्न अराउंड समय है। इससे आपके पास जो समय बचता है वह बिजनेस ग्रोथ के लिए उपयोग करें। बैटरी चार्ज करने के लिए कंपनी ने exponent एनर्जी के साथ टाईअप किया है। इसमें हाई पावर बैटरी पैकेज आता है।

3. बड़ा लोड कंटेनर 

अल्टीग्रीन नीव तेज थ्री व्हीलर 950 kg जीवीडब्ल्यू में आता है। हालांकि कंपनी ने पेलोड कैपेसिटी का स्पष्ट डाटा नहीं दिया है लेकिन इसके कंटेनर के आकार को देखें तो यह बड़ा आता है। इसमें ज्यादा सामान लोड कर आप आसानी से परिवहन कर सकते हैं। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 220 mm है।

4. हाई स्पीड, मोर रेंज

अल्टीग्रीन नीव तेज थ्री व्हीलर मजबूत मोटर और बेस्ट बैटरी कैपेसिटी के कारण सिंगल चार्ज में 98 km की रेंज प्रदान कर सकता है। इसकी अधिकतम स्पीड 53 kmph है। इससे यह आपके व्यवसाय में अधिक मुनाफा प्रदान करता है।

5. किफायती कीमत, 5 साल की वारंटी

इतने अच्छे स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के साथ आने वाला यह थ्री व्हीलर 3.47 लाख रुपये से 3.52 लाख रुपये की कीमत पर ही आपको उपलब्ध हो जाता है। इसे आप ट्रक जंक्शन की वेबसाइट पर विजिट करके भी आसानी से ऑनलाइन घर बैठे खरीद सकते हैं। कंपनी ने इस पर 5 साल की वारंटी भी प्रदान की है जो हर कंपनी नहीं कर सकती।

अन्य फीचर्स

अल्टीग्रीन neEV तेज थ्री व्हीलर में आपको कई और भी फीचर्स देखने को मिलते हैं जो इसे बेस्ट लोडिंग थ्री व्हीलर का दर्जा देते हैं। इनमें इसकी शानदार फ्रंट लुकिंग, स्पेस वाला केबिन, डिस्क और ड्रक ब्रेक सिस्टम, बड़ी विंडशील्ड, मजबूत और बडे टायर, बड़ी हैडलाइट एवं स्टाइलिश इंडीकेटर्स आदि। इसमें ड्राइवर की कंफर्टेबल सीट मिलती है।

अल्टीग्रीन neEV  तेज थ्री व्हीलर के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल इस प्रकार हैं-:

Q.1-अल्टीग्रीन neEV तेज थ्री व्हीलर का जीवीडब्ल्यू क्या है?

Ans- इस थ्री व्हीलर का जीवीडब्ल्यू  950 kg है।

Q.2-अल्टीग्रीन neEV तेज थ्री व्हीलर की बैटरी कैपेसिटी क्या है?

Ans- इस थ्री व्हीलर की बैटरी कैपेसिटी 8.2 KwH है।

Q.3-अल्टीग्रीन neEV तेज थ्री व्हीलर कितने समय में चार्ज होता है?

Ans-  इसकी बैटरी मात्र 15 मिनट में फुल चार्ज हो सकती है।  

Q.4-अल्टीग्रीन neEV तेज थ्री व्हीलर की कीमत क्या है?

Ans-  यह थ्री व्हीलर आपको 3.47 लाख रुपये से 3.52 लाख रुपये कीमत पर  उपलब्ध हो जाता है।

Q.5-अल्टीग्रीन neEV तेज थ्री व्हीलर की रेंज क्या है?

Ans- अल्टीग्रीन neEV तेज थ्री व्हीलर 98 km की रेंज प्रदान करता है।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें