Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
03 Aug 2021
Automobile

अशोक लेलैंड कमर्शियल व्हीकल : जुलाई 2021 में बेचे 3 हजार 473 वाहन

By News Date 03 Aug 2021

अशोक लेलैंड कमर्शियल व्हीकल : जुलाई 2021 में बेचे 3 हजार 473 वाहन

अशोक लेलैंड कमर्शियल व्हीकल : जुलाई 2021 में अशोक लेलैंड की वाहन बिक्री में रिकार्ड 81 प्रतिशत की वृद्धि 

अशोक लेलैंड कंपनी ने जुलाई माह 2021 में कुल वाहन बिक्री में रिकार्ड स्थापित किया है। कंपनी के अनुसार जुलाई में कुल वाहन बिक्री में 81 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई जो 8,650 इकाई थी। यदि जुलाई 2020 की बात की जाए तो अशोक लेलैंड की कुल वाहन बिक्री 4,776 यूनिट्स थी। अशोक लेलैंड ( Ashok Leyland ) ने एक बयान में कहा कि पिछले माह कुल घरेलू वाहनों की बिक्री 8,129 इकाई रही, जो एक साल पहले की समान अवधि में 4,283 इकाई थी। वहीं घरेलू बाजार में मध्यम और भारी वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री पिछले महीने 3,473 इकाइयों की रही जबकि जुलाई 2020 में यह बिक्री 1,500 इकाइयों की थी। कंपनी ने कहा कि पिछले महीने घरेलू बाजार में हल्के वाहनों की बिक्री 4,656 यूनिट्स रही जो पिछले माह जुलाई में 2, 783 थी। 


ये हैं अशोक लेलैंड के लोकप्रिय ट्रक 

आपको ट्रक जंक्शन पर बताते हैं कि अशोक लेलैंड भारी वाहनों के निर्माण में काफी जाना-पहचाना नाम है।  इसकी स्थापना 1920 में हुई। यह कंपनी अपनी स्थापना के सौ साल पूरे करने के बाद अब पर्यावरण सुरक्षा की दृष्टि से उच्च मानक तकनीक पर आधारित उत्पादन कर रही है। बीएस-6 उत्सर्जन मानकों की अनुपालना करते हुए अशोक लेलैंड मिनी ट्रक, ट्रक, पिक अप, ट्रैक्टर, ट्रांजिट मिक्सर की श्रेणी के कई मॉडल बना रही है। इसके सबसे  लोकप्रिय ट्रक अशोक लेलैंड 1920, अशोक लेलैंड दोस्त प्लस, बड़ा दोस्त, अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग, पार्टनर 6 टायर, पार्टनर- 4 टायर, अशोक लेलैंड 4220 आदि हैं। 


सबसे महंगा, सबसे सस्ता ट्रक 

अशोक लेलैंड के ट्रकों में सबसे महंगा ट्रक अशोक लेलैंड 4825 है जिसकी वर्तमान कीमत 45.32 लाख है।  इसके अलावा सबसे सस्ता ट्रक अशोक लेलैंड -4 टायर डीजल ट्रक है। इसकी कीमत 13.45- 14. 67  लाख है। इसका इंजन 2953 सीसी है और यह 140 एचपी का है। 


अशोक लेलैंड के टॉप थ्री टिपर 

अशोक लेलैंड कंपनी सभी प्रकार के वाणिज्यिक वाहनों के रूप में एक जानी-पहचानी कंपनी है। इसके टिपर भी खासे लोकप्रिय हैं। इनमें प्रमुख टिपर अशोक लेलैंड- 1920, अशोक लेलैंड इकोमैट 1215, अशोक लेलैंड 1115, इनके अलावा  अशोक लेलैंड 4225, अशोक लेलैंड 2825, अशोक लेलैंड 3525 सहित अन्य मॉडल भी लोकप्रिय हैं। 

 

क्या आप नया ट्रक खरीदना या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक पर लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर लॉगिन करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

Follow us for Latest Truck Industry Updates-
FaceBook  - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
Youtube     -  https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us