Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
सौरजेश कुमार
2 जुलाई 2024

अशोक लेलैंड कमर्शियल वाहन सेल्स रिपोर्ट 2024 : जून में 12,910 यूनिट बेचे

By सौरजेश कुमार News Date 02 Jul 2024

अशोक लेलैंड कमर्शियल वाहन सेल्स रिपोर्ट 2024 : जून में 12,910 यूनिट बेचे

जानें अशोक लेलैंड सीवी बिक्री रिपोर्ट जून 2024 की पूरी जानकारी

अशोक लेलैंड ने कमर्शियल वाहन सेल्स रिपोर्ट जून 2024 का आंकड़ा जारी किया है। कंपनी द्वारा हाल ही में जून 2024 महीने में की गई कमर्शियल वाहनों की कुल बिक्री पिछले साल के जून महीने की तुलना में 3.19% कम रही है। जून 2024 में कंपनी ने जहां घरेलू बिक्री में अच्छी खासी गिरावट दर्ज की है, वहीं कंपनी ने एक्सपोर्ट मार्केट में काफी अच्छा प्रदर्शन करते हुए 6.37% की ग्रोथ दर्ज की है। कंपनी ने घरेलू बाजार में 3.39% की गिरावट दर्ज की। एक्सपोर्ट बिक्री में 6.37% की ग्रोथ दर्ज की और कंपनी ने टोटल बिक्री ( घरेलू + निर्यात ) के मामले में भी 3.19% की बिक्री गिरावट दर्ज की है। 

ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में हम अशोक लेलैंड कमर्शियल वाहन बिक्री रिपोर्ट जून 2024 की विस्तृत जानकारी प्रदान कर रहे हैं।

घरेलू मार्केट में इतनी हुई बिक्री

अशोक लेलैंड कंपनी द्वारा जून 2024 और जून 2023 में भारत के घरेलू मार्केट में की गई कमर्शियल वाहनों की बिक्री का तुलनात्मक डेटा नीचे प्रदान की गई है : 

श्रेणी जून 2024 जून 2023 सालाना ग्रोथ %
मीडियम और हेवी कमर्शियल व्हीकल (M&HCV) 7,417 7,980 -7%
लाइट कमर्शियल व्हीकल (एलसीवी) 5,209 5,089 2%
कुल 12,626 13,069 -3.39%

अशोक लेलैंड कमर्शियल वाहनों की बिक्री के डोमेस्टिक आंकड़ों की बात करें तो कंपनी का प्रदर्शन 3.39% नकारात्मक रहा है। कंपनी ने मीडियम और हेवी कमर्शियल व्हीकल (M&HCV) सेगमेंट में 7% की गिरावट दर्ज की। जून 2024 में जहां कंपनी ने 7417 यूनिट वाहनों की बिक्री की। वहीं कंपनी ने जून 2023 में 7980 वाहनों की बिक्री की थी। इसके अलावा अगर लाइट कमर्शियल व्हीकल यानी (एलसीवी) की बात करें तो कंपनी ने जून 2024 में 5209 यूनिट वाहन बेचे। वहीं जून 2023 में बेचे गए कुल एलसीवी वाहनों की संख्या 5,089 यूनिट रही। इस सेगमेंट में कंपनी ने 2% बिक्री ग्रोथ हासिल की।

एमएचसीवी और एलसीवी वाहनों की कुल बिक्री को देखें तो कंपनी ने जून 2024 में 12,626 यूनिट वाहनों की बिक्री घरेलू मार्केट में की। वहीं कंपनी ने जून 2023 में 13,069 यूनिट वाहनों की बिक्री की थी।

एक्सपोर्ट मार्केट में बिक्री का आंकड़ा 

अशोक लेलैंड सीवी एक्सपोर्ट का डाटा इस प्रकार है :

श्रेणी जून 2024 जून 2023 सालाना ग्रोथ %
मीडियम और हेवी कमर्शियल व्हीकल (M&HCV) 72 97 -25.77%
लाइट कमर्शियल व्हीकल (एलसीवी) 212 170 24.71%
कुल   284 267 6.37%

      

अशोक लेलैंड कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट 2024 के जून महीने के एक्सपोर्ट आंकड़ों पर गौर करें तो कंपनी ने प्रभावी प्रदर्शन किया है। जून 2024 में मीडियम और हेवी कमर्शियल व्हीकल (M&HCV) सेगमेंट में कंपनी ने 72 यूनिट सीवी वाहन निर्यात किए, जबकि जून 2023 में कंपनी ने 97 यूनिट सीवी वाहन निर्यात किए। कंपनी ने एमएचसीवी सेगमेंट में 25.77% की एक्सपोर्ट सेल गिरावट दर्ज की है। वहीं एलसीवी सेगमेंट में कंपनी ने जून 2024 में 212 यूनिट वाहनों का निर्यात किया। जबकि जून 2023 में कुल 170 यूनिट एलसीवी वाहनों का ही निर्यात हुआ। इस प्रकार कंपनी ने एलसीवी सेगमेंट में  24.71% की ग्रोथ दर्ज की। 

निर्यात किए गए वाहनों के कुल आंकड़ों पर गौर करें तो कंपनी ने जून 2024 में जहां 284 यूनिट कमर्शियल वाहनों के एक्सपोर्ट किए। वहीं जून 2023 में कंपनी ने 267 यूनिट सीवी एक्सपोर्ट किया। इस प्रकार कुल सीवी निर्यात में कंपनी ने 6.37% की उल्लेखनीय ग्रोथ हासिल की।

कमर्शियल व्हीकल ग्रॉस बिक्री का आंकड़ा ( घरेलू + निर्यात )

कमर्शियल व्हीकल ग्रॉस बिक्री ( घरेलू + निर्यात ) के आंकड़े इस प्रकार हैं : 

श्रेणी जून 2024 जून 2023 सालाना ग्रोथ %
मीडियम और हेवी कमर्शियल व्हीकल (M&HCV) 7,489 8,077 -7%
लाइट कमर्शियल व्हीकल (एलसीवी) 5,421 5,259 3%
कुल 12,910 13,336 -3.19%

अशोक लेलैंड के कुल बिक्री आंकड़ों की बात करें तो कंपनी ने जून 2024 में कुल 12,910 यूनिट कमर्शियल वाहनों की बिक्री की। वहीं जून 2023 में कुल 13,336 यूनिट सीवी की बिक्री की थी। इस प्रकार कंपनी ने कुल बिक्री में 3.19 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है। वहीं कंपनी ने मीडियम, हेवी और लाइट कमर्शियल वाहनों की कुल बिक्री जून 2024 में 7489 यूनिट की। जबकि बिक्री का यही आंकड़ा जून 2023 में 8,077 यूनिट था। कंपनी ने यहां 7 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है। एलसीवी वाहनों की बात करें तो कंपनी ने इन वाहनों की कुल बिक्री में 3 % का सकारात्मक प्रदर्शन किया है। जून 2024 में कंपनी ने 5421 यूनिट एलसीवी बेचे, वहीं जून 2023 में बिक्री का यह आंकड़ा 5259 यूनिट था। 

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us