Detect your location

Select Your location

Popular City

  • Pune
  • Bangalore North
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Detect your location Detect your location
Popular City
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
पहला मेड इन इंडिया इलेक्ट्रिक ट्रक तैयार, सिंगल चार्ज में 45 टन लोड के साथ 300 km की रेंज अल्टिग्रीन बेंगलुरु डीलरशिप से neEV Tez थ्री व्हीलर के 200 यूनिट्स की डिलीवर गुरुग्राम में अल्टिग्रीन के शोरूम का उद्घाटन, दिल्ली-एनसीआर को मिलेगा फायदा महिंद्रा जायो Vs आयशर प्रो 2049 : जानें कौनसा है अधिक शक्तिशाली ट्रक अल्टिग्रीन थ्री व्हीलर : कमर्शियल थ्री व्हीलर सेगमेंट में लोकप्रिय इलेक्ट्रिक वाहन इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर कंपनी अल्टिग्रीन की जयपुर में डीलरशिप शुरू 1 अप्रैल से टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहनों की कीमत में 5 प्रतिशत की वृद्धि टाटा मैजिक एक्सप्रेस वैन : आत्मनिर्भरता के लक्ष्य में सफर और व्यापार का मैजिक

अशोक लेलैंड ट्रक सेल्स रिपोर्ट अगस्त 2022 : कुल बिक्री में 44 प्रतिशत की वृद्धि

News Date 05 Sep 2022

अशोक लेलैंड ट्रक सेल्स रिपोर्ट अगस्त 2022 :  कुल बिक्री में 44 प्रतिशत की वृद्धि

अशोक लेलैंड ने घरेलू और निर्यात बाजार में कुल 13067 वाणिज्यिक वाहन बेचे

हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लेलैंड ने अगस्त 2022 में कमर्शियल वाहनों की सकल बिक्री (घरेलू+निर्यात) में 44 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने अगस्त 2022 के दौरान घरेलू और निर्यात बाजार में कुल 13067 वाहन बेचे हैं जबकि पिछले साल इसी माह में 9025 वाहन बेचे गए थे। अगर घरेलू बाजार की बात करें तो कंपनी ने घरेलू बाजार में 53.54 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। जबकि निर्यात बाजार में 49 प्रतिशत कम वाहन बेचे हैं। कंपनी ने मीडियम और हैवी कमर्शियल वाहनों की बिक्री में सबसे ज्यादा वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने अगस्त 2022 में एमएंडएच सीवी सेगमेंट में घरेलू और निर्यात बाजार में कुल 7325 वाहन बेचे हैं जबकि पिछले साल इसी महीने में कुल 4297 वाहन बेचे गए थे। इस प्रकार कंपनी ने एमएंडएच सीवी सेगमेंट में 70 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। वहीं एलसीवी सेंगमेंट में 21 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। कंपनी ने अगस्त 2022 में घरेलू और निर्यात बाजार में 5742 वाहन बेचे हैं जबकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान 4728 वाहन बेचे गए थे। ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में आपको अशोक लेलैंड ट्रक सेल्स रिपोर्ट अगस्त 2022 के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है तो बने रहिए ट्रक जंक्शन के साथ।

अशोक लेलैंड ने घरेलू बाजार में 12,681 वाहन बेचे

घरेलू बाजार में कमर्शियल व्हीकल बिक्री के मामले में अशोक लेलैंड के लिए अगस्त 2022 का महीना काफी अच्छा रहा है। कपनी ने घरेलू बाजार में मीडियम एंड हैवी ड्यूटी कमर्शियल व्हीकल (M&HCV) और लाइट कमर्शियल व्हीकल (LCV) रेंज में अच्छी वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने इन दोनों श्रेणी में अगस्त 2022 में कुल 12681 वाहन बेचे हैं जबकि पिछले साल इसी महीने में कुल 8259 वाहन बेचे गए थे। इस प्रकार कुल बिक्री में 53.54 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। कंपनी ने अगस्त 2022 के दौरान मध्यम और भारी वाणिज्यिक वाहन सबसे ज्यादा बेचे हैं। कंपनी ने एमएंडएचसीवी रेंज में कुल 7051 वाहन बेचे हैं जबकि पिछले साल इसी समान अवधि में 3845 वाहन बेचे गए थे। इस प्रकार एमएंडएचसीवी सेल्स में 83 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। वही एलसीवी श्रेणी में कुल 5630 वाहन बेचे गए हैं जबकि पिछले साल अगस्त 2021 में 4414 वाहन बेचे गए थे। इस प्रकार एलसीवी रेंज में 28 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। 

अशोक लेलैंड कमर्शियल वाहनों के निर्यात में 49 प्रतिशत में गिरावट

अगर निर्यात बाजार की बात करें तो अशोक लेलैंड का अगस्त 2022 के दौरान प्रदर्शन निराशाजनक रहा। कंपनी ने मीडियम एंड हैवी ड्यूटी कमर्शियल व्हीकल और लाइट कमर्शियल व्हीकल की बिक्री में 49 प्रतिशत की कमी दर्ज की है। कंपनी ने इस दौरान कुल 386 वाहन निर्यात बाजार में बेचे हैं जबकि पिछले साल इसी महीने में 766 वाहन बेचे गए थे। कुल निर्यात बिक्री में कंपनी को लाइट कमर्शियल वाहनों की बिक्री में ज्यादा कमी का सामना करना पड़ा है। कंपनी ने अगस्त 2022 के दौरान 112 एलसीवी बेचे हैं जबकि पिछले साल इसी अवधि में 314 एलसीवी बेचे गए थे। इस प्रकार कुल 64 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। वहीं मीडियम एंड हैवी ड्यूटी कमर्शियल वाहनों की निर्यात बिक्री में 39 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। कंपनी ने अगस्त 2022 के दौरान कुल 274 एमएंडएचसीसीवी वाहन बेचे हैं जबकि पिछले साल अगस्त 2021 के दौरान 452 वाहन बेचे गए थे।

 

क्या आप नया ट्रक खरीदना या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक पर लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर लॉगिन करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

Follow us for Latest Truck Industry Updates-
FaceBook  - https://bit.ly/TruckFB
Instagram -  https://bit.ly/TruckInsta
Youtube     -  https://bit.ly/TruckYT

Tata Yodha 2.0

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Tata -v-Youdha
Cancel

अपना सही ट्रक ढूंढें

नए ट्रक

ब्रांड्स

पुराना ट्रक