थ्री व्हीलर की बढ़ती मांग से बजाज को फायदा, बिक्री में 8वें स्थान पर पहुंचा
बजाज ऑटो ने इलेक्ट्रिक 3 व्हीलर की बढ़ती मांग को देखते हुए इस इंडस्ट्री में कदम रखा है। बजाज को इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर सेगमेंट में लगातार सफलता मिल रही है। कंपनी ने पिछले 6 महीनों में कार्गो और पैसेंजर व्हीकल श्रेणी में 3314 यूनिट वाहनों की बिक्री की। 1232 यूनिट वाहन को कंपनी ने सिर्फ नवंबर महीने में बेचा है। नवंबर में कंपनी ने अपने बेचे गए व्हीकल के आंकड़ों से 485 प्रतिस्पर्धियों के बीच 8वें स्थान पर अपनी जगह बनाई है। बजाज ऑटो का यह कदम थ्री व्हीलर मार्केट को एक नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए तैयार है। इस सफलता के साथ बजाज ऑटो ने दिखाया कि भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में उनका योगदान बहुत महत्वपूर्ण है। इस सफलता के पीछे बड़ा कारण बजाज ऑटो का उत्कृष्ट डिजाइन और बेहतरीन परफॉर्मेंस है।
ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में बजाज ऑटो इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर के सेल्स रिपोर्ट, ग्रोथ स्टोरी आदि की पूरी जानकारी दे रहे हैं।
इस वित्तीय वर्ष में क्या है बजाज इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर की बिक्री?
बजाज ने इस वित्तीय वर्ष इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर की उल्लेखनीय बिक्री की है। कंपनी ने धीमी शुरुआत के साथ बहुत तेजी से इलेक्ट्रिक 3 व्हीलर मार्केट में अपनी पहचान बनाई है। कंपनी के इस वित्तीय वर्ष के मई माह में पहले इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर बजाज मैक्सिमा कार्गो ई टीईसी 9.0 को लांच किया था। इन 6 महीनाें के दौरान इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर के सेल के आंकड़े इस प्रकार हैं :
बजाज इलेक्ट्रिक 3 व्हीलर की बिक्री ( वित्तीय वर्ष 2023-24 ) | |
माह | यूनिट |
जून 2023 | 124 |
जुलाई 2023 | 188 |
अगस्त 2023 | 224 |
सितंबर 2023 | 678 |
अक्टूबर2023 | 868 |
नवंबर 2023 | 1232 |
कुल | 3314 |
छह महीनों में बेचे 3314 इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर
उपरोक्त आंकड़ों से स्पष्ट है कि बजाज कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के जून महीने में 124 यूनिट व्हीकल की सेल की है। कंपनी ने जुलाई 2023 महीने में 188 यूनिट व्हीकल की बिक्री की है। अगस्त महीने में कंपनी ने 224 यूनिट इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर व्हीकल की बिकी की है। सितंबर 2023 में कंपनी ने जबरदस्त ग्रोथ हासिल करते हुए 678 इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर वाहन की बिक्री की। अक्टूबर 2023 में कंपनी ने 868 इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री की। वहीं नवंबर में कंपनी ने अब तक ऑल टाइम हाई बिक्री दर्ज करते हुए 1232 यूनिट इलेक्ट्रिक वाहन बेचे। इस प्रकार वित्तीय वर्ष 2023-24 में कंपनी का अब तक सेल 3314 यूनिट रहा।
नवंबर महीने में किस कंपनी ने सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर की बिक्री की
नवंबर माह में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक व्हीकल की बिक्री के आंकड़ों की बात करें तो सबसे ज्यादा ईवी थ्री व्हीलर महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी ने बेचे हैं। महिंद्रा ने 5563 यूनिट की बिक्री की। जिसके बाद वाईसी इलेक्ट्रिक व्हीकल ने 3691 यूनिट वाहनों की बिक्री की। तीसरे नंबर पर सायरा इलेक्ट्रिक व्हीकल है जिसने नवंबर माह में 2701 इलेक्ट्रिक व्हीकल की बिक्री की है।
बजाज कंपनी के बारे में
बजाज ऑटो एक इनोवेटिव कंपनी है। लगातार नवाचारों को प्रोत्साहन देने की वजह से बजाज ऑटो बेहतरीन और उन्नत दक्षता वाली गाड़ियों का निर्माण कर पाता है। अपने बेहतरीन तकनीक और एफिशिएंट डिजाइन के दम पर बजाज ने मार्केट में अपनी छाप छोड़ी है। बजाज ऑटो ग्राहकों की जरूरत का भी खासा ध्यान रखती है, यही वजह है कि बजाज ऑटो भारत के बेहतरीन व्हीकल निर्माता कंपनियों में आती है। इसके अलावा बजाज टिकाऊ व्हीकल का निर्माण करता है। गौरतलब है कि ग्राहकों को ज्यादा टिकाऊ वाहनों की आवश्यकता होती है, ताकि वह लंबे समय तक इन वाहनों का उपयोग कर सकें और ज्यादा से ज्यादा कमाई कर सकें। बजाज एक प्रतिष्ठित कंपनी है जो बेहद टिकाऊ वाहनों का निर्माण करती है ताकि इसे खरीदने वाले कस्टमर को कम से कम मेंटनेंस खर्च देना पड़े।
इसके अलावा बजाज की कुछ और खासियत है जैसे : ब्रांड ट्रस्ट! बजाज ने सालों से क्वालिटी प्रॉडक्ट का निर्माण किया है। यही वजह है कि देशभर में बजाज के प्रॉडक्ट को एक प्रतिष्ठित ब्रांड का भरोसा मिलता है। बजाज के सर्विस सेंटर भी भारत के ज्यादातर लोकेशन पर मौजूद है। ग्राहक इस सर्विस सेंटर के माध्यम से बेहद आसानी से आफ्टर सेल सर्विस प्राप्त कर सकते हैं। भारतीय ऑटो मार्केट में एक प्रतिष्ठित कंपनी होने की वजह से ग्राहक बजाज के उत्पाद पर भरोसा कर पाते हैं। इसके अलावा बजाज कंपनी अपने उत्पादों के प्रदर्शन, किफायती होने पर भी पूरा ध्यान देती है, ताकि उन प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हुए यूजर ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित हो सके और मुनाफा कमा सके।
भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शा, मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT