Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
18 Aug 2022
Automobile

अशोक लेलैंड LNG से चलने वाले कमर्शियल वाहन लांच करेगी

By News Date 18 Aug 2022

अशोक लेलैंड LNG से चलने वाले कमर्शियल वाहन लांच करेगी

अशोक लेलैंड Avtr UF 3522  होगा देश का पहला ट्रक 

भारत की दूसरी सबसे बड़ी ट्रक निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड जल्द ही एलएनजी (Liquefied Natural Gas) और सीएनजी (Compressed Natural Gas) से संचालित होने वाले नये ट्रक मॉडल बाजार में उतारेगी। अगले करीब छह महीने में कंपनी का यह लक्ष्य पूरा होने की उम्मीद है। ईंधन विकल्प और कम लागत के साथ सुरक्षित वाहन एवं स्वच्छ पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए कंपनी यह बड़ा कदम उठा रही है। कंपनी की नजर में एलएनजी एक प्राकृतिक गैस है जो निकट भविष्य में ईंधन की बचत के साथ कार्बन को कम करने में भी मददगार साबित होगी। इसी तरह सीएनजी भी प्रदूषण कम करने में एक बेहतर फ्यूल ऑप्शन है। यहां ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में अशोक लेलैंड की एलएनजी और सीएनजी के नये मॉडलों की भविष्य में होने वाली लांचिंग को लेकर पूरी जानकारी दी जा रही है।

यह है अशोक लेलैंड का मुख्य टारगेट

अशोक लेलैंड कंपनी का मुख्य टारगेट वैकल्पिक ईधन आधारित वाहनों का उत्पादन करना है। अशोक लेलैंड कंपनी के मुख्य प्रोद्योगिकी अधिकारी एन. सरवनन ने एक बयान में कहा है कि हमारे  ग्रीन मोबिलिटी एजेंडे के एक हिस्से के रूप में हम वैकल्पिक ईंधन वाले वाहन लाने का प्रयास करते  हैं। ये वाहन हमारे आईसी मॉडल के समान ही कुशल और रेंज प्रदान करने वाले हैं। कंपनी ने दावा किया कि वह ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया से AVTR UF3522 और इसके वेरिएंट के लिए एलएनजी ईंधन वाले ट्रक सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्स सर्टिफिकेट प्राप्त करने वाली पहली कंपनी थी।

एलएनजी वाहन कैसे होंगे लाभदायक ?

अशोक लेलैंड कंपनी के AVTR UF3522 वाहन ग्राहकों के लिए कैसे लाभदायक साबित होंगे? इस सबंध में कंपनी का कहना है कि ये वाहन सभी कार्यों और उद्योगों में बेहतर रेंज एवं संचालन क्षमता प्रदान करने के लिए एच6 इंजन के साथ तैयार किए गए हैं। यह वाहन पूरी तरह से भारत में विकसित किया गया था। यही कारण है कि AVTR UF3522 की मांग को बढ़ाने के लिए कंपनी अगला बड़ा कदम उठाएगी।

जानें,अशोक लेलैंड कंपनी के बारे में

अशोक लेलैंड कंपनी सभी प्रकार के वाणिज्यिक वाहनों के निर्माण के लिए जानी जाती है। यह हिंदुजा समूह की ब्रांड है। इसकी स्थापना सन 1948 में की गई थी। तब से लेकर वर्तमान तक कंपनी  ग्राहकों के लिए गुणवत्तापूर्ण वाहनों की सप्लाई कर रही है। यह कंपनी किफायती कीमतों पर हाई क्वालिटी वाले वाहनों का निर्माण करती है। बता दें कि अशोक लेलैंड का आदर्श वाक्य “इंजीनियरिंग आपका कल है”, यह कंपनी कर्मचारियों के लिए प्रेरणा का काम करता है।

अशोक लेलैंड के वाहनों की प्रमुख विशेषताएं

अशोक लेलैंड कंपनी विभिन्न ट्रक मॉडल सहित अन्य वाणिज्यिक वाहनों के निर्माण के लिए अलग पहचान रखती है। इसके वाहनों की मुख्य विशेषतएं इस प्रकार हैं-:

  • इस कंपनी के वाहन कम रखरखाव वाले होते हैं।
  • अशोक लेलैंड के वाहनों  को विश्वसनीय और टिकाऊ माना जाता है।
  • अशोक लेलैंड के ट्रक डिजायन हमेशा ग्राहकों की आवश्यकता के अनुसार तैयार किए जाते हैं।
  • इस कंपनी के मिनी ट्रक और हैवी ड्यूटी वाले ट्रक मॉडल्स को लांच करने से पहले हार्ड क्वालिटी और भरोसे की जांच से गुजरना पड़ता है।

 

क्या आप नया ट्रक खरीदना या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक पर लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर लॉगिन करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

Follow us for Latest Truck Industry Updates-
FaceBook  - https://bit.ly/TruckFB
Instagram -  https://bit.ly/TruckInsta
Youtube     -  https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us