user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

महिंद्रा का ऐलान: ट्रक ड्राइवरों की बेटियों को मिलेगी 10,000 रुपए की स्कॉलरशिप टाटा पावर और टाटा मोटर्स इलेक्ट्रिक सीवी के लिए स्थापित करेंगी 200 फास्ट चार्जिंग स्टेशन इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर सब्सिडी जारी रहेगी - केंद्रीय मंत्री का बड़ा ऐलान महिंद्रा ने लांच किया वीरो एलसीवी, कीमत 7.99 लाख रुपए से शुरू ट्रैफिक पुलिस का शानदार ऑफर! गाड़ी के चालान पर मिलेगी 50 प्रतिशत की छूट नेशनल हाईवे के नियमों में संशोधन : अब इन वाहनों को नहीं देना होगा टैक्स महिंद्रा की नई पिकअप “वीरो” की लांचिंग शीघ्र, पहली बार CV में मिलेगा PV का इंजन पीएम ई-ड्राइव स्कीम लांच - दो साल में 28 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलेगी सब्सिडी

अशोक लेलैंड ने बंधन बैंक के साथ की साझेदारी, व्हीकल फाइनेंस के अच्छे ऑप्शन मिलेंगे

Posted On : 09 September, 2024

अशोक लेलैंड के कमर्शियल वाहन खरीदने पर कंप्लीट फाइनेंशियल सॉल्यूशन्स प्रदान करेगा बंधन बैंक

हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी व लीडिंग कमर्शियल व्हीकल निर्माता अशोक लेलैंड ने अपने ग्राहकों को व्हीकल फाइनेंस के ज्यादा अच्छे ऑप्शन देने के लिए बंधन बैंक के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस रणनीतिक साझेदारी का उद्देश्य अशोक लेलैंड के ग्राहकों को व्हीकल लोन के लिए अधिक सुविधाजनक मासिक ईएमआई ऑप्शन देना, अशोक लेलैंड की मार्क पोजीशन को बढ़ाना और कमर्शियल व्हीकल कस्टमर को व्यापक फाइनेंशियल सॉल्यूशन्स प्रोवाइड करना है। आइए, ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में अशोक लेलैंड और बंधन बैंक की साझेदारी के संबंध में विस्तार से जानते हैं।

अशोक लेलैंड के कस्टमर को मिलेगा आसान ईएमआई का ऑप्शन

अशोक लेलैंड ने अपने ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बंधन बैंक से यह साझेदारी की है। अगर कोई व्यक्ति अशोक लेलैंड का कमर्शियल व्हीकल खरीदता है तो उसे लोन के लिए बंधन बैंक का ऑप्शन भी मिलेगा। ग्राहक को अपनी सुविधा के अनुसार आसान ब्याज दर पर ईएमआई चुकाने का विकल्प मिलेगा। इस एमओयू पर अशोक लेलैंड के सीएफओ केएम बालाजी और बंधन बैंक के कार्यकारी निदेशक और मुख्य व्यवसाय अधिकारी राजिंदर बब्बर ने हस्ताक्षर किए। यह हस्ताक्षर अशोक लेलैंड के अध्यक्ष और एमएचसीवी के प्रमुख संजीव कुमार की उपस्थिति में हुआ। यह साझेदारी बंधन बैंक को अशोक लेलैंड के ग्राहकों को सुविधाजनक मासिक पुनर्भुगतान योजनाओं के साथ कस्टमाइज्ड व्हीकल फाइनेंस सहित कंप्लीट फाइनेंशियल सॉल्यूशन्स प्रदान करने में सक्षम बनाएगी।

कमर्शियल वाहनों की वाइड रेंज पर मिलेगी फाइनेंस की सुविधा

अशोक लेलैंड कमर्शियल व्हीकल्स की वाइड रेंज प्रदान करता है, जिसमें इंटरसिटी लाइट कमर्शियल व्हीकल, लंबी दूरी के ट्रक और विभिन्न प्रकार की बसें शामिल हैं। कंपनी के वाहन सुरक्षित परिवहन और चालक के अनुकूल सुविधा के साथ डिजाइन किए गए हैं। तकनीकी नवाचारों में अग्रणी के रूप में, अशोक लेलैंड अल्टरनेटिव फ्यूल से चलने वाली बसों की अपनी सीरीज के साथ पॉल्यूशन को कम करने और इको फ्रेंडली ट्रांसपोर्ट सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस साझेदारी से अशोक लेलैंड कमर्शियल वाहनों की वाइड रेंज पर फाइनेंस की सुविधा मिल सकेगी।

इस साझेदारी के बारे में क्या कहते हैं दोनों कंपनियों के अधिकारी

अशोक लेलैंड के सीएफओ के.एम. बालाजी के अनुसार, ‘‘अशोक लेलैंड अपने ग्राहकों को फाइनेंस संबंधी आकर्षक सॉल्यूशन्स प्रदान करने के लिए बंधन बैंक के साथ साझेदारी करके खुश है। यह रणनीतिक साझेदारी अशोक लेलैंड की बाजार स्थिति को और मजबूत करेगी। हमारे प्रोडक्ट इनोवेटिव टेक्नोलॉजी के साथ इंडस्ट्री में लीडिंग टोटल कॉस्ट ऑफ ऑनरशिप प्रदान करते हैं, जो हमारे ग्राहकों के लिए अधिकतम लाभ सुनिश्चित करते हैं। हम असाधारण ग्राहक अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

अशोक लेलैंड में एम एंड एचसीवी के अध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा, "अशोक लेलैंड में, हम अपने ग्राहकों के एक्सपीरियंस लगातार बढ़ाने और अधिक वैल्यू प्रदान करने के लिए समर्पित हैं। बंधन बैंक और अशोक लेलैंड की इस साझेदारी से हमारे ग्राहकों को अब विशेष रूप से क्यूरेट की गई फाइनेंस सुविधाएं मिलेंगी और उन्हें पुनर्भुगतान के लिए भी आसान योजनाओं का सपोर्ट मिलेगा।’’

बंधन बैंक के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर और चीफ बिजनेस ऑफिसर राजिंदर बब्बर ने कहा, "बंधन बैंक को आसान व्हीकल फाइनेंसिंग सॉल्यूशन प्रदान करने के लिए अशोक लेलैंड के साथ साझेदारी करके खुशी हो रही है। यह सहयोग कमर्शियल व्हीकल कस्टमर की विविध वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए हमारे समर्पण को दर्शाता है।

पोर्टफोलिया के विस्तार कर रहा है बंधन बैंक

बंधन बैंक अपने पोर्टफोलियो का लगातार विस्तार कर रहा है। बैंक वर्तमान में एसएमई लोन, गोल्ड लोड, पर्सनल लोन, ऑटो लोन और कमर्शियल व्हीकल फाइनेंसिंग पर काम कर रहा है। बैंक विभिन्न व्यवसायों के लिए अनुसार उत्पाद भी प्रदान करता है, जिसमें संपत्ति के विरुद्ध लोन शामिल है।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

 Facebook - https://bit.ly/TruckFB

☞  Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

 YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us