user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

अशोक लेलैंड ने शुरू की 3 नई डीलरशिप, मिलेगी ये सुविधाएं

Posted On : 22 May, 2024

नोएडा और फरीदाबाद में अशोक लेलैंड की नई डीलरशिप की शुरुआत

भारत की बड़ी कमर्शियल व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी अशोक लैलेंड ने अपने व्यापार को एक्सपैंड करने के लिए हाल ही में तीन नई डीलरशिप की शुरुआत की है। कंपनी ने दो शहरों में डीलरशिप की शुरुआत की। जिसमें फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा शामिल है, कंपनी ने कुल 3 डीलरशिप खोली है। कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक एनसीआर रिजन में 3 आउटलेट्स खोले गए हैं। टीवीएस ट्रक और बस के नाम से नई डीलरशिप खोली गई है। कंपनी के इस कदम से इन जगहों पर अशोक लेलैंड का ग्राहक नेटवर्क मजबूत होगा।

कहां-कहां शुरू हुई है डीलरशिप?

कंपनी ने फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा में 3S एडवांस डीलरशिप की शुरुआत की है। फरीदाबाद में शुरू की गई डीलरशिप का पता : खसरा 9/1, डूंडसा मोड़, नियर गुडपुरी टोल प्लाज़ा है। अशोक लेलैंड की ये डीलरशिप 40,337 स्क्वायर फीट में फैली हुई है। यहां 5 सर्विस लेन की सुविधा दी गई है। 

इसके अलावा अशोक लेलैंड की दूसरी डीलरशिप खसरा 15/1 में मौजूद है, जो करीब 107,347 स्क्वायर फीट में फैली हुई है। यहां करीब 12 सर्विस लेन की सुविधा प्रदान की गई है। इसके अतिरिक्त यहां  07 एक्सिडेंट लेन भी दिए गए हैं।  ये दोनों ही सुविधाएं नई डीलरशिप, NH19 पर मौजूद है, जिससे उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड,  दिल्ली, हरियाणा और पश्चिम बंगाल जैसे राज्य को कनेक्टिविटी मिलती है। 

ग्रेटर नोएडा में यहां लगा है प्लांट

बता दें कि कंपनी ने जहां फरीदाबाद में अपनी फैसिलिटी शुरू की, वहीं ग्रेटर नोएडा में भी कंपनी ने एक फैसिलिटी की शुरुआत की है। ग्रेटर नोएडा के गौतम बुद्ध नगर में ये फैसिलिटी 75,423 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है, इसमें 12 सर्विस बेज़ और 06 एक्सिडेंट बेज़ मौजूद है। यह फैसिलिटी बेहद प्रीमियम लोकेशन ईस्टर्न पेरिफेरल और यमुना एक्सप्रेस-वे के पास स्थित है।

इस डीलरशिप के जरिए अशोक लेलैंड मीडियम कमर्शियल व्हीकल (एमएचसीवी) एंड हेवी कमर्शियल व्हीकल (एचसीवी) वाहनों की बिक्री करेगी। इसके अतिरिक्त इस डीलरशिप में मोबाइल सर्विस वैन, 24x7 ब्रेक डाउन असिस्टेंस, BS6 ट्रेन्ड टेक्निशियन, ड्राइवरों के लिए रेस्ट एरिया आदि की भी सुविधा दी जाएगी। कंपनी का मानना है कि वो अपने इन तीनों डीलरशिप के माध्यम से उत्तर भारत में अपनी मजबूत प्रजेंस बना पाएगी।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

 Facebook - https://bit.ly/TruckFB

☞  Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

 YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us