Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
09 Dec 2022
Automobile

अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त: जिंदगी भर निभाए साथ बड़ा दोस्त बढ़ाये दोस्ती का हाथ

By News Date 09 Dec 2022

अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त: जिंदगी भर निभाए साथ बड़ा दोस्त बढ़ाये दोस्ती का हाथ

अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त के सभी स्पेसिफिकेशन, लेटेस्ट फीचर्स और कीमत

आजकल कोई भी बिजनेस करने के लिए कम से कम 10 लाख रुपये का बजट तो चाहिए। आप यदि ट्रक ट्रांसपोर्ट में अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं तो 10 लाख रुपये से भी कम प्राइस पर एक ऐसा कमिर्शयल वाहन खरीद सकते हैं जो जिंदगी भर आपका साथ निभाएगा और आपके ट्रक बिजनेस को बिग प्रोफिट, बिग परफोर्मेंस और बिग सेविंग के साथ लगातार आगे बढ़ाएगा। यह कमर्शियल वाहन भारत की दूसरी सबसे बड़ी कमर्शियल व्हीकल्स निर्माता अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) हाउस से आता है। कंपनी अपनी टेगलाइन “आपकी जीत हमारी जीत” के साथ अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त पिकअप  (Pickup) से आपको जीत दिलाने का दावा करती है। स्माल कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट के अंतर्गत इस  पिकअप की जीवीडब्ल्यू 3490 केजी की है। इसकी पेलोड केपेसिटी 1860 केजी की है। यह पिकअप 13 से 15 kmpl की शानदार माइलेज प्रदान करती है। 4 चक्के की इस गाडी को आप मार्केट लोड, ई-कॉमर्स पार्सल,  फल-सब्जी, एग्री फूड्स आदि के लिए खूब उपयोग कर सकते हैं। यह अपने 80 एचपी के पावरफुल इंजन के दम पर खेत खलिहानों से लेकर खराब सड़कों पर चलने से पीछे नहीं हटती। यहां अशोक लेलैंड bada dost पिकअप के सभी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के साथ इसकी पूरी जानकारी आपको ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में उपलब्ध कराई जा रही है। इसे अवश्य पढ़ें और लोगों तर शेयर करें।

कुछ तो खास है अशोक लैलैंड बड़ा दोस्त पिकअप में ?

आप पिकअप खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह भी जानना चाहेंगे कि ऐसा क्या खास है अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त पिकअप (Ashok Leyland Bada Dost) में जिसके कारण इसे खरीदा जाए। यह इसके स्पेसिफिकेशंस से यह स्पष्ट हो जाएगा। बता दें कि यह गाडी अशोक लेलैंड की हाई टेक्नॉलॉजी के 3 सिलेंडर और 1.5 लीटर टर्बो चार्जेड इंटर कूल्ड विद लेअन नॉक्स टैप इंजन के साथ आती है। इसमें बीएस 6 एमिशन नॉर्म्स दिया गया है। इसके इंजन से 190 एनएम का टॉर्क जनरेट होता है। इससे यह पिकअप लोड के साथ सफर में कठिन रास्तों को भी आसानी से पार कर सकती है। अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त के फ्यूल टैंक की क्षमता 50 लीटर की है। वहीं इसकी फ्रंटलुकिंग भी आकर्षक है। बड़ी विंडशील्ड के साथ दो वाइपर इसमें मिलते हैं। दो हैडलाइट्स और इंडीकेटर्स के साथ फॉग लाइट का चैंबर दिया गया है। इसके मजबूत बंपर के ऊपर लगी जाली के पास कंपनी का लोगो है। साइड में दो मिरर हैं। अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त का केबिन  डेक बॉडी ऑप्सन के साथ है और यह डे केबिन के रूप में आता है। इस पिकअप के केबिन में ड्राइवर सीट विद बेल्ट और एडजस्टेबल आती है। इसके अलावा दो यात्रियों के लिए भी कंफर्टेबल सीट हैं। इसका व्हीलबेस 2590 एमएम का आता  है।

अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त के लेटेस्ट फीचर्स

अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त पिकअप कई स्पेशल फीचर्स के साथ कंपनी ने पेश किया है। बडा दोस्त गाडी में आपको 5 फॉरवर्ड और 1 रिवर्स गियर के साथ पॉवर स्टीयरिंग का गियरबॉक्स मिलता है। यह गाड़ी overslung parabolic 3 लीव्ज 2 stage फ्रंट सस्पेंशन और overslung सेमी एलिपि्टक 3+3 लीव्ज रियर सस्पेंशन के साथ आती है। इसके फ्रंट टायर 215/  75 r 15 lt और इसी साइज में रियर टायर आते हैं। वहीं इस पिकअप में ईजी वाक थ्रू केबिन विद डैश माउटेंड गियर सहित आता है। यह केबिन पावर स्टीयरिंग और फैक्ट्री फिटेड एसी के साथ है। वहीं इगोर्नामिक सीट कंट्रोलर है। इस पिकअप के टायर बड़े और चौड़े हैं। इसमें पॉवर पैक्ड फॉर सिटी हाइवे ड्राइविंग की सुविधा  है। इसके अलावा सुपर फ्यूल एफिसिएंसी है। अशोक लेलैड बड़ा दोस्त पिकअप में आपको बेस्ट इन क्लास लोड बॉडी लेंथ एंड लोडिंग  एरिया और बेस्ट इन क्लास पेलोड क्षमता मिलती है।

अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त प्राइस और वारंटी

अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त की एक्स शोरूम कीमत 7.75 से 9.25 लाख रुपये है। इस पिकअप पर 1 लाख किलोमीटर या 3 साल तक की वारंटी कंपनी की ओर से प्रदान की गई है। आप इस बेहतरीन पिकअप को खरीदना चाहते हैं तो ट्रक  जंक्शन की बेवसाइट पर  विजिट कर के आसानी से खरीद सकते है। यहां आपको इसके बारे में और अधिक जानकारी मिल सकती है।

अशोक लैलैंड बड़ा दोस्त पिकअप वेरिएंट्स

 अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त पिकअप के 9 वेरिएंटस आते हैं। ये इस प्रकार हैं-

वेरिएंट जीवीडब्ल्यू कीमत
अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त 2590/सीबीसी/i3 2990 KG ₹ 7.75 - 7.85 लाख 
अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त 2590/एफएसडी/i3 2990 KG ₹ 7.75 - 8.00 लाख
अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त 2590/सीबीसी/i4 3490 KG ₹ 7.75 - 8.15 लाख
अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त 2590/एफएसडी/i4 3490 KG ₹ 7.75 - 7.95 लाख
अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त 2590/एचएसडी/i3 2990 KG ₹ 7.75 - 8.30 लाख
अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त 2590/एचएसडी/i4 3490 KG ₹ 7.75 - 8.45 लाख
अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त i3 प्लस 2990 KG ₹ 7.75 - 8.60 लाख
अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त 2590/एफएसडी/आई 3 प्लस    2990 KG ₹ 7.75 - 8.75 लाख
अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त 2590/एचएसडी/आई3 प्लस 2990 KG ₹ 7.75 - 9.25 लाख

अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त से सम्बंधित कुछ Faq-

सवाल-1. अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त पिकअप में कौनसा इंजन आता है?
जवाब- इसमें 3 सिलेंडर और 1.5 लीटर टर्बो चार्जेड इंटर कूल्ड विद लेअन नॉक्स टैप इंजन है। वहीं बीएस 6 एमिशन नोर्म्स का विकल्प भी है।

सवाल-2. अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त पिकअप की जीवीडब्ल्यू क्या है?
जवाब- इस पिकअप की जीवीडब्ल्यू 3490 केजी की है।

सवाल-3. अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त पिकअप की माइलेज कितनी है?
जवाब- इसकी माइलेज 13 से 15 KMPL है जो काफी अच्छी मानी जाती है।

सवाल-4 अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त पिकअप  का व्हीलबेस बताएं?
जवाब- इसका व्हीलबेस 2590 MM है।

सवाल- 5. अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त पिकअप के इंजन से कितना टॉर्क जनरेट हो सकता है?
जवाब- इसके इंजन से 190 NM का टॉर्क जनरेट होता है।

सवाल-6 अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त का स्टीयरिंग और गियरबॉक्स कैसा है?
जवाब- इस पिकअप में 5 फॉरवर्ड और 1 रिवर्स गियर के साथ पॉवर स्टीयरिंग का गियरबॉक्स मिलता है।

आपको बता दें ट्रक जंक्शन हमेशा ही भारत में कमर्शियल व्हीकल्स से जुड़ी सभी अपडेट आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का पिकअप या ट्रक लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपके पास उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स अपनी बेवसाइट के माध्यम से पहुंचाते है। भारत में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी ट्रकों के मॉडल और ट्रांसपोट से जुड़ी सभी खबरें ट्रक जंक्शन बेवसाइट पर रोजाना पोस्ट की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाता है। यदि आपने भी हमसे जुड़ने का मन बना लिया है तो आप हमसे हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रकपेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us