Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Bajaj Etec RE 9.0
15 जनवरी 2024

अशोक लेलैंड 2820 आरएमसी : कंस्ट्रक्शन के लिए पावरफुल ट्रांजिट मिक्सर

By News Date 15 Jan 2024

अशोक लेलैंड 2820 आरएमसी : कंस्ट्रक्शन के लिए पावरफुल ट्रांजिट मिक्सर

अशोक लेलैंड 2820 आरएमसी : कंस्ट्रक्शन के लिए बेहतरीन ट्रांजिट मिक्सर

अशोक लेलैंड 2820 आरएमसी ट्रांजिट मिक्सर कंस्ट्रक्शन के क्षेत्र में उपयोग किया जाने वाला भारत का लोकप्रिय ट्रांजिट मिक्सर है। यह बहुत दमदार, किफायती और अच्छा प्रदर्शन वाला ट्रांजिट मिक्सर है। इस पावरफुल ट्रांजिट मिक्सर की मदद से कंस्ट्रक्शन का काम बहुत आसान हो जाता है। घर, रोड और अन्य कंस्ट्रक्शन कार्यों के लिए इस ट्रांजिट मिक्सर को उपयोग में लाया जाता है। वाहन पर अच्छा नियंत्रण देने के लिए इस ट्रांजिट मिक्सर में 10 चक्का दिया गया है, जिसकी मदद से इसे प्रभावी तरीके से उपयोग में लाया जा सकता है। अशोक लेलैंड का यह ट्रांजिट मिक्सर अपने माइलेज और कम कीमत की वजह से जाना जाता है। अगर आप भी यह ट्रांजिट मिक्सर खरीदना चाहते हैं, इस पोस्ट में दी गई जानकारी आपके लिए मददगार हो सकती है।

ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में हम अशोक लेलैंड 2828 आरएमसी के बारे में, व्हीकल की खासियत, कीमत, फीचर्स आदि की जानकारी दे रहे हैं।

क्या है अशोक लेलैंड 2820 आरएमसी ट्रांजिट मिक्सर की खासियत?

अशोक लेलैंड का ट्रांजिट मिक्सर कमर्शियल वाहनों की श्रेणी में आता है, जो बेहद दमदार है। इस वाहन की सबसे बड़ी खासियत इसकी कम कीमत है। यह 40 लाख के अंदर आने वाला ट्रांजिट मिक्सर है जो अपने सुपर माइलेज और पावरफुल इंजन कैपेसिटी की वजह से मुश्किल कार्यों को आसान कर देता है। यह ट्रांजिट मिक्सर छोटे और बड़े स्तर पर होने वाले कंस्ट्रक्शन की जरूरत के अनुसार डिजाइन किया गया है। इस कमर्शियल संयंत्र से बालू, गिट्टी, सीमेंट जैसे मैटेरियल की मिक्सिंग की जा सकती है। अगर आप भी इस व्हीकल की मदद से अपने निर्माण व्यापार की शुरुआत करना चाहते हैं या अपने पुराने निर्माण व्यापार को सहयोग देना चाहते हैं तो इस वाहन की मदद से आप इसकी शुरुआत कर सकते हैं। 

यह ट्रांजिट मिक्सर बहुत किफायती होने के साथ-साथ कम कीमत वाला मिनी ट्रक भी है। इस जबरदस्त कमर्शियल संयंत्र की एक्स शोरूम कीमत 33.23 लाख रुपए से शुरू होती है, जबकि अशोक लेलैंड 2828 आरएमसी ट्रांजिट मिक्सर की अधिकतम एक्स शोरूम कीमत 37.43 लाख रुपए तक हो सकती है। हालांकि अशोक लेलैंड 2828 आरएमसी ट्रांजिट मिक्सर की ऑन रोड कीमत राज्य और क्षेत्र के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।

इंजन कैपेसिटी, दमदार पावर और आकर्षक लुक

अशोक लेलैंड का यह ट्रांजिट मिक्सर 5560 सीसी केजबरदस्त इंजन कैपेसिटी से लैस है, जिसकी मदद से यह 700 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट कर पाता है। कंस्ट्रक्शन क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला यह कमर्शियल संयंत्र अपने 200 एचपी पावर से मुश्किल से मुश्किल कार्यों को आसान कर पाता है। इस वाहन का व्हीलबेस 3900 mm है। इस ट्रांजिट मिक्सर को अत्याधुनिक इंजीनियरिंग से निर्मित किया गया है। वाहन के निर्माण में डिजाइन का भी अच्छा ध्यान रखा गया है, जिससे यह आकर्षक लुक प्रदान करता है।

माइलेज, गियरबॉक्स, सस्पेंशन और अच्छी पेलोड कैपेसिटी

अशोक लेलैंड 2828 आरएमसी ट्रांजिट मिक्सर का माइलेज 3 से 4 किलोमीटर प्रति लीटर है। यह डीजल ईंधन से चलने वाला व्हीकल है। इसकी ईंधन टैंक कैपेसिटी 220 लीटर है। इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स और बेहतरीन सस्पेंशन मौजूद है। इसके अलावा इस संयंत्र में पार्किंग ब्रेक भी दिया गया है। बेहतरीन केबिन चेसिस वाला यह मजबूत व्हीकल मैनुअल ट्रांसमिशन से युक्त है। इसके अलावा इसमें पावर स्टीयरिंग भी दिया गया है।

अशोक लेलैंड 2828 आरएमसी ट्रांजिट मिक्सर के वेरिएंट

अशोक लेलैंड 2828 आरएमसी ट्रांजिट मिक्सर के कुछ वेरिएंट उपलब्ध हैं, जो इस प्रकार है: 

वेरिएंट कीमत
अशोक लेलैंड 2828 आरएमसी 3900/ट्रांजिट मिक्सर ड्रम ट्रांजिट मिक्सर ₹33.23 लाख से ₹33.28 लाख रुपए
अशोक लेलैंड 2828 आरएमसी 5050/ट्रांजिट मिक्सर ड्रम ट्रांजिट मिक्सर ₹33.23 लाख से ₹33.25 लाख रुपए
अशोक लेलैंड 2828 आरएमसी 3900/7एम 3आरएमसी ट्रांजिट मिक्सर ₹33.23 लाख से ₹37.43 लाख रुपए
अशोक लेलैंड 2828 आरएमसी 3900/8एम3 कम ट्रांजिट मिक्सर ₹33.23 लाख से ₹37.43 लाख रुपए

 

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us