Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
By Saurjesh Kumar
04 Apr 2024
Automobile

अशोक लेलैंड ने मार्च 2024 में कमर्शियल वाहनों की घरेलू बिक्री में दर्ज की 10.26% गिरावट

By Saurjesh Kumar News Date 04 Apr 2024

अशोक लेलैंड ने मार्च 2024 में कमर्शियल वाहनों की घरेलू बिक्री में दर्ज की 10.26% गिरावट

अशोक लेलैंड ने मार्च में कमर्शियल वाहन सेगमेंट में दर्ज की 10.26% की सेल्स गिरावट

अशोक लेलैंड ने हाल ही में मार्च महीने में की गई कमर्शियल वाहनों की बिक्री का आंकड़ा जारी किया है। इन आंकड़ों के मुताबिक कंपनी ने मार्च 2024 में अपनी कुल सीवी बिक्री में 10.26% की गिरावट दर्ज की है। पिछले महीने यानी फरवरी में भी कंपनी की बिक्री का आंकड़ा नकारात्मक रहा था। मार्च 2024 में कंपनी ने जहां घरेलू बिक्री में अच्छी खासी गिरावट दर्ज की है, वहीं एक्सपोर्ट मार्केट में कंपनी का प्रदर्शन बेहद शानदार है। कंपनी ने निर्यात के मामलों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए कुल 135.66% की जबरदस्त ग्रोथ दर्ज की है। वहीं कंपनी ने घरेलू बाजार में 13% की बिक्री गिरावट दर्ज की है।

ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में अशोक लेलैंड कमर्शियल वाहन बिक्री रिपोर्ट मार्च 2024 की जानकारी प्रदान कर रहे हैं।

घरेलू मार्केट में क्या है बिक्री का आंकड़ा?

अशोक लेलैंड कंपनी द्वारा भारत के घरेलू मार्केट में की गई कमर्शियल वाहनों की बिक्री का आंकड़ा इस प्रकार है : 

श्रेणी मार्च 2024 मार्च 2023 सालाना ग्रोथ %
मीडियम और हेवी कमर्शियल व्हीकल (M&HCV) 11,773 14,399 -18%
लाइट कमर्शियल व्हीकल (LCV) 6,800 6,949 -2%
कुल  18,573 21,348 -13%

अशोक लेलैंड कमर्शियल वाहनों की बिक्री के घरेलू आंकड़ों की बात करें तो कंपनी का प्रदर्शन नकारात्मक रहा है। हालांकि कंपनी ने अच्छी खासी बिक्री दर्ज की है, लेकिन पिछले साल के मार्च महीने के मुकाबले यह 13% कम रहा है। मार्च 2024 में कंपनी ने मीडियम और हेवी कमर्शियल व्हीकल (M&HCV) की 11773 यूनिट और लाइट कमर्शियल व्हीकल यानी (एलसीवी) की 6800 यूनिट वाहन बेचे। मार्च 2024 में बेचे गए कुल वाहनों की संख्या 18,573 रही। 

वहीं मार्च 2023 में कंपनी के सीवी बिक्री के आंकड़ों को देखें तो कंपनी ने कुल 21,348 यूनिट कमर्शियल वाहन बेचे। जिसमें मीडियम और हेवी कमर्शियल व्हीकल (M&HCV) सेगमेंट में 14,399 और एलसीवी सेगमेंट में 6,949 यूनिट वाहनों की बिक्री हुई।

एक्सपोर्ट मार्केट में बिक्री का आंकड़ा

अशोक लेलैंड सीवी एक्सपोर्ट का डाटा इस प्रकार है :

श्रेणी मार्च 2024 मार्च 2023 सालाना ग्रोथ %
मीडियम और हेवी कमर्शियल व्हीकल (M&HCV) 441 197 123.86%
लाइट कमर्शियल व्हीकल (LCV) 504 204 147.06%
कुल  945 401 135.66%

अशोक लेलैंड कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट 2024 के मार्च महीने के एक्सपोर्ट आंकड़ों पर गौर करें तो कंपनी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। मार्च 2024 में मीडियम और हेवी कमर्शियल व्हीकल (M&HCV) सेगमेंट में कंपनी ने 441 यूनिट सीवी वाहन निर्यात किए, जबकि एलसीवी सेगमेंट में कंपनी में 504 यूनिट वाहनों का निर्यात किया। कंपनी द्वारा मार्च 2024 में कुल 945 वाहनों का निर्यात किया गया। कंपनी ने मार्च 2023 के मुकाबले एक्सपोर्ट बिक्री में 135.66% का ग्रोथ दर्ज की।

वहीं मार्च 2023 में हुए निर्यात के आंकड़ों को देखें तो कंपनी का कुल निर्यात 401 यूनिट रहा। जिसमें 197 यूनिट मीडियम और हेवी कमर्शियल व्हीकल (M&HCV) और 204 यूनिट लाइट कमर्शियल व्हीकल (एलसीवी) शामिल है।

कमर्शियल व्हीकल ग्रॉस बिक्री का आंकड़ा ( घरेलू + निर्यात )

कमर्शियल व्हीकल ग्रॉस बिक्री ( घरेलू + निर्यात ) के आंकड़ों की जानकारी के लिए नीचे सारणी पढ़ें :

श्रेणी मार्च 2024 मार्च 2023 सालाना ग्रोथ %
मीडियम और हेवी कमर्शियल व्हीकल (M&HCV) 12,214 14,596 -16%
लाइट कमर्शियल व्हीकल (LCV) 7,304 7,153 2%
कुल  19,518 21,749 -10.26%

अशोक लेलैंड के कुल बिक्री आंकड़ों की बात करें तो उपर्युक्त सारणी स्पष्ट है। कंपनी ने मीडियम, हेवी और लाइट कमर्शियल वाहनों की कुल बिक्री मार्च 2023 में 19,518 यूनिट की। जबकि बिक्री का यही आंकड़ा मार्च 2023 में 21,749 यूनिट था। कंपनी ने कुल बिक्री में 10.26% का नकारात्मक प्रदर्शन किया है।

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शामिनी ट्रकपिकअपटेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्समहिंद्रा एंड महिंद्राअशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT 

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us