user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

अशोक लेलैंड कमर्शियल वाहन सेल्स रिपोर्ट 2024 : सितंबर में 14800 वाहनों की बिक्री

Posted On : 01 October, 2024

जानें सितंबर में अशोक लेलैंड कमर्शियल वाहन सेल्स की जानकारी

अशोक लेलैंड ने हाल ही में सितंबर 2024 के लिए अपने कमर्शियल वाहन बिक्री के आंकड़े जारी कर दिए हैं, जो घरेलू और एक्सपोर्ट दोनों बाजारों में कुल बिक्री में 11.46% की गिरावट को दर्शाते हैं। इस महीने, कंपनी ने जहां कुल 14,800 यूनिट्स बेचीं, वहीं कंपनी द्वारा सितंबर 2023 में 16,716 यूनिट्स की बिक्री की गई थी।

घरेलू मार्केट में प्रदर्शन

सितंबर 2024 में घरेलू बाजार में कंपनी ने 14,245 यूनिट्स बेचीं, जो सितंबर 2023 में बेची गई 16,342 यूनिट्स से 12.83% कम है। ज्यादा जानकारी के लिए नीचे दी गई सारणी को देखें।

श्रेणी

सितंबर 2024

सितंबर 2023

YoY वृद्धि%

M&HCV

8,414

10,109

-17%

LCV

5,831

6,233

-6%

कुल

14,245

16,342

-12.83%

M&HCV (मीडियम और हैवी कमर्शियल वाहन): इस श्रेणी में 17% की गिरावट आई है, सितंबर 2024 जहां 8,414 यूनिट्स बेची गईं, जबकि सितंबर 2023 में यह आंकड़ा 10,109 यूनिट्स था।

LCV (लाइट कमर्शियल वाहन) : इस श्रेणी में भी 6% की गिरावट देखी गई, जिसमें 5,831 यूनिट्स बेची गईं, जो पिछले साल 6,233 यूनिट्स थीं।

एक्सपोर्ट मार्केट में ग्रोथ

अशोक लेलैंड की निर्यात बिक्री में सितंबर 2024 में 48.40% की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। इस महीने कंपनी ने 555 यूनिट्स का निर्यात किया, जबकि पिछले वर्ष इसी महीने में 374 यूनिट्स का निर्यात किया गया था। ज्यादा जानकारी के लिए आप निर्यात बिक्री का यह आंकड़ा नीचे दी गई सारिणी में देख सकते हैं।

श्रेणी

सितंबर 2024

सितंबर 2023

YoY वृद्धि%

M&HCV

230

157

46.50%

LCV

325

217

49.77%

कुल

555

374

48.40%

श्रेणी वाइज आंकड़ों को देखें तो M&HCV यानी मीडियम एंड हेवी कमर्शियल व्हीकल के निर्यात में 46.50% की वृद्धि देखी गई और इसमें 230 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की गईं। इसके अलावा LCV यानी लाइट कमर्शियल व्हीकल की बात करें तो इसमें 49.77% की वृद्धि के साथ, कंपनी द्वारा 325 यूनिट्स का निर्यात किया गया।

कुल (घरेलू + निर्यात) बिक्री का आंकड़ा 

घरेलू और निर्यात वाहनों की कुल बिक्री की बात करें तो कंपनी ने कुल 11.46% की नकारात्मक ग्रोथ दर्ज की है। इसका श्रेणी वाइज आंकड़ा नीचे टेबल में दी गई है।

श्रेणी

सितंबर 2024

सितंबर 2023

YoY वृद्धि%

M&HCV

8,644

10,266

-16%

LCV

6,156

6,450

-5%

कुल

14,800

16,716

-11.46%

ट्रक जंक्शन पर नए या यूज्ड कमर्शियल वाहन खरीदने या बेचने के लिए, आप अपने बजट और श्रेणी के हिसाब से ट्रक या अन्य कमर्शियल वाहन जैसे ऑटो रिक्शा , पिकअप, मिनी ट्रक, टिपर, ट्रांजिट मिक्सर आदि चुन सकते हैं और इंक्वायरी दर्ज कर सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

 Facebook - https://bit.ly/TruckFB

☞  Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

 YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us