Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
19 Oct 2022
Automobile

अशोक लेलैंड ने पोर्टफोलियो में शामिल किए ये शक्तिशाली 5 टिपर्स

By News Date 19 Oct 2022

अशोक लेलैंड ने पोर्टफोलियो में शामिल किए ये शक्तिशाली 5 टिपर्स

अशोक लेलैंड के 5 दमदार टिपर्स जानें - कीमत और माइलेज पूरी जानकारी 

यदि आप ट्रक ट्रांसपोर्टेशन के अंतर्गत ट्रक फ्लीट का संचालन करते हैं तो हम आपके लिए खुशखबर लेकर आए हैं। भारत की प्रसिद्ध वाणिज्यिक वाहन निर्माता अशोक लेलैंड ने हाल ही अपने पोर्टफोलियो में पांच शक्तिशाली नये टिपर्स शामिल किए हैं। इन 5 नये टिपर्स (Tippers) में अशोक लेलैंड 4825, अशोक लेलैंड 3532, अशोक लेलैंड 4225, अशोक लेलैंड 3525 और अशोक लेलैंड 4220 टिपर शामिल हैं। अशोक लेलैंड के ये टिपर्स एचसीवी श्रेणी (HCV) के अंतर्गत आते  हैं। कमर्शियल वाहनों के क्षेत्र में मीडियम और एचसीवी श्रेणी के वाहनों का बहुत बड़ा सेगमेंट है।  यहां ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में आपको अशोक लेलैंड के हाल ही पेश किए गए 5 नये टिपर्स की स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स, इंजन, माइलेज एवं कीमत की लेटेस्ट पूरी जानकारी दी जा रही है। 

अशोक लेलैंड के 5 पॉपुलर टिपर्स जानें, माइलेज और पेलोड क्षमता 

1. अशोक लेलैंड 4825 10x2 डीटीएलए


अशोक लेलैंड (Ashok leyland) ने इस नये टिपर को भारी भार वहन करने वाले वाणिज्यिक वाहनों के अपने पोर्टफोलियो  में शामिल किया है। यह टिपर उन्नत तकनीकी  समाधानों के साथ निर्मित है। यह 16 टायर में आता है। -इसकी जीवीडब्ल्यू  47,500 केजी की है। इसके प्रमुख फीचर्स इस प्रकार हैं-: 

  • इसमें सिलेंडर के साथ ए सीरिज सीआरएस विद आईजीएन 6 टेक्नॉलॉजी इंजन के साथ 250 एचपी की पावर मिलती है। 
  •  यह 900 एनएम का टार्क उत्पन्न करता है। 
  •  इसमें 9 स्पीड का गियरबॉक्स मिलता है। 
  •  टिपर बॉडी 29 एम 3 एवं बॉक्स में 25 प्रतिशत कैनोपी और 16 एम 3 बॉक्स बॉडी विकल्प के साथ आता है। -
  •  नया अशोक लेलैंड 4825 टिपर 10&2 और 10& 4 एक्सल कॉन्फिगरेशन में आता है। 
  •  इसका केबिन रॉक एंड स्कूप बॉडी ऑप्शन व्हीलर विकल्प के साथ पेश किया गया है। चेचिस विद केबिन है। 
  • वहीं यह केबिन डे एवं स्लीपर केबिन के रूप में है। 
  • इसकी माइलेज 2.25 से 3.00  केएमपीएल है। 

सस्पेंशन

 यह टिपर  सेमी एलिप्टिकल मल्टी लीफ, ऑप्सनल, पैराबोलिक, विद शॉक एब्र्जाबर एंड एआरबी फ्रंट सस्पेंशन एवं एनआरएस सेमी एलिप्टिकल रियर सस्पेंशन में आता है। 

कीमत 

  • इस टिपर की एक्स शोरूम कीमत 43.71 लाख रुपये 46.51 लाख रुपये तक है। 

2. अशोक लेलैंड 3532 8x4  

अशोक लेलैंड का यह नया टिपर 12 टायरों में आता है। यह असाधारण गुणवत्ता के वाणिज्यिक वाहनों में शामिल है। इसकी जीवीडब्ल्यू 28,0000 केजी की है। यह 8& 4 एक्सल कॉन्फिगरेशन के साथ पेश किया गया है। इसके मुख्य फीचर्स एवं स्पेक्स इस प्रकार हैं-: 

  • इस टिपर में विद सिलेंडर एआई जीईएन 6 टेक्नॉलॉजी 320 एचपी ब्रेक सीरिज  सीआरएस  इंजन मिलता है। 
  • इसमें 326.30 एचपी की इंजन पॉवर मिलती है। 
  •  यह 1200 एनएम का टार्क उत्पन्न करता है। 
  •  इसे 9 स्पीड गियरबॉक्स के साथ पेश किया गया है। 
  •  इसकी टिपिंग बॉडी में 23 एम 3 बॉक्स बॉडी के साथ 25 प्रतिशत कैनोपी एवं 19 एम3 रॉक बॉडी के साथ 100 प्रतिशत कैनोपी दी गई है। 
  •  इस टिपर में पार्किंग ब्रेक के साथ फुल एयर ड्यूल लाइन विद एबीएस विद एएसए विद पार्किंग ब्रेक आते हैं। 
  •  इसका स्टीयरिंग सीजीआर- 12.73: 1, 9 फॉरवर्ड + 1 रिवर्स गियरबॉक्स के साथ हाईड्रोलिक एसिस्टेड पॉवर स्टीयरिंग, 450 एमएम स्टीरिंग व्हील है। 
  • इस टिपर का केबिन ऑप्सन व्हीलर विकल्प के साथ पेश किया गया है। 

सस्पेंशन 

इस टिपर का फ्रंट सस्पेंशन पैराबोलिक, विद शॉक एब्जार्बर और एआरबी के साथ है जबकि रियर सस्पेंशन हैवी ड्यूटी बॉगी सस्पेंशन के साथ है। 

कीमत 

  • अशोक लेलैंड 3532 टिपर की कीमत 58.10 लाख रुपये है। यह ग्राहकों की उचित सुविधा के अनुसार तय की गई है। 

3. अशोक लेलैंड 4225


अशोक लेलैंड 4225 टिपर उन्नत तकनीकी सुविधाओं के साथ निर्मित है। यह टिपर कई स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स के साथ आता है जो इस प्रकार हैं-: 

  • अशोक लेलैंड 4225 टिपर 10&4 एक्सल कॉन्फिगरेशन में आता है। इसकी जीवीडब्ल्यू 42 टन है। 
  •  यह टिप 14 टायर के साथ आता है। 
  •  अशोक लेलैंड टिपर 4225 का इंजन 4 सिलेंडर और ए सीरीज सीआरएस विद आईजीईन 6 टेक्नॉलॉजी इंजन के साथ 248 हॉर्स पॉवर के साथ आता है। 
  •  यह टिपर 900 एनएम का टॉर्क बनाता है। 
  •  इसका इंजन 250 एचपी की पावर प्रदान करता है। 
  • यह 9 स्पीड गियरबॉक्स के साथ यह 900 एनएम का टॉर्क पैदा करता है। 
  •  इसकी टिपिंग बॉडी मानक के रूप में मिलती है जो 24 वर्ग मीटर एवं 26 वर्ग मीटर की है।
  •  इसकी जीवीडब्ल्यू 42,000 केजी है। 
  •  ईंधन टैंक की क्षमता 375 लीटर की है। 
  •  इस टिपर में पार्किंग ब्रेक के साथ एयर ब्रेक भी आते हैं। इसका स्टीयरिंग 9 स्पीड गियरबॉक्स के साथ पॉवर स्टीयरिंग में आता है। 
  •  अशोक लेलैंड 4225 टिपर का केबिन रॉक/ स्कूप बॉडी ऑप्सन व्हीलर के साथ पेश किया गया है। यह चेचिस के साथ है। 
  •  यह टिपर 14 टायरों में आता है। 
  •  इसकी शानदार माइलेज 4 केएमपीए है , इससे ईंधन की बचत होती है। 

सस्पेंशन 

इस टिपर में सेमी एलिप्टिकल मल्टी लीफ ऑप्सनल- पैराबॉलिक फ्रंट सस्पेंशन है। वहीं एनआरएस सेमी एलिप्टिक रियर सस्पेंशन है। 

कीमत

  • अशोक लेलैंड टिपर 4225 की एक्स शोरूम कीमत 40.38 से 43.12 लाख रुपये है। 

4. अशोक लेलैंड 3525 8X4 


अशोक लेलैंड 3525 टिपर आधुनिकतम टेक्नॉलॉजी वाला गुणवत्ता पूर्ण और भरोसेमंद टिपर है। इसकी जीवीडब्ल्यृू 35,000 केजी की है। वहीं इसका ईंधन टैंक 220 लीटर/ 300 क्रॉस लिंक्ड पॉलिमर फ्यूल टैंक ऑन एलएच एस लीटर क्षमता का है। यह 14 टायर में आता है। यहां इसकी स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स दिए जा रहे  हैं जो इसक प्रकार हैं- : 

  • इस टिपर में इंजन की पॉवर 250 एचपी के साथ है। 
  •  इसमें 9 स्पीड गियरबॉक्स के साथ 900 एनएम का टॉर्क उत्पन्न होता है। 
  •  इसका इंजन 4 सिलेंडर और ए सीरीज सीआरएस विद आईजीईएन 6 टेक्नॉलॉजी इंजन के साथ है। 
  •  इसकी टिपिंग बॉडी विकल्प के रूप में 16 वर्ग मीटर, 18 वर्ग मीटर और 22 वर्ग मीटर शामिल हैं। 
  • यह टिपर पार्किंग ब्रेक के साथ एयर ब्रेक्स में आता है। इसका स्टीयरिंग 9 स्पीड गियरबॉक्स के साथ पॉवर स्टीयरिंग है। 
  •  अशोक लेलैंड 3525 टिपर में रॉक / स्कूप बॉडी विकल्प के साथ केबिन आता है। यह चेचिस के साथ  है और डे एंड स्लीपर केबिन है। 
  •  यह टिपर पार्किंग ब्रेक और एयर ब्रेक्स के साथ आता है। इसका स्टीयरिंग 9 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। 

 सस्पेंशन 

इस टिपर का फ्रंट सस्पेंशन सेमी एलिप्टिक मल्टी लीफ, ऑप्सनल- पैराबोलिक फ्रंट सस्पेंशन एवं बॉगी / एनआरएस सेमी- एलिप्टिक रियर सस्पेंशन के साथ है। 

कीमत 

  • अशोक लेलैंड 3525 टिपर की एक्स शोरूम कीमत 46.27 लाख रुपये है। 

5.अशोक लेलैंड 4220 10x4 


अशोक लेलैंड 4220  टिपर काफी उन्नत तकनीक वाला शक्तिशाली टिपर है। यह 14 टायर में आता है। इसके ईंधन टैंक की क्षमता 375 लीटर है वहीं जीवीडब्ल्यू 42,000 केजी की है। यहां इसके स्पेक्स और फीचर्स के बारे में पूरी जानकारी दी जा रही है, ये इस प्रकार  है-

  •  यह टिपर 24 वर्ग मीटर और 26 वर्ग मीटर टिपिंग बॉडी में आता है। 
  •  यह टिपर 700 एनएम के टॉर्क के साथ 9 स्पीड + 1 विकल्प के साथ  गियरबॉक्स एक स्मूथ ड्राइविंग अनुभव के लिए पेश किया गया है। 
  •  इंजन की पॉवर क्षमता 200 एचपी की है। 
  •  इस टिपर का व्हीलबेस 6600 एमएम है।
  •  अशोक लेलैंड 4220 टिपर का केबिन काउल और चेचिस / केबिन एवं एफएसडी/ एचएसडी विकल्प के रूप में पेश किया गया है। यह डे और स्लीपर केबिन है। 

सस्पेंशन   

इस टिपर का सस्पेंशन सेमी एलिप्टिक मल्टी/ पैराबोलिक स्प्रिंग्स फ्रंट सस्पेंशन है और नॉन- रिएक्टिव सस्पेंशन के साथ पैराबोलिक टाइप हेल्पर स्प्रिंग स्लीपर एंडेड सस्पेंशन रियर सस्पेंशन है।  
 
कीमत 

  • अशोक लेलैंड 4220 टिपर की कीमत ₹ 36.08 - 44.88 लाख रुपये एक्स शोरूम है। 

 अधिक लोडिंग क्षमता के ट्रकों में टिपर्स श्रेणी के वाणिज्यिक वाहनों का अपना अलग ही स्थान है। इन्हे चुनौतीपूर्ण कार्यो को अंजाम देना होता है। ऐसे में अशोक लेलैंड के उपरोक्त पांच नये टिपर्स सुपर  क्वालिटी एवं एग्रीगेट्स के साथ पेश किए गए हैं। इनमें ड्राइविंग आराम, सुरक्षा और उच्च भार वहन क्षमता के साथ बेहतर माइलेज है। ये कम लागत खर्च और ईंधन की बचत करने वाले बेस्ट टिपर्स हैं। 

क्या आप नया ट्रक खरीदना या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक पर लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर लॉगिन करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

Follow us for Latest Truck Industry Updates-
FaceBook  - https://bit.ly/TruckFB
Instagram -  https://bit.ly/TruckInsta
Youtube     -  https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us