Detect your location

Select Your location

Popular City

  • Pune
  • Bangalore North
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Detect your location Detect your location
Popular City
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
गुरुग्राम में अल्टिग्रीन के शोरूम का उद्घाटन, दिल्ली-एनसीआर को मिलेगा फायदा महिंद्रा जायो Vs आयशर प्रो 2049 : जानें कौनसा है अधिक शक्तिशाली ट्रक अल्टिग्रीन थ्री व्हीलर : कमर्शियल थ्री व्हीलर सेगमेंट में लोकप्रिय इलेक्ट्रिक वाहन इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर कंपनी अल्टिग्रीन की जयपुर में डीलरशिप शुरू 1 अप्रैल से टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहनों की कीमत में 5 प्रतिशत की वृद्धि टाटा मैजिक एक्सप्रेस वैन : आत्मनिर्भरता के लक्ष्य में सफर और व्यापार का मैजिक टॉप 5 मिनी ट्रक : 10 लाख की कीमत में सबसे ज्यादा बिकने वाले मिनी ट्रक मुंबई में अल्टिग्रीन की दूसरी डीलरशिप खुली, ईवी कमर्शियल वाहनों की मिलेगी बड़ी रेंज

अशोक लेलैंड ने लांच किए बड़ा दोस्त i1 और i2 एलसीवी

News Date 31 Aug 2022

अशोक लेलैंड ने लांच किए बड़ा दोस्त i1 और i2 एलसीवी

अशोक लेलैंड आई 1 और आई 2 बड़ा दोस्त की पूरी जानकारी

भारत की वाणिज्यिक वाहन निर्माता कंपनियों में अग्रणी और हिंदुजा समूह की ब्रांड अशोक लेलैंड ने अपने कमर्शियल वाहनों की एलसीवी श्रृंखला बड़ा दोस्त में दो और नये मॉडल जोड़ दिए हैं। हाल ही अशोक लेलैंड ने बड़ा दोस्त की इस रेंज में i1 (आई-1) और (आई-2) लांच किए हैं। इन दोनों ही एलसीवी मॉडलों को कंपनी ने बेहतर तरीके से डिजायन किया है। बड़ा दोस्त आई 1 में 8.5 फीट और बड़ा दोस्त आई 2 एलसीवी में 9 फीट लंबा डेक बनाया गया है।

इन दोनो ही वाहनों में बेस्ट पावर, शानदार माइलेज, लोड बॉडी लेंथ और लोडिंग स्पेस के साथ वाहन मालिक के लिए प्रति ट्रिप अधिक कमाने में सहायक बनते हैं। बड़ा दोस्त आई 1 में 1250 केजी और बड़ा दोस्त आई 2 में 1425 केजी पेलोड क्षमता प्रदान की गई है। यहां ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में आपको अशोक लेलैंड के इन दोनो नये एलसीवी के फीचर्स और इनके स्पेसिफिकेशंस सहित इनकी कीमत आदि की पूरी जानकारी दी जा रही है।

सेंट्रल लॉकिंग सुविधा

अशोक लेलैंड की बड़ा दोस्त सीरिज में आई 1 और आई 2 को कंपनी ने कुशलतापूर्वक डिजायन किया है। इनमें  इंटर इंट्रा सिटी उपयोग के लिए बेहतर एडजस्टमेंट क्षमता प्रदान की गई है। अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त सीरीज का यह पहला वाहन होगा जिसमें सेंट्रल लॉक की सुविधा है। वहीं इस नये मॉडल में बिना चाबी के प्रवेश किया जा सकता है।

एलसीवी में बाजार हिस्सेदारी हासिल करना मुख्य टारगेट

अशोक लेलैंड कंपनी का मुख्य टारगेट एलसीवी सेगमेंट में जोरदार बाजार हिस्सेदारी हासिल करना है। कंपनी के लाइट कमर्शियल व्हीकल के हैड रजत गुप्ता ने कहा है कि आज हमारे पास 35,000 वाहन सफलतापूर्वक चल रहे हैं। ये वाहन अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त सीरीज की ताकत को प्रदर्शित करते हैं। वहीं ये नये उत्पाद हमारे प्रस्तावों का विस्तार करेंगे और पेलोड क्षमता एवं इन वाहनों के उपयोग की सीरिज को कवर करेंगे। इससे हमारा एलसीवी पोर्टफोलियो मजबूत होगा। हमारा लक्ष्य एलसीवी सेगमेंट में आक्रामक रूप से बाजार हिस्सेदारी हासिल करना है।

3 साल या 1 लाख  किलोमीटर की वारंटी

अशोक लेलैंड के नये एलसीवी अशोक लैलैंड बड़ा दोस्त आई 1 और आई 2 पूरी तरह से एसी सुविधा से लैस हैं। इससे इनमें बिना थके अतिरिक्त दूरी तय करने में सहूलियत रहती है। इन वाहनों की वारंटी 3 साल या 1 लाख किमी चलने तक की है।

अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त आई 1 और आई 2 के फीचर्स

बता दें कि इन दोनों नये एलसीवी में एआरएआई से प्रमाणित 3 सीटर वॉक थ्रू केबिन जो आराम और स्थान प्रदान करता है। इनमें सीट के बड़े डिजायन को इस तरह से बनाया गया है कि उसे बिस्तर में बदला जा सकता है। इसमें आराम करने की बढिय़ा सुविधा है। इसके अलावा एर्गोनॉमिक रूप से डैश माउंटेड गियरशिफ्ट, लीवर, डुअल टोन डैशबोर्ड, 7 इंच टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट और रिवर्स कैमरा ग्राहकों के लिए एक प्रीमियम कार जैसा फील कराता है। ये वाहन पूरी तरह से एसी सुविधा वाले हैं।

अशोक लेलैंड का  53,000 टच प्वाइंट का लक्ष्य

अशोक लैलैंड के वर्तमान में 1700 से अधिक विशेष आउटपुट का मजबूत नेटवर्क है। इसके अलावा यह कंपनी यह प्रमुख हाइवेज पर प्रत्येक 75 किमी पर एक अधिकृत सेवा केंद्र और डिजीटल उपकरणों के साथ-साथ आफ्टर मार्केट समर्थन के लिए अतिरिक्त 53,000 टच प्वाइंट का लक्ष्य लेकर चल रही है।

जानें, अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त सीरीज के बारे में

बता दें कि अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त सीरीज के सभी वाहन उच्च प्रदर्शन के लिए सुविधाओं से भरपूर होते हैं। ये आरामदायक स्पेसिफिकेशंस और उच्च प्रदर्शन के साथ ग्राहकों का विश्वास जीतते हैं। शानदार माइलेज, किफायती दाम और लोडिंग में हमेशा आगे रहने वाले अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त के एलसीवी आई 1 और आई 2 भी अब इस श्रृंखला में जुड़ गए हैं। मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार अशोक लेलैंड ने बड़ा दोस्त सीरीज का पहला एलसीवी सितंबर 2020 में लांच किया था। तब इसे 7.75 लाख रुपये की एक्स शो रूम की कीमत पर लांच किया गया था। इस वाहन बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स हैं। राइट हैंड ड्राइव के साथ ही लेफ्ट हैंड ड्राइव का भी विकल्प दिया गया है। इसमें माउंटेड गियर शिफ्ट लीवर, डिजीटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पावर स्टियरिंग और एसी की सुविधा है।
 

क्या आप नया ट्रक खरीदना या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक पर लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर लॉगिन करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

Follow us for Latest Truck Industry Updates-
FaceBook  - https://bit.ly/TruckFB
Instagram -  https://bit.ly/TruckInsta
Youtube     -  https://bit.ly/TruckYT

Tata Yodha 2.0

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Tata -v-Youdha
Cancel

अपना सही ट्रक ढूंढें

नए ट्रक

ब्रांड्स

पुराना ट्रक