इलेक्ट्रिक ट्रक का नया बॉस : अशोक लेलैंड बॉस ईवी ट्रक के बारे में जानें पूरी जानकारी
भारत ग्लोबल मोबिलिटी एक्सपो 2024 में भारत का सबसे अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक ट्रक अशोक लेलैंड बॉस ईवी पेश किया गया। नवीनतम तकनीक से लैस अशोक लेलैंड ट्रक का यह इलेक्ट्रिक ट्रक भारत में बेहद लोकप्रिय हो सकता है। अपने फीचर्स, कार्य प्रदर्शन के दम पर यह इलेक्ट्रिक ट्रक बड़े कार्गो जरूरतों को पूरा करने में सक्षम है। यह ट्रक आईसीवी यानी इंटरमीडिएट कमर्शियल व्हीकल की श्रेणी में आता है। यह एक कंप्लीट इलेक्ट्रिक व्हीकल है। गौरतलब है कि डीजल, पेट्रोल और सीएनजी के रेट बढ़ने की वजह से भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को काफी प्रोत्साहित किया जा रहा है। लोग अब डीजल और अन्य जीवाश्म ईंधन से चलने वाली गाड़ियों के बजाय इलेक्ट्रिक वाहन ज्यादा पसंद कर रहे हैं। अगर आप भी अपने बिजनेस में ज्यादा मुनाफा चाहते हैं और अपनी ट्रांसपोर्टेशन लागत कम करना चाहते हैं तो आप भी अपने बिजनेस के लिए एक इलेक्ट्रिक ट्रक खरीद सकते हैं।
ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में अशोक लेलैंड बॉस ईवी के बारे में, ट्रक की खासियत, फीचर्स आदि की जानकारी दे रहे हैं।
आकर्षक लुक के साथ लोड क्षमता और बैटरी रेंज
ट्रक खरीदते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना आवश्यक है, ग्राहक को अपनी जरूरत के अनुरूप उपयुक्त इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन चुनना चाहिए। जिसमें बैटरी रेंज, लोड क्षमता, टॉर्क के अलावा लुक जैसे फैक्टर्स पर भी ध्यान देना बहुत जरूरी है। अशोक लेलैंड बॉस ईवी के लुक की बात करें तो फ्रंट से इसमें बड़ी विंड शील्ड और बेहतरीन वाइपर मिल जाता है। फ्रंट लुक में ही अशोक लेलैंड की एक जबरदस्त ब्रांडिंग और नीचे एक दमदार बंपर मिल जाता है। इस ट्रक के केबिन को एडवांस सुविधाओं से लैस बनाया गया। केबिन के अंदर एक डिवाइस मिल जाता है जो ड्राइवर सेफ्टी को देखते हुए बहुत अहम है। यह एक मॉनिटरिंग सिस्टम है जो ड्रिंक एंड ड्राइव को या नींद में ड्राइविंग को प्रीवेंट करता है।
अशोक लीलैंड ट्रक्स का नया अवतार बॉस ईवी ट्रक्स की अधिक जानकारी के लिए वीडियो पर क्लिक करें
आकर्षक फीचर्स जो बढ़ाए वाहन का प्रदर्शन
अशोक लेलैंड बॉस ईवी में कई आकर्षक फीचर्स मौजूद हैं जो इस व्हीकल के कार्य प्रदर्शन बेहतर करते हैं। इसमें तीन बड़ी बड़ी बैटरी मिल जाती है। इसमें 201 किलोवाट घंटा क्षमता की बैटरी दी गई है जो 120 किलोवाट का पावर जेनरेट करती है। अशोक लेलैंड बॉस ईवी की टॉर्क क्षमता 490 न्यूटन मीटर है, जिससे यह पूरी पेलोड कैपेसिटी के साथ भारत के मुश्किल सड़क पर चलने में सक्षम है। अशोक लेलैंड बॉस ईवी की जीवीडब्ल्यू यानी ग्रॉस व्हीकल वेट 14 टन है। इसमें एक शानदार पावर स्टीयरिंग दिया गया है, जो वाहन पर नियंत्रण के लिए बेहद अहम है। इस ट्रक में ड्राइवर के साथ 2 सहयात्री सफर कर सकते हैं।
भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शा, मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT