Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
23 जून 2023

अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक : कम कीमत में ज्यादा पेलोड

By News Date 23 Jun 2023

अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक : कम कीमत में ज्यादा पेलोड

जानें, अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत

हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लेलैंड इंडियन कमर्शियल व्हीकल्स इंडस्ट्री में अपने शानदार फीचर्स और कमाल का माइलेज देने वाले वाहनों के लिए पहचानी जाती है। ग्राहकों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान रखते हुए कपनी अपने प्रोडक्ट्स को अपडेट रखती आई है। भारत में कंपनी के व्हीकल्स का उपयोग करने वालों की संख्या में काफी तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिली है। भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में वैसे तो Ashok Leyland कंपनी के कई ट्रक मौजूद है, लेकिन इसके अशोक लेलैंड पार्टनर सीरीज में आने वाले वाहनों की अक्सर डिमांड देखने को मिलती है। वहीं Partner सीरीज का अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक इन दिनों खास लोकप्रियता बटोर रहा है। कंपनी का यह ट्रक 2953 CC इंजन कैपेसिटी के साथ 4.5 टन से अधिक पेलोड क्षमता में आता है और इसमें आपको 6 टायर देखने को मिल जाते हैं। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आज हम आपको अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत की जानकारी देने जा रहे हैं।

अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक के स्पेसिफिकेशन्स

अशोक लेलैंड के इस ट्रक में आपको 4 सिलेंडर वाला ZD30 Diesel with DDTi (Double Overhead Camshaft, Common Rail, Direct Injection, Turbo Intercooled) BS6 इंजन देखने को मिल जाता है, जो 140 हॉर्स पावर जनरेट करता है। कंपनी के इस ट्रक की अधिकतम टॉर्क 360 NM है, जो इसे कठिन और चुनौतीपूर्ण रास्तों पर चलने के लिए पर्याप्त बनाती है। अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक में आपको 4579 किलोग्राम की पेलोड क्षमता देखने को मिल जाती है, जिससे आप एक बार में अधिक माल की डिलीवरी करके ज्यादा कमाई कर सकते हैं। पार्टनर सीरीज वाला यह ट्रक 7490 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आता है। इस ट्रक में आपको 8.5 kmpl का शानदार माइलेज देखने को मिल जाता है, जो बिजनेस की शुरूआत से आपकी सेविंग्स करने में मदद करता है। कंपनी के इस ट्रक में 90 लीटर कैपेसिटी वाला फ्यूल टैंक आता है, जिससे आप बिना रूकावट के एक लंबे सफर को पूरा कर पाते हैं। अशोक लेलैंड के इस ट्रक की अधिकतम स्पीड 80 KMPH रखी गई है।

अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक का बॉडी लुक

अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक को 3955 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। कंपनी ने अपने इस ट्रक को काफी लेटेस्ट लुक में पेश किया है, पहली नजर में देखने वाले अधिकतर लोग इस ट्रक को खरीदने का प्लान बना लेते हैं। इस ट्रक के फ्रंट में आपको एक बड़ी विंडशील्ड के साथ डबल वाइपर देखने को मिल जाते हैं। अशोक लेलैंड के इस ट्रक का ग्राउंड क्लीयरेंस 221 MM रखा गया है। पार्टनर सीरीज वाले इस ट्रक में 6800 MM का मिनिमम टर्निंग रेडियस आता है। अशोक लेलैंड के इस ट्रक में आपको पर्याप्त स्पेस के साथ Day केबिन देखने को मिल जाता है, जोकि एक Tiltable केबिन है। ट्रक में एडजस्टेबल ड्राइवर सीट के अलावा 2 पैसेंजर्स के लिए सीट्स आती है। इस अशोक लेलैंड 6 चक्का ट्रक में 7.50X16, 16PR फ्रंट और रियर टायर आते हैं।

अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक के फीचर्स

पार्टनर सीरीज वाले इस ट्रक में आपको Power स्टीयरिंग के साथ 5 Forward + 1 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स देखने को मिल जाता है। कंपनी के इस ट्रक में Manual ट्रांसमिशन और 310 Diameter, Diaphragm Push Type,Single Dry Plate,Hydraulic actuated क्लच आता है। अशोक लेलैंड के इस ट्रक में पार्किंग ब्रेक के साथ Air ब्रेक्स दिए गए हैं। कंपनी के इस ट्रक में Heavy duty Axle फ्रंट और रियर एक्सल आता है। अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक को Parabolic,overslung suspension with double acting shock absorbers फ्रंट सस्पेंशन और Semi elliptic main overslung suspension with double acting shock absorbers रियर सस्पेंशन में निर्मित किया गया है। इस ट्रक में आपको न्यू मॉडर्न डिजिटल क्लस्टर देखने को मिल जाता है। कंपनी के इस ट्रक में डिजिटल क्लॉक (इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पर), मोबाइल चार्जिंग पॉइंट (12V), बोतल होल्डर, लॉकेबल बैटरी बॉक्स, डुअल टोन डैश बोर्ड, मोल्डेड रूफ एंड डोर ट्रिम्स और ELR सीट बेल्ट (ड्राइवर और को-ड्राइवर) समेत कई फीचर्स देखने को मिल जाते हैं, जो इस ट्रक को कम्फर्टेबल बनाते हैं। अशोक लेलैंड के इस ट्रक को सब्जियां, फल, ग्रोसरी एंड एफएमसीजी, फूड ग्रेन्स, बेवरेजेज, सीमेंट, हार्डवेयर, कंस्ट्रक्शन मटेरियल, इंडस्ट्रियल गुड्स, कपड़ा, फर्नीचर, एलपीजी और कैटरिंग समेत कई चीजों की डिलीवरी के लिए उपयोग में लिया जा सकता है।

अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक की कीमत

इंडियन कमर्शियल व्हीकल्स इंडस्ट्री में अशोक लेलैंड कंपनी के वाहन आपको किफायती दाम में शानदार परफॉर्मेंस के साथ देखने को मिल जाते हैं। Ashok Leyland ने अपने इस अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक का एक्स शोरूम प्राइस 13.85 लाख से 14.99 लाख रुपये रखा है। यदि आपने भी इस ट्रक को खरीदने का मन बना लिया है, तो आप हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक को आसानी से खरीद सकते हैं।

अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक के वेरिएंट और प्राइस

अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक में आपको 5 वेरिएंट्स देखने को मिल जाते है।

वेरिएंट जीवीडब्ल्यू (किलोग्राम) कीमत
अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर 3955/एचएसडी/17 फीट 7490 ₹ 13.85 - 14.98 लाखऑन रोड कीमत
अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर 2820/एफएसडी/11 फ़ीट 7490 ₹ 13.85 - 14.97 लाखऑन रोड कीमत
अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर 2820/एचएसडी/11 फ़ीट 7490 ₹ 13.85 - 14.96 लाखऑन रोड कीमत
अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर 3320/एचएसडी/14 फ़ीट 7490 ₹ 13.85 - 14.95 लाखऑन रोड कीमत
अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर 3320/एफएसडी/14 फ़ीट 7490 ₹ 13.85 - 14.94 लाखऑन रोड कीमत

अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक से जुड़े कुछ FAQ!

Q.1 अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक का प्राइस क्या है?

Ans भारत में अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक की एक्स शोरूम कीमत 13.85 लाख से 14.99 लाख रुपये है।

Q.2 अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक का माइलेज क्या है?

Ans कंपनी के इस ट्रक में आपको 8.5 kmpl का शानदार माइलेज देखने को मिल जाता है।

Q.3 अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक की पेलोड कैपेसिटी क्या है?

Ans अशोक लेलैंड का यह ट्रक 4579 किलोग्राम की पेलोड क्षमता के साथ आता है।

Q.4 अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक का जीवीब्ल्यू क्या है?

Ans अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक का जीवीब्ल्यू 7490 किलोग्राम है।

Q.5 अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक का व्हीलबेस साइज क्या है?

Ans कंपनी के इस ट्रक को 3955 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक,टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Left Long Arrow

Truck Assistant

Always active
cross-icon Arrow
Today, 03 Apr
Chatbot Logo
Namastey! How can i help you to find the truck?
Brands Trucks