AVTR 3120 और AVTR 4420 TT ट्रक मॉडल्स को किया जाएगा डिलीवर
हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लेलैंड ने हाल ही में VRL लॉजिस्टिक्स लिमिटेड से 1560 ट्रकों का ऑर्डर हासिल किया है। कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग के माध्यम से इसकी जानकारी दी है। बता दें, अशोक लेलैंड के AVTR 3120 और AVTR 4420 TT मॉडल के लिए इस बड़े ऑर्डर को दिया गया है। तेजी से बढ़ते VRL लॉजिस्टिक्स के बेड़े में अधिक लाभ और दक्षता लाने के लिए ये सभी ट्रक एडवांस फीचर्स के साथ आते हैं।
इस ऑर्डर पर अशोक लेलैंड के एमडी और सीईओ, शेनु अग्रवाल ने विचार साझा करते हुए कहा है कि, “वीआरएल लॉजिस्टिक्स और अशोक लेलैंड के बीच एक पुराना जुड़ाव रहा है, जो सामान्य ग्राहक-ओईएम संबंध से परे है। पिछले कुछ वर्षों में VRL ने लॉजिस्टिक्स उद्योग में ग्राहकों की उभरती जरूरतों के अनुकूल नए उत्पादों और सुविधाओं को विकसित करने में हमारे साथ मिलकर काम किया है। VRL हमारे देश में अग्रणी और सबसे उद्यमी फ्लीट ऑपरेटर रहा है। इस अवसर पर हम विकास में उनकी पसंद का भागीदार बनने के लिए हमें चुने जाने पर उनका धन्यवाद करते हैं। इस ऑर्डर के बाद, हमारा रिश्ता पहले से और ज्यादा गहरा और मजबूत हुआ है।
लेटेस्ट AVTR मॉड्यूलर ट्रक प्लेटफॉर्म पर निर्मित है, इसे मल्टीपल कैब और फीचर विकल्पों के फ्लेक्सिबिलिटी की पेशकश करते हुए, AVTR 3120 iGen6 टेक्नोलॉजी के साथ अशोक लेलैंड के 200 HP इंजन द्वारा संचालित है जो बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी प्रदान करता है। यह काउल और तीन केबिन ऑप्शन्स में उपलब्ध है जिनमें एन कैब, यू कैब, एम कैब शामिल है। इसके अलावा इसमें 24' से 32' तक के लोडिंग स्पैन विकल्प भी है। एवीटीआर ट्रक आई-अलर्ट (एडवांस टेलीमैटिक्स) जैसे डिजिटल सपोर्ट और कंपनी के अपटाइम सॉल्यूशन सेंटर और सर्विस मंडी नेटवर्क से 24x7 ग्राहक सहायता द्वारा समर्थित रिमोट डायग्नोस्टिक्स के साथ आते हैं।
अशोक लेलैंड के अनुसार, AVTR 3120 और AVTR 4420 TT ट्रकों की एडवांस फीचर्स और टेक्नोलॉजी VRL को कम मेनटेनेंस समय, कम स्टॉपओवर और हाई एफिशिएंसी हासिल करने में मदद करेगी, जिसके परिणामस्वरूप बेहतर अपटाइम और बढ़ी हुई लाभप्रदता होगी।
ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, भारत बेंज और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। लोकप्रिय कमर्शियल व्हीकल सीरीज टाटा सिग्ना, टाटा ऐस, अतुल जेम, अशोक लेलैंड बॉस, महिंद्रा बोलेरो, वोल्वो एफएम के सभी फीचर्स की जानकारी आपको मिलती है। 3 चक्का, 18 चक्का, 22 चक्का और 4 चक्का कमर्शियल व्हीकल की कंप्लीट रेंज यहां उपलब्ध है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, टाटा सिग्ना, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT