Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Bajaj Etec RE 9.0
23 नवंबर 2023

अशोक लेलैंड 2832 6×4 टिपर : 10 चक्का वाला बेहतरीन हेवी ड्यूटी टिपर

By News Date 23 Nov 2023

अशोक लेलैंड 2832 6×4 टिपर : 10 चक्का वाला बेहतरीन हेवी ड्यूटी टिपर

अशोक लेलैंड का पावरफुल 10 चक्का हेवी ड्यूटी टिपर की जानें विशेषता और कीमत

बिजनेस के इस दौर में हेवी ड्यूटी टिपर की मांग लगातार बढ़ रही है। हेवी लोडिंग के लिए हेवी ड्यूटी टिपर की आवश्यकता होती है। हेवी ड्यूटी टिपर, भारत के कार्गो ट्रांसपोर्टेशन में बेहद अहम भूमिका निभाता है। अगर आप भी अपने बिजनेस के लिए हेवी लोडिंग टिपर खरीदना चाहते हैं या इससे जुड़ी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस पोस्ट में हम आपके लिए अशोक लेलैंड के बेहतरीन हेवी ड्यूटी टिपर की जानकारी लेकर आए हैं। यह टिपर अपनी हेवी लोडिंग कैपेसिटी और जबरदस्त स्पेसिफिकेशन्स की वजह से भारत में काफी प्रसिद्ध है। इस टिपर की और भी कई खासियत है। 

ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में हम अशोक लेलैंड 2832 6×4 टिपर के बारे में, टिपर की खासियत, कीमत और फीचर्स आदि की जानकारी दे रहे हैं।

क्या है अशोक लेलैंड 2832 6×4 टिपर की खासियत?

अशोक लेलैंड कंपनी भारत में बेहद अत्याधुनिक तकनीक से टिपर का निर्माण करती है। यही वजह है कि भारत के अलावा अन्य देशों में भी अशोक लेलैंड टिपर बिकता है। आयात और निर्यात दोनों मामलों में अशोक लेलैंड का प्रदर्शन अच्छा है। अगर आप भी अशोक लेलैंड का हेवी लोडिंग टिपर खरीदना चाहते हैं तो बता दें कि अशोक लेलैंड के कई ऐसे मॉडल हैं जो ग्राहकों की जरूरत के अनुरूप है। ऐसा ही एक टिपर मॉडल अशोक लेलैंड 2832 6×4 टिपर भी है, जो बेहद इकॉनिमिकल होने के साथ-साथ अन्य टिपर की तुलना में कम कीमत और अच्छे फीचर्स के साथ आता है। माइलेज के मामले में भी यह टिपर शानदार है। अशोक लेलैंड 2832 6×4 टिपर की कुछ खासियत इस प्रकार है:

  • इस टिपर की पावर कैपेसिटी 320 एचपी है

  • इस टिपर के ग्रॉस व्हीकल वेट यानी जीवीडब्ल्यू की बात करें तो यह 28000 किलोग्राम है

  • इस टिपर की व्हीलबेस 4100 mm है

  • इस टिपर की ईंधन टैंक कैपेसिटी की बात करें तो यह 220 लीटर है

  • यह एक 10 व्हीलर टिपर है

अशोक लेलैंड 2832 6×4 टिपर के वेरिएंट 

अशोक लेलैंड 2832 6×4 टिपर के तीन वेरिएंट हैं। सभी वेरिएंट का नाम और कीमत इस प्रकार है : 

वेरिएंट कीमत
अशोक लेलैंड 2832 6x4 16 कम बॉक्स ₹ 39.30 - 44.54 लाख
अशोक लेलैंड 2832 6x4 18 कम बॉक्स ₹ 39.30 - 44.54 लाख
अशोक लेलैंड 2832 6x4 16 कम रॉक ₹ 39.30 - 44.54 लाख

कितना होगा फायदा?

अशोक लेलैंड का यह व्हीकल जबरदस्त पावर कैपेसिटी से लैस है। साथ इसकी टॉर्क क्षमता भी काफी अच्छी है। यही वजह है कि यह टिपर भारत के मुश्किल सड़क पर भी पूरी पेलोड कैपेसिटी के साथ चलने में सक्षम है। अशोक लेलैंड के इस टिपर की माइलेज भी बेहद शानदार है। अच्छी माइलेज होने की वजह से प्रति किलोग्राम परिवहन कॉस्ट कम आती है। इससे बिजनेस को कॉस्ट फ्रेंडली करने में बेहद सहयोग मिलता है। अच्छी माइलेज, कम मेंटनेंस जैसी कई खासियत है जो इस टिपर को बेहद इकोनॉमिकल और खास बनाती है।

कैसे उठाएं लाभ?

अगर आप अशोक लेलैंड 2832 6×4 हेवी ड्यूटी टिपर खरीदना चाहते हैं तो सबसे पहले आप ट्रक जंक्शन पर अशोक लेलैंड 2832 6×4 टिपर के पेज पर जाकर आप फ्री टेस्ट ड्राइव बुक कर करें। अगर इस टिपर के बारे में आप ज्यादा जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं या इस टिपर पर चल रहे ऑफर की जानकारी चाहते हैं तो आप अशोक लेलैंड 2832 6×4 टिपर के पेज पर जाकर “ऑफर प्राप्त करें” या “चेक ऑफर” पर क्लिक करके, मांगी गई जानकारी भर कर फॉर्म सबमिट कर सकते हैं। हमारी टीम आपसे जल्द संपर्क करेगी।

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शा, मिनी ट्रकपिकअपटेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्समहिंद्रा एंड महिंद्राअशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें - 

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us