अप्रैल 2022 में वाणिज्यिक वाहन में अशोक लेलैंड की 11,847 इकाइयां की बिक्री
देश की प्रमुख वाणिज्यिक वाहन निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड ने साल दर साल के आधार पर अप्रैल 2022 में घरेलू और अंतराष्ट्रीय बाजार में कुल 11,847 इकाइयों की बिक्री की। यह गत वर्ष के अप्रैल माह के मुकाबले 42 प्रतिशत अधिक रही। वहीं केवल घरेलू बाजार में 11,197 इकाइयों की बिक्री कर विशेष कामयाबी हासिल की। बता दें कि अशोक लेलैंड की इस शानदार बिक्री के पीछे जो सबसे बड़ा कारण माना जा रहा है वह है आर्थिक गतिविधियों में तेजी और पिछले महीने ट्रांसपोर्ट सर्विस में सुधार। यहां ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में अशोक लेलैंड (Ashok leyland) की सालाना बिक्री को लेकर पूरी जानकारी दी जा रही है। इसे अवश्य पढ़ें।
इन कारणों से हुआ अशोक लेलैंड ट्रक मांगों का समर्थन
हिन्दुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लेलैंड ने अप्रैल 2022 में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अधिक इकाइयों की सेल दर्ज करवा कर वाणिज्यिक वाहन व्यापार में नेतृत्व का प्रभाव कायम रखा। कंपनी की इस उपलब्धि के कई कारण रहे हैं। इनमें पिछलेे महीने माल ढुलाई में सुधार और आर्थिक गतिविधियों में तेजी के साथ ही अतिरिक्त ट्रांसपोर्ट वाहनों के मालिकों के लिए स्थिर वित्त पोषण की स्थिति एवं बुनियादी ढांचे और निर्माण क्षेत्रों से स्थिर मांग ने भारी ट्रक मांगों का समर्थन किया।
अशोक लेलैंड की एलसीवी बिक्री में 4 प्रतिशत की वृद्धि
भारत की प्रमुख कमर्शियल व्हीकल निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड ने वित्त वर्ष 2022 में ना सिर्फ भारी वाहनों की बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की बल्कि कुल घरेलू हल्के वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में भी 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज कराई। पिछले साल के अप्रैल माह के दौरान कंपनी ने एलसीवी की कुल 3,978 इकाइयां बेेचीं वहीं अप्रैल 2022 में यह बढ़ कर 4,124 इकाइयां रहीं।
मार्च 2022 में भी अशोक लेलैंड का घरेलू बाजार में रहा वर्चस्व
यहां बता दें कि भारत की दूसरी बड़ी कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड ने वर्ष 2022 के मार्च माह में भी गत वर्ष के इसी माह की तुलना में 17 प्रतिशत अधिक इकाइयों की बिक्री की। बता दें कि कंपनी ने मार्च 2022 में 18,556 वाणिज्यिक वाहनों का विक्रय किया जो इसी समान अवधि में बेची गई 15,761 इकाइयों से 17 प्रतिशत ज्यादा था। बेचे गए वाहनों में मध्यम एवं भारी वाहनों की संख्या अधिक रही। कुल मिला कर वाणिज्यिक वाहनों (Commercial Vehicles) की बिकी में मार्च और अप्रैल में अच्छी बढ़त देखी जा रही है। अशोक लेलैंड सहित टाटा मोटर्स और वीईसीवी आदि कई कंपनियों में भी कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट का बिजनेस बीते दो महीनों में कंपनी की उम्मीदों से कहीं अधिक रहा है। इधर वित्त वर्ष 2023 की बात करें तो विश्लेषकों के अनुसार कमर्शियल वाहन वॉल्यूम में 25 प्रतिशत तक की वृद्धि की संभावना है।
क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
Youtube - https://bit.ly/TruckYT