Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Bajaj Etec RE 9.0
8 अगस्त 2023

अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक: पावरफुल इंजन और परफॉर्मेंस

By News Date 08 Aug 2023

अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक: पावरफुल इंजन और परफॉर्मेंस

जानें, अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक के जबरदस्त फीचर्स, जो बिजनेस को बनाते हैं प्रॉफिटेबल

क्या आप भी एक मिनी ट्रक को अपने बिजनेस में शामिल करने की सोच रहे हैं, जिससे आप कम समय में लास्ट माइल डिलीवरी के माध्यम से डबल कमाई कर सके। इंडियन कमर्शियल व्हीकल मार्केट में वैसे तो कई मिनी ट्रक हैं, लेकिन एक अच्छे और मजबूत कॉम्पैक्ट ट्रक को जब पंसद करने की बाद आती है, तो इसमें अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक का नाम सबसे पहले आता है। अशोक लेलैंड का यह मिनी ट्रक 1478 CC इंजन कैपेसिटी और 2.5 टन जीवीडब्ल्यू में आता है। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आज हम आपके लिए अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक के सभी खास फीचर्स की जानकारी लेकर आए हैं, जिनसे आपको बिजनेस में अधिक मुनाफा मिल सकता है।

ज्यादा लोडिंग और माइलेज
 

अशोक लेलैंड के इस मिनी ट्रक में आपको छोटा टर्निंग रेडियस देखने को मिल जाता है, जिससे यह मिनी ट्रक आसानी से भारी लोड के साथ भीड़भाड़ वाले इलाकों में बिना किसी परेशानी के चल सकते हैं। अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक 1208 किलोग्राम पेलोड कैपेसिटी के साथ आता है, जिससे आप एक बार में अधिक माल की ढुलाई कर सकते हैं। कंपनी के इस मिनी ट्रक को फुल रिफिलिंग में 320 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है, इससे आप बिनी किसी रूकावट के लंबे सफर को पूरा कर सकते हैं।

पावरफुल इंजन और परफॉर्मेंस

अशोक लेलैंड के इस मिनी ट्रक में आपको 1.5L 3-Cylinder CNG BS6 इंजन देखने को मिल जाता है, जो 45 हॉर्स पावर जनरेट करता है। कंपनी के इस मिनी ट्रक की अधिकतम टॉर्क 105 NM है, जो इसे कठिन और चुनौतिपूर्ण रास्तों पर चलने के लिए पर्याप्त बनाती है। अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक की हाई स्पीड 80 KMPH रखी गई है और यह कॉम्पैक्ट ट्रक 120 लीटर क्षमता वाले फ्यूल टैंक के साथ आता है।

अधिक उपयोगियता और मजबूत सस्पेंशन

अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक को 2545 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू के साथ पेश किया गया है। इस मिनी ट्रक का उपयोग मार्केट लोड, लॉजिस्टिक्स, व्हाइट्स गुड्स, फल, सब्जियां, दूध की कैन, पानी की कैन और कृषि उत्पाद समेत कई चीजों की डिलीवरी के लिए उपयोग किया जा सकता है। कंपनी के इस मिनी ट्रक को Parabolic Leaf Spring, 2 Nos फ्रंट सस्पेंशन और Parabolic Leaf Spring, 2 Main + 1 Helper रियर सस्पेंशन के साथ निर्मित किया गया है। अशोक लेलैंड के इस मिनी ट्रक में 185 R14 LT 8 Radial फ्रंट और रियर टायर दिए गए हैं, ये टायर साइज में बड़े होते हैं और आसानी से खराब रास्तों पर चलने के लिए मिनी ट्रक को पर्याप्त शक्तिशाली बनाते हैं।

डायमेंशन और बॉडी लुक

अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक को 4485 MM लंबाई, 1670 MM चौड़ाई और 1845 MM ऊंचाई के साथ 2350 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। कंपनी के इस मिनी ट्रक का ग्राउंड क्लीयरेंस 177 MM रखा गया है। ब्रांड ने अपने इस कॉम्पैक्ट ट्रक को काफी आकर्षक लुक में पेश किया है, इसे पहली नजर में देखने पर ही अधिकतर लोग पसंद कर लेते है और खरीदना चाहते हैं। इस मिनी ट्रक के फ्रंट में बड़ी विंडशील्ड के साथ डबल वाइपर आते हैं। कंपनी के इस मिनी ट्रक में ड्यूल हेडलाइट्स के साथ इंडिकेटर्स देखने को मिल जाते हैं। दोस्त सीरीज वाले इस सीएनजी मिनी ट्रक में ड्राइवर के अलावा 1 यात्री के बैठने की सीट आती है।

जबरदस्त फीचर्स

कंपनी के इस मिनी ट्रक में Manual स्टीयरिंग आती है, और इसमें 5 Forward + 1 Reverse गियरबॉक्स दिया गया है। अशोक लेलैंड का यह मिनी ट्रक Manual ट्रांसमिशन में पेश किया गया है और इसमें Diaphragm, Single Dry Plate, Pot type, Mechanical Cable Operated क्लच आता है। इस दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक में पार्किंग ब्रेक के साथ Disc Brakes दिए गए हैं। अशोक लेलैंड के इस मिनी में मोबाइल चार्जिंग पॉइंट (12V), एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, ब्रेक बूस्टर, इमरजेंसी लॉकिंग रिट्रैक्टर सीट बेल्ट, फॉग लैम्प और टेल लैंप प्रोटेक्टर समेत कई फीचर्स देखने को मिल जाते हैं।

किफायती रेट

भारत में Ashok Leyland ने अपने इस अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक का एक्स शोरूम प्राइस 7.79 लाख से 8.54 लाख रुपये रखा है। यदि आप इन मिनी ट्रक को फाइनेंस पर खरीदना चाहते हैं, तो हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से कम डाउन पेमेंट और आसान EMI में खरीद सकते हैं।

वेरिएंट और प्राइस

वेरिएंट उपलब्ध हैं

एक्स-शोरूम कीमत

अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी एलई

₹ 7.79 - 8.14 लाख

अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी एलएस

₹ 7.79 - 8.54 लाख

अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक से जुड़े कुछ सवाल

प्रश्न 1, अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक की कीमत क्या है?

उत्तर, Ashok Leyland DOST CNG Mini Truck का प्राइस 7.79 लाख से 8.54 लाख रुपये (एक्स शोरूम) रखा गया है।

प्रश्न 2, अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक की पेलोड कैपेसिटी कितनी है?

उत्तर, इन मिनी ट्रक में आपको 1208 किलोग्राम की पेलोड क्षमता मिल जाती है।

प्रश्न 3, अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक का जीवीडब्ल्यू कितना है?

उत्तर, इन दोस्त मिनी ट्रक का जीवीडब्ल्यू  2545 किलोग्राम है।

प्रश्न 4, अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक का व्हीलबेस साइज क्या है?

उत्तर, अशोक लेलैंड के इस कम्पैक्ट ट्रक को 2350 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है।

प्रश्न 5, अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक की इंजन पावर क्या है?

उत्तर, कंपनी के इस सीएनजी मिनी ट्रक में 45 HP वाला इंजन आता है।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us