Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
सौरजेश कुमार
20 सितंबर 2024

अशोक लेलैंड ने लांच किया मिनी एक्सपो, एडवांस एमएचसीवी वाहन करेगी पेश

By सौरजेश कुमार News Date 20 Sep 2024

अशोक लेलैंड ने लांच किया मिनी एक्सपो, एडवांस एमएचसीवी वाहन करेगी पेश

अशोक लेलैंड ने भुवनेश्वर में की एडवांस एमएचसीवी वाहनों की पेशकश

हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी और भारत की अग्रणी कमर्शियल वाहन निर्माता अशोक लेलैंड ने अपने लेटेस्ट मध्यम और भारी वाणिज्यिक वाहन (M&HCV) तकनीकों को प्रदर्शित करने के लिए भुवनेश्वर में मिनी एक्सपो का आयोजन किया। यह एक्सपो देशभर के 11 विशेष स्थानों में से एक है, जहां कंपनी अपने अत्याधुनिक वाहनों और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन कर रही है।

इस एक्सपो का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों के लिए कंपनी की लेटेस्ट तकनीक का प्रदर्शन करना है। दो सर्किटों में चल रहा यह आयोजन, जहां पहले दिल्ली में शुरू हुआ और अब भुवनेश्वर के बाद रायपुर में भी इसका आयोजन किया जाएगा।

इन वाहनों का किया गया प्रदर्शन

भुवनेश्वर मिनी एक्सपो में अशोक लेलैंड के कई प्रमुख वाहन प्रदर्शित किए गए हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • AVTR 5525AN 4X2 AC
  • AVTR 4825HN AC
  • AVTR 4825TN HD AC
  • BOSS 1915 22FT
  • ऑयस्टर VI स्कूल बस (53 सीटर)
  • ऑयस्टर VI स्टाफ बस (40 सीटर)
  • 15 मीटर बस चेसिस
  • एवीटीआर 55 टी इलेक्ट्रिक वाहन और कई अन्य एडवांस कमर्शियल वाहन।

अशोक लेलैंड के M&HCV प्रमुख, संजीव कुमार ने बताया, "भुवनेश्वर में मिनी एक्सपो हमारे लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। ओडिशा और पूर्वी भारत हमारे प्रमुख बाजारों में से एक है, और हम इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए उत्साहित हैं।"

निष्कर्ष

अशोक लेलैंड की ओर से भुवनेश्वर में आयोजित यह इवेंट भविष्य की गतिशीलता को आकार देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस आयोजन के जरिए कंपनी अपने ग्राहकों को उन्नत कमर्शियल वाहनों और आफ्टरमार्केट समाधानों की एक विस्तृत श्रृंखला पेश कर रही है। अशोक लेलैंड का यह कदम कंपनी की इनोवेशन और ग्राहकों से जुड़ाव की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। 

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us