Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
09 Jan 2024
Automobile

अशोक लेलैंड इकोमेट 1015 : 18 लाख से भी कम कीमत में खरीदें यह पावरफुल टिपर

By News Date 09 Jan 2024

अशोक लेलैंड इकोमेट 1015 : 18 लाख से भी कम कीमत में खरीदें यह पावरफुल टिपर

जानें अशोक लेलैंड इकोमेट 1015 टिपर की खासियत, कीमत, लोन और उपयोगिता

टिपर की जरूरत पिछले कुछ सालों में बहुत ज्यादा बढ़ी है। टिपर एक महत्वपूर्ण वाहन है, जिससे गुड्स के परिवहन को आसान से किया जा सकता है। अगर आप भी अपने बिजनेस के लिए कम कीमत वाले टिपर की खोज में हैं, तो आज हम आपको अशोक लेलैंड के एक ऐसे टिपर की जानकारी दे रहे हैं जो बेहतरीन है और यह 18 लाख से भी कम कीमत में आता है। इस टीपर का नाम अशोक लेलैंड इकोमेट 1015 है। साथ ही यह वाहन भी उच्च प्रदर्शन के लिए बेहतरीन क्वालिटी के साथ डिजाइन किया गया है। यह टिपर छोटे व्यापारियों, मध्यम एवं अधिकांश व्यापारिक जरूरतों के लिए बेहद उपयुक्त है। इस टीपर का यूज छोटे निर्माण क्षेत्र में बेहद प्रभावी तरीके से किया जा सकता है। इस वाहन का उपयोग बड़े निर्माण क्षेत्र में भी किया जा सकता हैं। कंस्ट्रक्शन का मैटेरियल जैसे बालू, गिट्टी, एवं अन्य जरूरी उत्पादों का परिवहन इस वाहन के माध्यम से किफायती तरीके से किया जा सकता है। आम तौर पर टिपर, महंगा होता है लेकिन अशोक लेलैंड कंपनी का यह टिपर बिजनेस के लिए न केवल सस्ता है बल्कि लागत प्रभावी भी है।

ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में हम अशोक लेलैंड इकोमेट 1015 के बारे में, ट्रक की खासियत, फीचर्स, कीमत और उपयोगिता आदि की विस्तृत जानकारी दे रहे हैं।

क्या है अशोक लेलैंड इकोमेट 1015 की खासियत?

अशोक लेलैंड का यह टिपर 17 लाख 28 हजार रुपए की शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस पर उपलब्ध है। अगर आप बिजनेस के लिए बेहतरीन टिपर लेना चाहते हैं तो अशोक लेलैंड का यह टिपर कई मायनों में खास है। यह टिपर अपने प्रदर्शन और उपयोगिता की वजह से भारत में बेहद लोकप्रिय हुआ है। यह मजबूत प्रदर्शन के साथ-साथ काम करने उच्च क्षमता से लैस है। इसके अलावा इस वाहन का माइलेज भी बहुत अच्छा है। अच्छी माइलेज होने की वजह से यह वाहन ना केवल किफायती होता है, बल्कि अपने बेहतरीन पावर कैपेसिटी से यह मुश्किल से मुश्किल कार्यों को आसानी से कर पाता है। कंपनी ने इसे अत्याधुनिक इंजीनियरिंग का उपयोग करते हुए बनाया है और वाहन का डिजाइन बेहद आकर्षक है। 

यह टिपर 6 व्हीलर वाहन है जो 5000 किलोग्राम तक का जबरदस्त पेलोड लेकर एक स्थान से दूसरे स्थान जा सकता है। इस वाहन में 150 एचपी का पावर मौजूद है। इस वाहन की जीवीडब्ल्यू यानी ग्रॉस व्हीकल वेट 11,120 किलोग्राम है। इस वाहन की व्हीलबेस 2850mm है। इसके अलावा इस वाहन में एच सीरीज का आई जेन 6 तकनीक वाला इंजन है। इसके अलावा इस वाहन की ईंधन टैंक क्षमता 105 लीटर है। इस टिपर की कुछ खासियत इस प्रकार है :

  • यह वाहन 450 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट कर सकता है
  • यह वाहन अधिकतम 80 किलोमीटर प्रति घंटा स्पीड से चल सकता है
  • इस वाहन की लंबाई 5332 mm है
  • यह वाहन की चौड़ाई 2207 mm है
  • इस वाहन की ऊंचाई 2700 mm है
  • इस वाहन का माइलेज 5 से 6 किलोमीटर प्रति लीटर है
  • यह डीजल ईंधन से चलने वाला व्हीकल है

अशोक लेलैंड इकोमेट 1015 टिपर की उपयोगिता?

अशोक लेलैंड के इस टिपर का उपयोग गारबेज ट्रांसपोर्टेशन, कचरा प्रबंधन और अन्य भारी कार्यों के लिए भी किया जा सकता है। इसके अलावा इसका उपयोग निर्माण साइट और माइनिंग साइट पर किया जा सकता है। यह टिपर अनलोडिंग के खर्च को कम करता है। इस टिपर में मजबूत हाइड्रोलिक पिस्टन लगा हुआ है, जो पूरी पेलोड ट्रॉली से प्रोडक्ट को नीचे डंप कर सकता है। 

अशोक लेलैंड इकोमेट 1015 टिपर के वेरिएंट

अशोक लेलैंड इकोमेट 1015 टिपर के कुछ वेरिएंट इस प्रकार हैं:

वेरिएंट कीमत
अशोक लेलैंड इकोमेट 1015 2850/फुल्ली बिल्ट ₹17.28 लाख से ₹18.03 लाख रुपए
अशोक लेलैंड इकोमेट 1015 2850/सीबीसी ₹17.28 लाख से ₹17.53 लाख रुपए

कैसे उठाएं लाभ?

अगर आप अशोक लेलैंड इकोमेट 1015 टीपर खरीदना चाहते हैं तो आप नजदीकी अशोक लेलैंड डीलर से यह टिपर खरीद सकते हैं। अगर आप अपने नजदीकी डीलर से बात करना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन पर अशोक लेलैंड के पेज पर जाकर डीलर से बात करें विकल्प चुन सकते हैं। आपको अपने नजदीकी डीलर की जानकारी प्राप्त हो जाएगी। वाहन पर चल रहे लेटेस्ट ऑफर की जानकारी के लिए ऑफर प्राप्त करें विकल्प पर क्लिक करें।

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शा, मिनी ट्रकपिकअपटेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्समहिंद्रा एंड महिंद्राअशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें - 

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us