Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Bajaj Etec RE 9.0
23 अक्टूबर 2023

अशोक लेलैंड इकोमेट 1615 एचई : 16 टन में 6 चक्का वाला भारत का पावरफुल ट्रक

By News Date 23 Oct 2023

अशोक लेलैंड इकोमेट 1615 एचई : 16 टन में 6 चक्का वाला भारत का पावरफुल ट्रक

जानें, अशोक लेलैंड इकोमेट 1615 एचई ट्रक के खास फीचर्स, जो पहुंचाए आपके बिजनेस को ऊंचाइयों पर

इंडियन कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट की दूसरी सबसे बड़ी वाणिज्यिक वाहन निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड अपने वाहनों को एडवांस्ड और इनोवेटिव टेक्नोलॉजी के साथ पेश करती है। कंपनी के इकोमेट सीरीज में आने ट्रक्स की अक्सर डिमांड रहती है और भारत में सबसे ज्यादा इन ट्रकों का उपयोग किया जाता है। यदि आप इकोमेट ट्रक को अपने फ्लीट बिजनेस में शामिल करना चाहते है, तो हमारा यह आर्टिकल आप ही के लिए है। आज हम आपको लिए अशोक लेलैंड इकोमे सीरीज के सबसे पॉपुलर अशोक लेलैंड इकोमेट 1615 एचई ट्रक की सभी जानकारी लेकर आए है। कंपनी का यह ट्रक 6 चक्का में आता है और इसकी पेलोड कैपेसिटी 10.8 टन रखी गई है। आइये ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में अशोक लेलैंड इकोमेट 1615 एचई ट्रक के स्पेशल फीचर्स और प्राइस जानें।

पावरफुल परफॉर्मेंस

में आपको H series BS6– 4 cylinder CRS with i-Gen6 Technology इंजन देखने को मिल जाता है, जो 150 हॉर्स पावर के साथ 450 NM की अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी के इस ट्रक की अधिकतम स्पीड 80 KMPH अशोक लेलैंड इकोमेट 1615 एचई ट्रक रखी गई है। यह अशोक लेलैंड ट्रक 10,800 किलोग्राम पेलोड कैपेसिटी के साथ आता है और इसका जीवीडब्ल्यू 16,100 किलोग्राम है। अशोक लेलैंड के इस ट्रक में आपको 5.5 से 6.5 KMPL का शानदार माइलेज देखने को मिल जाता है। कंपनी के इस ट्रक में 185 लीटर कैपेसिटी वाला फ्यूल टैंक आता है, जिससे आप बिना किसी रूकावट के एक लंबे सफर को पूरा कर सकते है।  

बॉडी लुक और डायमेंशन

अशोक लेलैंड ने अपने इस इकोमेट ट्रक को ग्राहकों की आवश्यकता और सुविधा के अनुसार निर्मित किया है। इस ट्रक का लुक काफी आकर्षक रखा गया है, जिससे पहली नजर में देखने वाले अधिकतर लोग खरीदने का मन बना लेते है। अशोक लेलैंड इकोमेट 1615 एचई ट्रक को 3950 MM व्हीलबेस के साथ मार्केट में पेश किया है। कंपनी के इस ट्रक का मिनिमम टर्निंग रेडियस 14700 MM रखा गया है। इस अशोक लेलैंड 6 चक्का ट्रक में 9.00R20 16 PR फ्रंट और रियर टायर आते हैं, जो साइज में बड़े है और खराब से खराब रास्तों पर आसानी से चल सकते है। अशोक लेलैंड के इस ट्रक में Ecomet Day /Sleeper केबिन आता है, जिसमें ड्राइवर के अलावा 2 पैसेंजर्स के लिए सीट्स आती है।

ब्रेक्स और सस्पेंशन

कंपनी के इस ट्रक में आपको पार्किंग ब्रेक के साथ Full air dual line, Parking brakes on rear wheels only ब्रेक्स देखने को मिल जाते है, जो ऑन रोड इस ट्रक की सेफ्टी को बढ़ाने का काम करते है। अशोक लेलैंड इकोमेट 1615 एचई ट्रक में Forged I section - reverse elliot type फ्रंट एक्सल और Fully floating single speed rear axle , Hypoid , RAR 6.17:1 रियर एक्सल आता है। कंपनी के इस ट्रक को Semi-elliptic multileaf फ्रंट और रियर सस्पेंशन के साथ निर्मित किया गया है, जो काफी मजबूत है भारी लोड के बाद भी गाड़ी का बैलेंस बनाए रखते है।

स्टीयरिंग और गियरबॉक्स

अशोक लेलैंड इकोमेट 1615 एचई ट्रक में आपको Integral power स्टीयरिंग देखने को मिल जाता है। इस ट्रक में 6 Forward + 1 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स दिया गया है। इकोमेट सीरीज वाले इस ट्रक में Synchromesh ट्रांसमिशन आता है और इसमें आपको 330 dia - single plate, dry type with clutch booster क्लच देखने को मिल जाता है। अशोक लेलैंड के इस ट्रक का उपयोग पार्सल एंड लॉजिस्टिक्स, ई-कॉमर्स, सब्जियां, फल, पोल्ट्री, व्हाइट गुड्स, एफएमसीजी और इंडस्ट्रियल गुड्स समेत कई चीजों की डिलीवरी के लिए किया जा सकता है।

अशोक लेलैंड इकोमेट 1615 एचई ट्रक की कीमत

भारत में Ashok Leyland ने अपने इस अशोक लेलैंड इकोमेट 1615 एचई ट्रक का एक्स शोरूम प्राइस 23.24 लाख से 24.78 लाख रुपये रखा है। यदि आपने भी अपने फ्लीट बिजनेस में इस ट्रक को शामिल करने का मन बना लिया है, तो आप हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से इस इकोमेट ट्रक को आसानी से खरीद सकते है। इसके अलावा यहां आप अपने बजट के अनुसार अशोक लेलैंड इकोमेट 1615 एचई ट्रक को कम डाउनपेमेंट और आसान EMI पर भी खरीद सकते हैं।

अशोक लेलैंड इकोमेट 1615 एचई ट्रक से जुड़े कुछ सवाल

Que.1 अशोक लेलैंड इकोमेट 1615 एचई ट्रक का प्राइस क्या है?

Ans भारत में अशोक लेलैंड इकोमेट 1615 एचई ट्रक का प्राइस 23.24 लाख से 24.78 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है।

Que.2 अशोक लेलैंड इकोमेट 1615 एचई ट्रक का माइलेज क्या है?

Ans कंपनी के इस इकोमेट ट्रक में आपको 5.5 से 6.5 KMPL का माइलेज मिल जाता है।

Que.3 अशोक लेलैंड इकोमेट 1615 एचई ट्रक की फ्यूल टैंक कैपेसिटी क्या है?

Ans इस इकोमेट ट्रक में 185 लीटर क्षमता वाला फ्यूल टैंक आता है।

Que.4 अशोक लेलैंड इकोमेट 1615 एचई ट्रक का जीवीडब्ल्यू क्या है?

Ans अशोक लेलैंड इकोमेंट 1615 एचई ट्रक का 16100 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू है।

Que.5 अशोक लेलैंड इकोमेट 1615 एचई ट्रक का व्हीलबेस साइज क्या है?

Ans कंपनी के इस ट्रक को 3950 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है।

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शामिनी ट्रकपिकअपटेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्समहिंद्रा एंड महिंद्राअशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us