user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

फेम इलेक्ट्रिक वाहन सब्सिडी को लेकर बड़ी अपडेट, 90% फंड हुए खत्म टाटा मोटर्स सेल्स रिपोर्ट अप्रैल 2024 : कंपनी ने 29,538 यूनिट्स बेचे वीई कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट 2024 : अप्रैल में 3812 यूनिट्स बेचे ड्राइवरों को लाभ और प्रशिक्षण के लिए मारुति सुजुकी ने एम्स और आईआरएफ से हाथ मिलाया वीईसीवी अपनी फ्यूल तकनीक पर करेगी 1000 करोड़ का निवेश, बढ़ेगी एफिशिएंसी और माइलेज लर्निंग के बाद कितने दिनों में बनेगा परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस, जानें नियम टाटा मोटर्स की AMC सर्विस का उठाएं लाभ, रास्ते में गाड़ी खराब होने पर मिलेगी सुविधाएं कमर्शियल व्हीकल पर आसानी से मिलेगा लोन - टाटा मोटर्स ने साउथ इंडियन बैंक के साथ किया करार

अशोक लेलैंड सेल्स रिपोर्ट मई 2023 : घरेलू बिक्री में 3.95% की गिरावट के साथ बेचे 11,361 सीवी

Posted On : 02 June, 2023

अशोक लेलैंड को CVs की कुल बिक्री में लगा बड़ा झटका, मई की सेल्स में आई 5.34% की कमी

हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लेलैंड ने अपनी मई 2023 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। कंपनी ने अपनी इस रिपोर्ट में कमर्शियल वाहनों की घरेलू, निर्यात और कुल बिक्री (घरेलू+निर्यात) के आकड़े सावर्जनिक किए हैं। जारी की गई इस सेल्स रिपोर्ट को देखे तो कंपनी को मई माह में कमर्शियल वाहनों की बिक्री में बड़ा झटका लगा है। रिपोर्ट के अनुसार, अशोक लेलैंड को घरेलू बिक्री में 3.95%, निर्यात बिक्री में 52.89% और घरेलू + निर्यात बिक्री में 5.34% की गिरावट का सामना करना पड़ा है। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आइये जानें, अशोक लेलैंड को मई माह में किस सेगमेंट में मिली है वृद्धि और किसमें करना पड़ा है गिरावट का सामना।

मई 2023 अशोक लेलैंड की घरेलू बिक्री

Category May 2023 May 2022 YoY Growth (%)
M&HCV 6,573 6,639 -1.00%
LCV 4,788 5,190 -8.00%
Total 11,361 11,829 -3.95%

M&HCV सेगमेंट (घरेलू बिक्री)

जारी किए गए आकड़ो के अनुसार, मीडियम और हैवी कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट की घरेलू बिक्री में अशोक लेलैंड को 1.00% की गिरावट का सामना करना पड़ा है। कंपनी ने मई 2022 में इस सेगमेंट के 6,639 कमर्शियल वाहनों को भारत में बेचा था, जबकि इस साल मई 2023 में केवल 6,573 यूनिट्स ही M&HCV के बेचे गए हैं।

LCV सेगमेंट (घरेलू बिक्री)

मई 2023 में LCV यानी लाइट कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट की घरेलू बिक्री में अशोक लेलैंड को 8.00% की कमी देखने मिली है। इस साल मई में कंपनी ने अपने LCV सेगमेंट के 4,788 यूनिट्स को बेचा है, जबकि पिछले साल इसी महीने में 5,190 कमर्शियल वाहन बेचे गए थे।

कुल घरेलू बिक्री

कंपनी द्वारा जारी किए आकड़ों के अनुसार, मई माह में अशोक लेलैंड ने अपने कमर्शियल वाहनों की घरेलू बिक्री में 3.95% की गिरावट का सामना किया है। कंपनी ने मई 2022 में अपने 11,829 कमर्शियल वाहनों को भारत में बेचा था, जबकि इस साल मई में केवल 11,361 यूनिट्स ही बेच पाई है।

मई 2023 अशोक लेलैंड की निर्यात बिक्री

Category May 2023 May 2022 YoY Growth (%)
M&HCV 87 208 -58.17%
LCV 76 138 -44.92%
Total 163 346 -52.89%

M&HCV सेगमेंट (निर्यात बिक्री)

मई 2023 की इस सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, अशोक लेलैंड ने मीडियम और हैवी कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट की निर्यात बिक्री में 58.17% की बड़ी गिरावट का सामना किया है। कंपनी ने मई 2022 में अपने 208 कमर्शियल वाहनों को विदेशों में बेचा था, जबकि इस साल मई में कंपनी ने M&HCV सेगमेंट के केवल 87 वाहनों की ही निर्यात बिक्री की है।

LCV सेगमेंट (निर्यात बिक्री)

जारी किए गए आकडों के अनुसार, लाइट कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट की निर्यात बिक्री में कंपनी को 44.92% की गिरावट का सामना करना पड़ा है। मई 2023 में कंपनी ने अपने इस सेगमेंट के 76 वाहनों को भारत से बाहर बेचा है, जबकि पिछले साल इसी महीने में LCV सेगमेंट के 138 यूनिट्स की निर्यात बिक्री की गई थी। 

कुल निर्यात बिक्री

अशोक लेलैंड को कुल निर्यात बिक्री में 52.89% की भारी गिरावट देखने को मिली है। मई 2023 में कंपनी ने विदेशों में केवल कुल 163 यूनिट्स ही बेचे है, जबकि मई 2022 में 346 कमर्शियल वाहनों की निर्यात बिक्री की गई थी। 

मई 2023 अशोक लेलैंड की घरेलू + निर्यात बिक्री

Category May 2023 May 2022 YoY Growth (%)
M&HCV 6,660 6,847 -3.00%
LCV 4,864 5,328 -9.00%
Total 11,524 12,175 -5.34%

M&HCV सेगमेंट (घरेलू + निर्यात बिक्री)

अशोक लेलैंड की इस सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, मई 2023 में मीडियम एंड हैवी कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट की घरेलू और निर्यात बिक्री में कंपनी को 3.00% की गिरावट का सामना करना पड़ा है। अशोक लेलैंड ने मई माह में अपने इस सेगमेंट के 6,660 यूनिट्स को बेचा है, जबकि मई 2022 में M&HCV सेगमेंट के 6,847 यूनिट्स को बेचा गया था।

LCV सेगमेंट (घरेलू + निर्यात बिक्री)

मई 2023 में अशोक लेलैंड ने लाइट कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट की घरेलू और निर्यात बिक्री में 9.00% की गिरावट दर्ज की है। कंपनी ने इस साल मई में LCV सेगमेंट के 4,864 कमर्शियल वाहनों की बिक्री की है, जबकि पिछले साल इसी महीने 5,328 यूनिट्स को बेचा गया था।

कुल घरेलू + निर्यात बिक्री

मई 2023 में अशोक लेलैंड की कुल घरेलू और निर्यात बिक्री में 5.34% की कमी देखने को मिली है। मई 2022 में कंपनी ने अपने 12,175 कमर्शियल वाहनों को सेल किया था, जबकि इस साल मई में 11,524 यूनिट्स की बिक्री की गई है।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us