अशोक लेलैंड ने स्विच मोबिलिटी में 1200 करोड़ रुपये के निवेश का प्लान बनाया
भारत में वाहन प्रदूषण एक बड़ी समस्या है। इससे निजात पाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रोत्साहन दे रही है। वहीं देश की प्रमुख कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनियां भी इस दिशा में ईवी क्रांति को आगे बढ़ाने के लिए सरकार का समर्थन करती दिखाई दे रही हैं। इसी कड़ी में एशिया की चौथी सबसे बड़ी ट्रक निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड इलेक्ट्रिक ट्रक बनाने की अपनी योजना को जल्द साकार करने जा रही है।
अशोक लेलैंड ने पिछले महीने ही भारत के बंदरगाहों के लिए ऑटोनोमस इलेक्ट्रिक ट्रक तैयार करने की घोषणा की थी। अब यह भारत के प्रमुख उद्योग घराने अदानी ग्रुप और रिलायंस के साथ साझेदारी कर रहा है। यही नहीं अशोक लेलैंड ने इलेक्ट्रिक ट्रक निर्माण की योजना के तहत अपनी इलेक्ट्रिक वाहन सहायक कंपनी स्विच मोबिलटी में 1200 करोड़ रुपये का निवेश भी शुरू कर दिया है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि अशोक लेलैंड इलेक्ट्रिक ट्रकों की मांग को पूरा करने के लिए भारी उत्साहित है। कंपनी के अधिकारी एन.सरवनन ने हाल ही घोषणा की थी कि उनकी कंपनी अगले छह से 12 महीनों में बैटरी इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों का पहला सैट मैदान पर ले आएगी। यहां ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आपको अशोक लेलैंड की इलेक्ट्रिक ट्रक निर्माण के लिए रिलायंस एवं अदानी ग्रुप के साथ चल रही डील को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।
भारत के ट्रक निर्माता करेंगे देश को प्रदूषण मुक्त
अब वह समय आ गया है जब देश की नामी ट्रक निर्माता कंपनियां इलेक्ट्रिक ट्रक बनाने के लिए रुचि दिखाने लगी हैं। इससे भारत में वाहन प्रदूषण से मुक्ति मिलने की उम्मीद है। भारत की शीर्ष सीवी निर्माता टाटा मोटर्स ने तो पहले से ही बाजार में एक स्मॉल इलेक्ट्रिक ट्रक पेश किया हुआ है। जनवरी 2023 में कई प्रोटोटाइप का भी इसने लांच किया था। इसके अलावा इंफ्राप्राइम लॉजिटिक्स, ओलेक्टा ग्रीनटेक लिमिटेड और टाइटन जैसे स्टार्टअप भी इलेक्ट्रिक ट्रक निर्माण क्षेत्र में आगे आए हैं। इन सबसे आगे बढ़ कर अशोक लेलैंड ने अदानी और रिलायंस के साथ टाइअप कर इलेक्ट्रिक ट्रक बनाने की अपनी महत्वाकांक्षी योजना को साकार करने की घोषणा कर दी है। अशोक लेलैंड के अधिकारी एन.सरवनन ने कहा है कि कंपनी बड़ी धमाकेदार लांचिंग भले ही नहीं करे लेकिन जल्द ही सीमित मात्रा में इलेक्ट्रिक ट्रकों के कई मॉडल बाजार में पेश कर देगी। यही नहीं रिलायंस के साथ मिलकर फरवरी 2023 में अशोक लेलैंड कंपनी द्वारा हाइड्रोजन ईंधन के इंजन वाले ट्रक बनाये गए थे।
क्यों जरूरी हैं भारत में इलेक्ट्रिक ट्रक ?
भारत में इलेक्ट्रिक ट्रकों की ज्यादा जरूरत है। यहां दुनिया की पाचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था जो 70 प्रतिशत माल ट्रांसपोर्ट की है वह सड़कों पर डिपेंट है। आपको बता दें, सड़कों पर सबसे ज्यादा ट्रकों से माल का परिवहन होता है। अनुमान है कि भारत में 2050 तक ट्रकों की संख्या वर्तमान से चार गुना अधिक हो जाएगी। इससे जलवायु संबंधी चिंताएं बढेंगी। पर्यावरण पर प्रतिकूल असर पडे़गा। इसके लिए भारत सरकार अभी से डी-कार्बोनाइजेशन के प्रयास कर रही है। इसमें बड़े उद्योग समूह आगे आ रहे हैं। अशोक लेलैंड की इलेक्ट्रिक ट्रक बनाने की पेशकश स्वागत योग्य है। उधर अमरिका स्थित स्वच्छ ऊर्जा थिंक टैंक आरएमआई के भारत कार्यक्रम की प्रबंधक संहिता शिलेदार ने कहा कि वे जलवायु परिवर्तन में रूप से योगदान करते हैं। भारत ने 2070 तक शून्य एमिशन की घोषणा की है।
इलेक्ट्रिक ट्रकों की बिक्री में आएगी तेजी
हालांकि अभी भारत के सामने कई चुनौतियां हैं। इलेक्ट्रिक वाहनों की ज्यादा लागत आना, इनकी मांग को प्रोत्साहित करने के लिए तेजी लाना, निजी व्यवसायों में वृद्धि करना, राज्यों के करों में रियायत या छूट प्रदान करना, सब्सिडी बढ़ाना आदि ऐसी बाते हैं जो क्लीन वाहनों को बढ़ावा दे सकती हैं। यदि इन बाधाओं को पार कर लिया तो भारत में इलेक्ट्रक वाहनों की बिक्री में तेजी आएगी। भारत के आईसीटी प्रमुख अमित भट्ट ने कहा है कि क्लीन वाहनों की मांग को प्रोत्साहित करने के लिए सबसे अच्छी एजेंसी सरकार होती है। वहीं अशोक लेलैंड के अधिकारी सरवनन ने कहा है कि हम इतने भी पीछे नहीं हैं। निश्चित तौर पर अशोक लेलैंड की इलेक्ट्रिक ट्रक बनाने की योजना जल्द पूरी होगी।
ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT