Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
सौरजेश कुमार
1 जुलाई 2024

महिंद्रा कमर्शियल वाहन सेल्स रिपोर्ट 2024 : जून में 26,778 यूनिट की बिक्री

By सौरजेश कुमार News Date 01 Jul 2024

महिंद्रा कमर्शियल वाहन सेल्स रिपोर्ट 2024 : जून में 26,778 यूनिट की बिक्री

जानें जून 2024 में महिंद्रा कमर्शियल वाहनों की बिक्री का आंकड़ा

महिंद्रा कमर्शियल वाहन सेल्स रिपोर्ट जून 2024 रिलीज की जा चुकी है। कंपनी ने घरेलू बिक्री में जहां 2.04% कम कमर्शियल वाहन बेचे। वहीं एक्सपोर्ट के मामले में कंपनी ने 4% की ग्रोथ दर्ज की है। बता दें कि महिंद्रा एंड महिंद्रा बीते कुछ वर्षों में भारत की अग्रणी कमर्शियल वाहन निर्माताओं में से एक बनकर उभरी है। कंपनी बड़े स्तर पर कमर्शियल वाहनों का निर्माण, बिक्री और सर्विस प्रदान करती है। जून 2024 के लिए महिंद्रा की सीवी सेल्स रिपोर्ट में कई कैटेगरी के वाहनों को शामिल लिया गया है। जिसमें एलसीवी > 3.5 टी + एमएचसीवी श्रेणी में कंपनी ने 77% की सर्वाधिक ग्रोथ हासिल की। कंपनी की कुल घरेलू सीवी बिक्री वित्तीय वर्ष 2024 में 26,778 है, वहीं वित्तीय वर्ष 2023 में 27,336 यूनिट बिक्री की गई थी। 

ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में हम महिंद्रा के जून 2024 में विभिन्न श्रेणी के वाहनों की सेल्स रिपोर्ट के आंकड़े पेश कर रहे हैं।

घरेलू बिक्री में महिंद्रा ने 2.04% कम सीवी बेचे

जून 2024 में कंपनी ने घरेलू मार्केट में जून 2023 के मुकाबले 2.04% कम कमर्शियल वाहन बेचे।  सबसे ज्यादा एलसीवी > 3.5 टन + एमएचसीवी श्रेणी के वाहनों को ग्रोथ मिली है। 3.5 टन से 2 टन के बीच वाले एलसीवी वाहनों की बिक्री में 12% की सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। इसके अलावा 3 व्हीलर (इलेक्ट्रिक 3W सहित) सेगमेंट में कंपनी ने 3% का नकारात्मक प्रदर्शन किया है। वहीं 2 टन से कम GVW वाले एलसीवी वाहनों की सेल में 5% की उल्लेखनीय ग्रोथ दर्ज की गई।

चलिए महिंद्रा के घरेलू बिक्री के सभी श्रेणी के वाहनों की बिक्री पर नजर डालते हैं।

महिंद्रा कमर्शियल वाहन और 3 व्हीलर की सेल्स समरी - जून 2024
श्रेणी

जून

FY 2024-25 FY 2023-24 % बदलाव
एलसीवी<2टी 3,223 3,063 5%
एलसीवी 2 टी-3.5 टी 14,097 16,042 -12%
एलसीवी > 3.5 टी + एमएचसीवी 3,274 1,854 77%
3 व्हीलर (इलेक्ट्रिक 3W सहित) 6,184 6,377 -3%
कुल  26,778 27,336 -2.04%

एलसीवी<2टी

इस श्रेणी में जून 2024 में महिंद्रा कंपनी ने 3223 यूनिट वाहनों की बिक्री की। वहीं जून 2023 में महिंद्रा कंपनी की 2 टन से कम एलसीवी वाहनों की बिक्री का आंकड़ा 3063 यूनिट रहा। इस सेगमेंट में कंपनी ने 5% ज्यादा एलसीवी बेचे हैं।  

एलसीवी 2 टी-3.5 टी

महिंद्रा ने जून 2024 महीने में इस सेगमेंट में 14,097 यूनिट वाहनों की बिक्री की। वहीं महिंद्रा ने साल 2023 के जून महीने में 16,042 यूनिट कमर्शियल वाहनों की बिक्री की। इस प्रकार कंपनी ने इस सेगमेंट में 12% की बिक्री गिरावट दर्ज की है।

एलसीवी > 3.5 टी + एमएचसीवी

कंपनी ने एलसीवी > 3.5 टी + एमएचसीवी सेगमेंट में जून में फिर से काफी अच्छी ग्रोथ हासिल की है। कंपनी ने साल 2024 के जून माह में 3274 यूनिट कमर्शियल वाहनों की बिक्री की। वहीं कंपनी ने जून 2023 में 1854 यूनिट सीवी की बिक्री की गई। कंपनी की ग्रोथ 77% तक पॉजिटिव रही है।

3 व्हीलर (इलेक्ट्रिक 3W सहित)

कंपनी ने थ्री व्हीलर और इलेक्ट्रिक 3-व्हीलर कैटेगरी की कंबाइंड सेल में 3% की गिरावट दर्ज की है। थ्री व्हीलर बिक्री में कंपनी पिछले कुछ वर्षों से काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस बार कंपनी ने नकारात्मक ग्रोथ दर्ज की है। साल 2024 के जून माह में महिंद्रा ने जहां 6184 यूनिट 3 व्हीलर कमर्शियल वाहनों की बिक्री की। वहीं कंपनी ने साल 2023 के जून महीने में 6377 यूनिट 3 व्हीलर कमर्शियल वाहन बेची थी। 

महिंद्रा निर्यात सीवी सेल्स के आंकड़े जून 2024 देखें

एक्सपोर्ट सेल की बात करें तो महिंद्रा ने इस सेगमेंट में अच्छी परफॉर्मेंस दी है। कंपनी ने जून 2024 में 2597 यूनिट कमर्शियल वाहन एक्सपोर्ट किए हैं। वहीं जून 2023 में कंपनी के एक्सपोर्ट का आंकड़ा 2505 यूनिट था। इस प्रकार कंपनी ने एक्सपोर्ट के मामले में ओवरऑल 4% की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी के एक्सपोर्ट बिक्री का आंकड़ा नीचे दी गई सारणी में प्रस्तुत है:

महिंद्रा कमर्शियल वाहन की निर्यात बिक्री का आंकड़ा - जून 2024
श्रेणी जून
FY2024 FY2023 % बदलाव
निर्यात  2597 2505 4%

महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारत के अलावा ग्लोबल मार्केट में भी कमर्शियल वाहनों की बिक्री करता है। 100 से भी ज्यादा देशों में महिंद्रा अपने वाहनों की निर्यात करता है। ऐसे में एक्सपोर्ट में हुई ग्रोथ, कंपनी के लिए अच्छी उपलब्धि है। कंपनी आगे घरेलू मार्केट में अच्छी बिक्री ग्रोथ हासिल करने की योजना पर काम कर रही है।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

 

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us