Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
सौरजेश कुमार
27 जून 2024

अशोक लेलैंड बॉस 1215 एच बी : डीजल वेरिएंट में 7 टन से ज्यादा पेलोड कैपेसिटी

By सौरजेश कुमार News Date 27 Jun 2024

अशोक लेलैंड बॉस 1215 एच बी : डीजल वेरिएंट में 7 टन से ज्यादा पेलोड कैपेसिटी

जानें, अशोक लेलैंड बॉस 1215 एच बी ट्रक की खासियत

अगर आप भारी माल के ट्रांसपोर्ट बिजनेस की शुरुआत करना चाहते हैं और  हेवी लोड ट्रक की तलाश में हैं तो अशोक लेलैंड बॉस 1215 एच बी ट्रक एक शानदार विकल्प हो सकता है। यह ट्रक ऐसा कार्गो वाहन होता है जो हेवी लोडिंग के लिए उपयोग में लाया जाता है। यह वाहन, ट्रक की तुलना में बहुत आसान होता है। यह वाहन अनलोडिंग के खर्च को भी बचाता है। यही वजह है कि इस वाहन से आप काफी अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। ट्रांसपोर्ट बिजनेस में यह ट्रक अपने किफायती माइलेज की वजह से काफी अच्छा प्रॉफिट मार्जिन प्रदान करता है। अशोक लेलैंड बॉस 1215 एचबी ट्रक है। इसकी कीमत 20.67 से 21.42 लाख रुपए के बीच है। यह कीमत एक्स शोरूम है। 

ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में हम अशोक लेलैंड बॉस 1215 एच बी ट्रक के बारे में, इसके फीचर्स, कीमत एवं उपयोगिता की जानकारी प्रदान कर रहे हैं।

क्या है अशोक लेलैंड बॉस 1215 एच बी ट्रक की खासियत?

अशोक लेलैंड बॉस सीरीज का यह जबरदस्त ट्रक अपनी सुपर क्वालिटी और अपने किफायती माइलेज के लिए जाना जाता है। जिससे उत्पादों का परिवहन बेहद सस्ता और किफायती हो जाता है। उल्लेखनीय है कि अशोक लेलैंड कंपनी भारत की बेहतरीन और अच्छी क्वालिटी के वाहनों का निर्माण करने वाली अग्रणी OEM में से एक है। इसके पार्ट्स बेहद मजबूत और टिकाऊ होते हैं। साथ ही बता दें कि अशोक लेलैंड का यह ट्रक पावर, व्हीलबेस,इंजन तकनीक और कई अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के मामले में बेहद खास है।

पावर, व्हीलबेस और इंजन

अशोक लेलैंड का यह वाहन 150 एचपी पावर से लैस है और इसका व्हीलबेस 3900 एमएम है। इसके अलावा इस वाहन में आई जेन 6 तकनीक का अत्याधुनिक इंजन दिया गया है,जो इस वाहन को अच्छा टॉर्क और किफायती माइलेज प्रदान करता है। यह वाहन डीजल ईंधन से चलता है और यह 208 लीटर की ईंधन टैंक कैपेसिटी से लैस है ताकि बिना किसी रुकावट यह लंबी दूरी का सफर तय कर सके। 

जीवीडब्ल्यू, पेलोड और माइलेज

अशोक लेलैंड का यह ट्रक 11,990 किलोग्राम की जबरदस्त GVW के साथ आता है। इसकी पेलोड कैपेसिटी की बात करें तो यह 7710 किलोग्राम तक का वजन एक जगह से दूसरी जगह ले जा सकता है। इसके टायरों की संख्या 6 है और इसकी माइलेज 7 किलोमीटर प्रति लीटर है।

अशोक लेलैंड बॉस 1215 एचबी ट्रक के वेरिएंट

अशोक लेलैंड बॉस 1215 एचबी ट्रक के 1 वेरिएंट उपलब्ध हैं, जो इस प्रकार है :

वेरिएंट का नाम  कीमत
अशोक लेलैंड बॉस 1215 एचबी 4900/एफएसडी/22 फीट ट्रक ₹20.67 लाख से ₹21.42 लाख रुपए
अशोक लेलैंड बॉस 1215 एचबी 4900/एचएसडी/22 फीट ट्रक ₹20.67 लाख से ₹21.42 लाख रुपए
अशोक लेलैंड बॉस 1215 एचबी 4900/डीएसडी/22 फीट ट्रक ₹20.67 लाख से ₹21.42 लाख रुपए
अशोक लेलैंड बॉस 1215 एचबी 4400/डीएसडी/20 फीट ट्रक ₹20.67 लाख से ₹21.42 लाख रुपए
अशोक लेलैंड बॉस 1215 एचबी 4400/एफएसडी/22 फीट ट्रक ₹20.67 लाख से ₹21.42 लाख रुपए
अशोक लेलैंड बॉस 1215 एचबी 4400/एचएसडी/20 फीट ट्रक ₹20.67 लाख से ₹21.42 लाख रुपए
अशोक लेलैंड बॉस 1215 एचबी 4900/सीबीसी/22 फीट ट्रक ₹20.67 लाख से ₹21.42 लाख रुपए
अशोक लेलैंड बॉस 1215 एचबी 4900/सीबीसी/20 फीट ट्रक ₹20.67 लाख से ₹21.42 लाख रुपए

आसान ईएमआई पर घर ले जाएं

अशोक लेलैंड बॉस 1215 एचबी ट्रक बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। इस वाहन पर नवीनतम ऑफर की जानकारी प्राप्त करने के लिए आप ट्रक जंक्शन पर विजिट करें। अशोक लेलैंड बॉस 1215 एचबी ट्रक के पेज पर ऑफर प्राप्त करें या Get Offer पर क्लिक करें। फार्म भरकर सबमिट करें। इस वाहन को फाइनेंस करवाने पर इसे मात्र 39,339 रुपए महीने की मासिक ईएमआई पर घर ले जा सकते हैं। आप इसकी खरीदी किसी भी नजदीकी अशोक लेलैंड डीलर से कर सकते हैं। 

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us